• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी विंडसर ईवी प्रो के बूट स्पेस में रखे जा सकते हैं कितने बैग, जानिए यहां

    क्या एमजी विंडसर ईवी प्रो की 579 लीटर बूट स्पेस वास्तव में आपकी विकंड रोड ट्रिप के लिए पर्याप्त है? इंस्टाग्राम रील के जरिए जानेंगे आगे-

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 20, 2025 11:34 ist
    info icon
    published onMay 20, 2025 11:23 IST
    last updated onMay 20, 2025 11:34 IST
    152 Views
    • Write a कमेंट

    MG Windsor EV Pro

    एमजी विंडसर ईवी प्रो इस इलेक्ट्रिक कार का नया टॉप वेरिएंट है जिसकी कीमत 13.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इसमें बड़ा बैटरी पैक और कई नए फीचर दिए गए हैं, लेकिन लोअर वेरिएंट के मुकाबले इसमें थोड़ी कम बूट स्पेस मिलती है। विंडसर ईवी के लोअर वेरिएंट एक्साइट और एक्सक्लूसिव वेरिएंट में 604 लीटर की बूट स्पेस मिलती है, जबकि विंडसर ईवी प्रो वेरिएंट में 579 लीटर की बूट स्पेस दी गई है। हाल ही में हमें विंडसर ईवी प्रो के साथ कुछ समय बिताने का मौका मिला, और इस दौरान हमनें जानना चाहा कि क्या कंपनी द्वारा बताया गया बूट स्पेस का आंकड़ा वास्तव में सही है। तो चलिए जानते हैं क्या रहे इसके नतीजे :- 

    A post shared by CarDekho India (@cardekhoindia)

    छह बैग्स को रख कर किया टेस्ट 

    इस टेस्ट में हमनें तीन अलग-अलग साइज के सूटकेस और तीन बैकपैक्स का इस्तेमाल किया। हमारा मकसद यह जानना था कि विंडसर ईवी प्रो के बूट में सभी बैग्स और सूटकेस आसानी से फिट हो पाते है या नहीं।  

    टेस्ट से हमें क्या पता चला?

    एमजी विंडसर ईवी प्रो के बूट में सभी छह बैग्स आसानी से फिट हो गए। हमनें बूट फ्लोर पर मीडियम साइज ट्रॉली बैग्स को एक दूसरे के पास में फिट किया और इसके ऊपर की तरफ बैगपैक्स को रखा। 

    एमजी विंडसर ईवी प्रो से जुड़ी जानकारी 

    MG Windsor EV Pro Side

    अब इस क्रॉसओवर कार के साइज पर डालते हैं एक नजर :-  

    लंबाई 

    4,295 मिलीमीटर 

    चौड़ाई 

    1,850 मिलीमीटर 

    ऊंचाई 

    1,677 मिलीमीटर 

    व्हीलबेस 

    2,700 मिलीमीटर 

    ग्राउंड क्लियरेंस 

    186 मिलीमीटर 

    एमजी विंडसर ईवी प्रो गाड़ी में बड़ा 52 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है, जबकि इसके बाकी वेरिएंट में 38 केडब्ल्यूएच बैटरी पैक मिलता है। यहां देखें इसके स्पेसिफिकेशन :-

    बैटरी पैक 

    52.9 केडब्ल्यूएच 

    38 केडब्ल्यूएच 

    इलेक्ट्रिक मोटर 

    1

    1

    पावर 

    136 पीएस 

    136 पीएस 

    टॉर्क 

    200 एनएम 

    200 एनएम 

    सर्टिफाइड रेंज (एमआईडीसी पार्ट 1+2)

    449 किलोमीटर 

    332 किलोमीटर 

    MG Windsor EV Pro Dashboard

    MG Windsor EV Pro Interior

    इस गाड़ी में कई मॉडर्न फीचर दिए गए हैं जिसमें 15.6-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, 8.8-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस फोन चार्जर, फिक्स्ड ग्लासरूफ, 9 स्पीकर इनफिनिटी साउंड सिस्टम, ड्राइवर के लिए पावर एडजस्टमेंट के साथ वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, 135 डिग्री रिक्लाइनिंग रियर सीटें, व्हीकल-टू-लोड (वी2एल) और व्हीकल टू व्हीकल (वी2वी) टेक्नोलॉजी शामिल है।

    सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), हिल स्टार्ट एन्ड डिसेंट कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा और लेवल-2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस जैसे फीचर दिए गए हैं।  

    प्राइस व कंपेरिजन 

    MG Windsor EV Pro Rear

    एमजी विंडसर ईवी प्रो की कीमत कुछ इस प्रकार है :- 

    बैटरी रेंटल प्लान के साथ 

    13.10 लाख रुपये + 4.5 रुपये प्रति किलोमीटर 

    बैटरी रेंटल प्लान के बिना 

    18.10 लाख रुपये 

    सेगमेंट में इसका मुकाबला महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी और टाटा नेक्सन ईवी से है। 

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    एमजी विंडसर ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on एमजी विंडसर ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है