• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2022 एमजी जेडएस ईवी नए एक्सटीरियर और इंटीरियर के साथ आई नज़र

    फेसलिफ्ट एमजी जेडएस ईवी को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस बार यह गाड़ी बिना कवर के नज़र आई है जिसके चलते इसके अपडेटेड एक्सटीरियर और इंटीरियर की झलक देखने को मिली है। भारत में इस कार को फरवरी में लॉन्च किया जा सकता है। इस नई ईवी में एमजी एस्टर (आईसी मॉडल) वाले ही अपडेट्स दिए जा सकते हैं।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On फरवरी 02, 2022 15:11 ist
    info icon
    published onFeb 02, 2022 15:11 IST
    last updated onFeb 02, 2022 15:11 IST
    2K Views
    • Write a कमेंट

    • 2022 जेडएस ईवी में आईसी पावर्ड एमजी एस्टर वाले अपग्रेड दिए जाएंगे।
    • तस्वीरों में इस कार में नई फ्रंट और रियर प्रोफाइल के साथ नए अलॉय व्हील्स देखने को मिले हैं।
    • इसके केबिन में बड़ा टचस्क्रीन सिस्टम और फुली डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया गया है।
    • इसमें एडीएएस के साथ पायलट असिस्ट, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, 360 डिग्री कैमरा और अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल फीचर दिया जाएगा।
    • इस कार में बड़ा बैटरी पैक दिया जा सकता है जो ज्यादा रेंज देने में सक्षम हो सकता है।
    • भारत में नई एमजी जेडएस की बिक्री फरवरी तक शुरू हो सकती है।

    फेसलिफ्ट एमजी जेडएस ईवी को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस बार यह गाड़ी बिना कवर के नज़र आई है जिसके चलते इसके अपडेटेड एक्सटीरियर और इंटीरियर की झलक देखने को मिली है। भारत में इस कार को फरवरी में लॉन्च किया जा सकता है। इस नई ईवी में एमजी एस्टर (आईसी मॉडल) वाले ही अपडेट्स दिए जा सकते हैं।

    नए स्पाई वीडियो के अनुसार इस अपकमिंग कार का फ्रंट लुक एकदम नया होगा। तस्वीरों में नई फ्रंट ग्रिल, नए डिज़ाइन का बंपर और नई एलईडी हेडलाइटें देखी जा सकती है। इस अपकमिंग कार में चार्जिंग पोर्ट अब एमजी लोगो के पीछे की तरफ नहीं बल्कि लोगो के पास में मिलेगा।

    2022 एमजी जेडएस ईवी में नए डिज़ाइन के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसके साइड फेंडर पर अब भी 'इलेक्ट्रिक' बैजिंग मिलती है। नए अपडेट्स के तौर पर इसकी रियर प्रोफाइल पर नया बंपर और नई टेललाइटें दी गई हैं।

    इसके इंटीरियर को भी थोडा बहुत अपडेट किया गया है और इसमें एस्टर वाली कुछ चीजें शामिल की गई हैं। नई एमजी जेडएस ईवी को नए और बड़े 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम,  7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और नए क्लाइमेट कंट्रोल स्विच के साथ देखा गया है। इस गाड़ी में वायरलैस चार्जिंग और पर्सनल एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) असिस्टेंट भी दिए जा सकते हैं। हालांकि, इसके स्पाई वीडियो में रोबोट हेड एआई डिवाइस नज़र नहीं आ रही है। इसका रोटरी डायल गियर नॉब, ड्राइविंग मोड और ब्रेकिंग रिजनरेशन लेवल स्विच भी एस्टर वाला ही है।

    इसमें अतिरिक्त फीचर्स के तौर पर एडीएएस (एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम) शामिल किया गया है। एस्टर के एडीएएस फीचर में ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग, 360 डिग्री कैमरा, अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और ऑटोमेटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग जैसे फंक्शन शामिल हैं।

    एमजी जेडएस ईवी की फीचर लिस्ट में पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड ड्राइवर सीट, ऑटोमेटिक हेडलाइट और वाइपर, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, छह एयरबैग्स, हिल स्टार्ट/डिसेंट कंट्रोल, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    2022 एमजी जेडएस ईवी में बड़ा 51 किलोवाट आवर का बैटरी पैक लगा होगा जो इसकी मौजूदा ड्राइविंग रेंज को बढ़ाएगा। अनुमान है कि इसकी इलेक्ट्रिक मोटर एस्टर वाला ही 143 पीएस और 353 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगी।

    यह भी पढ़ें : टाटा नेक्सन ईवी की टक्कर में एमजी लाएगी एक इलेक्ट्रिक कार, 2023 में होगी लॉन्च

    फेसलिफ्ट  जेडएस ईवी की प्राइस मौजूदा मॉडल से ज्यादा रखी जा सकती है। वर्तमान में जेडएस ईवी की कीमत 21.49 लाख से 25.18 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। सेगमेंट में इसका मुकाबला हुंडई कोना इलेक्ट्रिक से होना जारी रहेगा, जल्द ही इसे भी फेसलिफ्ट अपडेट मिल सकता है।

    यह भी देखें: एमजी जेडएस ईवी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    एमजी जेडएस ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on एमजी जेडएस ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है