• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमजी एयर ईवी का भारत आना हुआ कन्फर्म, कॉमेट ईवी नाम से आएगी यह कार

    कॉमेट ईवी का नाम इसी नाम के एक 1934 ब्रिटिश हवाई जहाज के नाम पर रखा गया है। एयर ईवी की तरह ही इसमें कई सारे बैटरी पैक ऑप्शंस दिए जा सकते हैं।  इसमें बड़ा टचस्क्रीन डिस्प्ले, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं।  भारत में एमजी कॉमेट ईवी की कीमत 10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मार्च 02, 2023 15:40 ist
    info icon
    published onMar 02, 2023 15:38 IST
    last updated onMar 02, 2023 15:40 IST
    903 Views
    • Write a कमेंट

    एमजी की यह नई 'स्मार्ट' ईवी 2-डोर अल्ट्रा कॉम्पेक्ट इलेक्ट्रिक कार है जो कई दमदार फीचर्स से लैस हो सकती है।  

    MG Comet EV

    • कॉमेट ईवी का नाम इसी नाम के एक 1934 ब्रिटिश हवाई जहाज के नाम पर रखा गया है।
    • एयर ईवी की तरह ही इसमें कई सारे बैटरी पैक ऑप्शंस दिए जा सकते हैं। 
    • इसमें बड़ा टचस्क्रीन डिस्प्ले, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। 
    • भारत में एमजी कॉमेट ईवी की कीमत 10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है।

    एमजी मोटर्स ने घोषणा की थी कि वह भारत में एक नई एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक कार उतारेगी। अब कंपनी ने कन्फर्म कर दिया है कि इस गाड़ी का नाम 'कॉमेट ईवी' रखा जाएगा। यह इलेक्ट्रिक कार ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस हुई एयर ईवी ही है जिसे भारत में नए नाम से उतारा जाएगा। 'कॉमेट ईवी' का नाम इसी नाम के एक 1934 ब्रिटिश हवाई जहाज से प्रेरित है। 

    बैटरी पैक व रेंज

    Wuling Air EV Battery Pack

    कॉमेट ईवी के स्पेसिफिकेशन एमजी एयर ईवी से मिलते-जुलते ही हो सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में एयर ईवी में दो बैटरी पैक ऑप्शंस 17.3 किलोवाट आवर और 26.7 किलोवाट आवर मिलते हैं। इन दोनों ही बैटरी पैक्स के साथ 40 पीएस पावर जनरेट करने वाली इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। यह गाड़ी रियर-व्हील-ड्राइव सेटअप के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि इसके स्मॉल बैटरी पैक वर्जन की रेंज 200 किलोमीटर है, जबकि बड़ा बैटरी पैक वाला वर्जन 300 किलोमीटर की रेंज तय करने में सक्षम है। 

    यह भी पढ़ें :  भारत में 2023 में लॉन्च होंगी ये 7 अपकमिंग इलेक्ट्रिक कारें, देखिए पूरी लिस्ट

    फीचर्स व सेफ्टी

    Wulling Air EV Displays

    एमजी के लाइनअप की दूसरी कारों की तरह ही कॉमेट ईवी में भी नई टेक्नोलॉजी दी जा सकती है। अनुमान है कि इसमें बड़ा टचस्क्रीन डिस्प्ले, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल और स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल्स जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। पैसेंजर सुरक्षा के लिए इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी) और रियरव्यू कैमरा जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। 

    कीमत व मुकाबला 

    Air EV Indonesia

    भारत में कॉमेट ईवी को इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। इस इलेक्ट्रिक कार की कीमत 10 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। यह भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार साबित हो सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला टाटा टियागो ईवी और सिट्रोएन ईसी3 से होगा। 

    यह भी पढ़ें : 2023 होंडा सिटी फेसलिफ्ट भारत में हुई लॉन्च, कीमत 11.49 लाख रुपए से शुरू

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    एमजी कॉमेट ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    N
    nitin oza
    Mar 2, 2023, 4:43:12 PM

    No one will b interested to purchase this vehicle at this Prise.Its costly n limited seats and not status oriented.

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on एमजी कॉमेट ईवी

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

      • अपकमिंग
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है