• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी जेडएस ईवी की कीमत में हुई कटौती, 2.30 लाख रुपये तक सस्ती हुई ये इलेक्ट्रिक कार

    एमजी जेडएस ईवी की कीमत अब 22.88 लाख रुपये से 25.90 लाख रुपये के बीच है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अक्टूबर 06, 2023 15:16 ist
    info icon
    published onOct 06, 2023 15:16 IST
    last updated onOct 06, 2023 15:16 IST
    965 Views
    • Write a कमेंट

    MG ZS EV

    फेस्टिव सीजन के मौके पर हाल ही में एमजी मोटर्स ने हेक्टर और हेक्टर प्लस की कीमतों में कटौती की थी, अब कंपनी ने एमजी जेडएस ईवी की प्राइस भी कम कर दी है। यहां देखें इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की वेरिएंट वाइज़ कीमते:

    जेडएस ईवी

    वेरिएंट 

    पुरानी कीमत 

    नई कीमत 

    अंतर 

    एक्साइट 

    23.38 लाख रुपये 

    22.88 लाख रुपये 

    (- 50,000 रुपये )

    एक्सक्लूसिव 

    27.30 लाख रुपये 

    25 लाख रुपये 

    (- 2.30 लाख रुपये)

    एक्सक्लूसिव प्रो 

    27.90 लाख रुपये 

    25.90 लाख रुपये 

    (- 2 लाख रुपये)

    एमजी जेडएस इलेक्ट्रिक के बेस वेरिएंट की प्राइस 50,000 रुपये कम हो गई है, जबकि इसके मिड वेरिएंट और टॉप वेरिएंट की कीमतों में 2 लाख रुपये से ज्यादा की कटौती की गई है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी में 50.3केडब्ल्यूएच बैटरी पैक के साथ इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है जो 177 पीएस की पावर और 280 एनएम का टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी का दावा है कि यह गाड़ी 461 किलोमीटर की रेंज तय करने में सक्षम है।

    हेक्टर व हेक्टर प्लस 

    MG Hector

    जैसा कि हम पहले जारी हुई रिपोर्ट में बता चुके हैं, एमजी हेक्टर एसयूवी की प्राइस 1.29 लाख रुपये तक कम हो गई है, जबकि एमजी हेक्टर प्लस पहले से 1.37 लाख रुपये सस्ती हो गई है। अब एमजी हेक्टर की प्राइस 14.73 लाख रुपये से शुरू होकर 21.73 लाख रुपये तक जाती है, जबकि हेक्टर प्लस की कीमत 17.50 लाख रुपये से 22.43 लाख रुपये के बीच है। कीमतों में कटौती इन मिड-साइज़ एसयूवी कारों के खासकर टॉप वेरिएंट के लिए की गई है। हेक्टर एक 5-सीटर एसयूवी कार है, जबकि हेक्टर प्लस 6- और 7-सीटर सीटिंग लेआउट में आती है।

    इन दोनों एसयूवी कारों में एक जैसे इंजन ऑप्शंस : 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल (143 पीएस/250 एनएम) और 2-लीटर डीजल इंजन (170 पीएस/350 एनएम) दिए गए हैं। टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ इनमें 6-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है, जबकि डीजल इंजन के साथ इनमें केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है।

    यह भी पढ़ें: ये हैं सितंबर 2023 में भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 15 कार

    कंपेरिजन

    एमजी जेडएस ईवी का मुकाबला हुंडई कोना इलेक्ट्रिक और बीवाईडी एटो3 से है। यह टाटा नेक्सन ईवी के मुकाबले एक ज्यादा प्रीमियम ऑप्शन है। एमजी हेक्टर और हेक्टर प्लस का कंपेरिजन टाटा हैरियर, टाटा सफारी, महिंद्रा एक्सयूवी 700 और हुंडई अल्कज़ार से है।

    यह भी देखेंः एमजी जेडएस ईवी ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    एमजी जेडएस ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on एमजी जेडएस ईवी

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है