• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ये है मर्सिडीज़ की नई जीएलए, जानिये पहले से कितनी बदली...

    भारत में नई जीएलए के दाम करीब 32 लाख रूपए के आसपास होंगे

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    modified on जनवरी 09, 2017 13:32 ist
    info icon
    published onJan 09, 2017 13:30 IST
    last updated onJan 09, 2017 13:32 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    मर्सिडीज़-बेंज ने कॉम्पैक्ट एसयूवी जीएलए के फेसलिफ्ट अवतार से पर्दा उठा दिया है। इसे अंतरराष्ट्रीय बाजार के अलावा भारत में भी लॉन्च किया जाएगा। घरेलू बाजार में यह मर्सिडीज़ कार रेंज में सबसे सस्ती एसयूवी है। संभावना है कि ।

    नई जीएलए को नए कैन्यॉन बेज़ कलर में पेश किया गया है, यह कलर जीएलए में एडवेंचर कार वाला अहसास लाता है। साइड में ब्लैक फिनिशिंग वाले नए डिजायन के अलॉय व्हील और ब्लैक क्लैडिंग इस के एसयूवी वाले अहसास को और पुख्ता करते हैं। इसके अगले और पिछले बंपर और एलईडी हैडलैंप्स में भी कुछ बदलाव हुए हैं। कुल मिलाकर फेसलिफ्ट जीएलए पहले से ज्यादा दमदार नज़र आती है। इस ट्रीटमेंट की इसको काफी वक्त से जरुरत भी थी। मर्सिडीज़ ने बीते साल जीएलएसी और जीएलएस को भी अपडेट किया था।  

    अब आते हैं केबिन की तरफ... यहां नई अपहोल्स्ट्री के लिए कुछ नए विकल्प दिए हैं। डैशबोर्ड के चारों ओर क्रोम फिनिशिंग का इस्तेमाल हुआ है। नई सीएलए की तरह इस में भी नेविगेशन, एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सपोर्ट करने वाला 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है। इसमें नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी लगा है। सेगमेंट फर्स्ट फीचर के तौर पर इस में 360 डिग्री व्यू दिखाने वाला वाला कैमरा लगा है, जो इंफोटेंमेंट सिस्टम की स्क्रीन को सात में बांट देता है।

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह पहले वाले पेट्रोल और डीज़ल इंजन में मिलेगी। बात करें भारतीय कार बाजार की तो यहां इसे 200डी (136पीएस), 220डी 4मैटिक (170पीएस) और 200 (184पीएस) वेरिएंट में उतारा जा सकता है। यह इंजन, मर्सिडीज के 7-स्पीड ट्रांसमिशन से जुड़ा होगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस में जीएलए200 का नया पेट्रोल वेरिएंट भी उतारा जाएगा, इसे बेस वेरिएंट 200 और टॉप वेरिएंट 250 के बीच में रखा जाएगा। भारत में यह नया वेरिएंट आएगा या नहीं, इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता।.

    बात करें मर्सिडीज़ एएमजी जीएलए45 की तो मामूली बदलाव इस में भी हुए हैं। इस में पहले की तरह 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन आएगा, जो 381 पीएस की पावर और 475 एनएम का टॉर्क देगा।

    इस के भी अगले हिस्से में बदलाव हुए हैं, इस में नई एयर इनटेक ग्रिल, ग्रिल और फ्रंट स्प्लिटर पर सिल्वर फिनिशिंग, 20 इंच के नए व्हील, नए ऑल-एलईडी हैडलैंप्स, नई टेललाइट और लिप वाला स्पॉइलर दिया गया है। इसके केबिन में नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और कार की चाभी और गियर लीवर पर एमएजी की बैजिंग दी गई है।

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    Write your कमेंट

    3 कमेंट्स
    1
    h
    hasnain
    Jan 9, 2017, 8:31:51 PM

    hi i wanna see new car

      जवाब
      Write a Reply
      1
      R
      rajesh dalal
      Jan 9, 2017, 7:58:21 PM

      VERY GOOD LOOK.

        जवाब
        Write a Reply
        1
        K
        k k belliappa
        Jan 9, 2017, 7:57:15 PM

        E Class or GLE class

          जवाब
          Write a Reply

          कार न्यूज़

          • ताजा खबरें

          ट्रेंडिंग कारें

          • अपकमिंग
          • पॉपुलर
          *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
          ×
          हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है