• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सीईएस 2022 में शोकेस की गई टॉप-5 कारों के बारे में जानिए यहां

     इस शो का आयोजन कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री के लिए अपने नए प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी को शोकेस करने के लिए होता है।

    भानु
    भानु
    published on जनवरी 11, 2022 18:18 ist
    info icon
    published onJan 11, 2022 18:18 IST
    last updated onJan 11, 2022 18:18 IST
    2.8K Views
    • Write a कमेंट

    नेवादा (यूनाइटेड स्टेट्स) के लॉस वेगस कंवेशनल सेंटर में हर साल आयोजित होने वाले कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो का समापन हो चुका है। इस शो का आयोजन कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री के लिए अपने नए प्रोडक्ट्स और टेक्नोलॉजी को शोकेस करने के लिए होता है। हालांकि पिछले 15 सालों से इस शो में कारमेकर्स भी शरीक हो रहे हैं जहां वो कॉन्सेप्ट कारों और टेक्नोलॉजी से पर्दा उठाते हैं। सीईएस 2022 में शोकेस की गई एक से बढ़कर एक टॉप 5 कारों की हमनें एक लिस्ट बनाई है जिनकी डीटेल्स आपको मिलेगी आगे:

    बीएमडब्ल्यू आईएक्स फ्लो

    बीएमडब्ल्यू ने इस शो में अपनी आईएक्स इलेक्ट्रिक एसयूवी का एक स्पेशल वर्जन शोकेस किया। इस कलर बदलने वाली कार को आईएक्स फ्लो नाम से शोकेस किया गया। इस कार के सरफेस पर ‘E Ink’ नाम के फीचर का इस्तेमाल किया गया है ​जिससे एक बटन दबाकर कार के कलर को बदला जा सकता है। इलेक्ट्रिसिटी और कोड के इस्तेमाल से पलक झपकते ही इस कार का कलर चेंज हो जाता है। 

    इसमें कई सारे एक्सटीरियर कलर कॉम्बिनेशन दिए गए हैं। खास बात ये है कि मौसम के हिसाब से कलर बदलने के कारण कार की रेंज भी बढ़ाने में मदद मिलेगी। बीएमडब्ल्यू का कहना है कि सर्दियों के मौसम में ये पेनल सूरज की रोशनी को ज्यादा अब्जोर्ब करेंगे और कार को गर्म रखेंगे।

    मर्सिडीज बेंज विजन ईक्यूएक्सएक्स

    मर्सिडीज बेंज ने सीईएस 2022 में नई विजन ईक्यूएक्सएक्स इलेक्ट्रिक सेडान को शोकेस किया है जिसकी रेंज 1000 किलोमीटर बताई गई है। विजन ईक्यूएक्सएक्स कॉन्सेप्ट में स्ट्रॉन्ग, सस्टेनेबल और लाइटवेट मेटल्स का इस्तेमाल किया गया है जिससे ये एनर्जी एफिशिएंट और ज्यादा रेंज देने वाली कार बनी है। इसके फ्रंट डिजाइन, टेपर्ड रियर, कवर्ड व्हील्स और रिट्रेक्टेबल रियर डिफ्यूजर की वजह से इसका लो ड्रेग कोफिशिएंट 0.17 है। 

    विजन ईक्यूएक्सएक्स में रूफ माउंटेड सोलर पैनल्स लगे हैं जो लाइट्स, एयर कंडीशनर और अन्य एंसिलरी को पावर सप्लाय करते हैं। वहीं 117 सोलर सेल्स की मदद से इस कार की रेंज 25 किलोमीटर तक भी बढ़ जाएगी। इसके केबिन में 47.5 इंच 8के डिस्प्ले दी गई है जो ए पिलर से लेकर दूसरे पिलर तक जा रही है। मर्सिडीज का कहना है कि विजन ईक्यूएक्सएक्स में बायो स्टील सिल्क जैसे फाइबर, एनिमल फ्री वेगन लैदर और बेंबू बेस्ड कारपेट का इस्तेमाल किया गया है। 

    सोनी विजन एस 02

    दुनिया के कई नामी इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड इलेक्ट्रिक कारें बनाने में रुचि दिखाने लगे हैं जिनसे ऑटो कंपनियों को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। जापानी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी सोनी ने इस शो में अपने दूसरे ईवी कॉन्सेप्ट विजन एस 02 से पर्दा उठाया जो एक फुल साइज एसयूवी होगी। इसका मुकाबला टेस्ला मॉडल एक्स और मर्सिडीज ईक्यूसी से रहेगा। इसका एक्सटीरियर डिजाइन तो काफी प्लेन है, मगर ये काफी फीचर लोडेड होने वाली है। इसके केबिन में 5जी कनेक्टिविटी से लैस पूरे डैशबोर्ड पर इंटीग्रेटेड डिस्प्ले दी गई है। इसमें स्टीयरिंग व्हील तो दिया गया है, मगर सोनी का कहना है कि इस कार में ऑटोनॉमस ड्राइविंग फंक्शन भी मिलेगा। 

    सोनी ने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स तैयार करने के लिए “Sony Mobility Inc.” नाम से अलग कंंपनी भी तैयार करने का ऐलान किया है। सोनी विजन एस 02 के टेक्निकल स्पेसिफिकेशन से कंपनी ने पर्दा नहीं उठाया है। 

    शेवरले सिल्वराडो ईवी

    इलेक्ट्रिक पिकअप सेगमेंट में शेवरले सिल्वराडो ईवी के आने के बाद फोर्ड की एफ 150 लाइटनिंग को कड़ी टक्कर मिलेगी। इसे जनरल मोटर्स के अल्टियम ईवी प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसमें 640 किलोमीटर तक की रेंज देने की क्षमता रखने वाला बैट्री पैक दिया गया है। इसके अलावा ये कार दूसरे इलेक्ट्रिक अप्लायंस को 10.2 केडब्ल्यू तक की पावर सप्लाय कर सकती है। सिल्वराडो ईवी में इलेक्ट्रिक ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम, रियर व्हील स्टीयरिंग और एयर सस्पेंशन भी दिया जाएगा जिससे ये रेगुलर सिल्वराडो की तरह रोजाना इस्तेमाल में ली जा सकने वाली कार साबित होगी। इसका पावर और टॉर्क आउटपुट 660 पीएस और 1057 एनएत बताया गया है। 

    सिल्वराडो ईवी दिखने में अपने रेगुलर मॉडल से बिल्कुल भी अलग नहीं है। इसमें ग्रिल के लिए बड़े पैनल, बोनट की चौड़ाई तक जाती लाइटबार से कनेक्ट होते पतले एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स और शेवरले की चमकने वाली बैजिंग जैसे मॉडर्न एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया गया है। फीचर्स के तौर पर इसमें पैनोरमिक ग्लास रूफ, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 17-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और एडीएएस दिए गए हैं। शेवरले अपनी सिल्वराडो ईवी में सुपर क्रूज नाम से ऑटोनॉमस ड्राइवर असिस्ट पैकेज भी देगी जो ट्रेलर अटैच होने पर भी काम करेगा। हालांकि ये कार केवल अमेरिका में उपलब्ध रहेगी। 

    विनफास्ट रेंज

    यदि आपने इससे पहले विनफास्ट का नाम नहीं सुना था तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये एक वियतनामी कारमेकर है। सीईएस 2022 में इस कंपनी ने घोषणा की है कि वो 2022 के आखिर से केवल इलेक्ट्रिक कारें ही मार्केट में उतारना शुरू करेगी। कंपनी सबसे पहले वीएफ5, वीएफ6 और वीएफ7 नाम से नई इलेक्ट्रिक एसयूवी और क्रॉसओवर उतारेगी। कारें साइज में जितनी बड़ी होगी उतना ही उनका मॉडल नंबर बड़ा होगा और ये काफी अलग अलग सेगमेंट से होंगी। इन मॉडल्स को कंपनी की वीएफ8 और वीएफ9 जैसी मौजूदा इलेक्ट्रिक कारों के साथ साथ ​इस शो में डिस्प्ले किया गया। विनफास्ट ने अपनी इन नई इलेक्ट्रिक कारों की टेक्निकल स्पेसिफिकेशन से तो पर्दा नहीं उठाया। मगर जानकारी के लिए बता दें कि विनफास्ट वी9 में 106 केडब्ल्यूएच का बैट्री पैक दिया गया है जो 480 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है। 

    विनफास्ट के लाइनअप की सबसे खास बात ये है कि इसकी कारों को इटली के पॉपुलर डिजाइन हाउस पिनिनफरीना ने डिजाइन किया है। आपको इनमें से कौनसी कार आई सबसे ज्यादा पसंद, कमेंट बॉक्स में हमें जरूर बताएं।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है