• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    ब्रिटिश कार कंपनी लोटस ने एलेट्रे इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ भारत में रखा कदम, जानिए इसकी प्राइस और खूबियां

    लोटस ने नई दिल्ली में अपना पहला आउटलेट खोला है

    सोनू
    सोनू
    published on नवंबर 09, 2023 16:08 ist
    info icon
    published onNov 09, 2023 16:08 IST
    last updated onNov 09, 2023 16:08 IST
    511 Views
    • Write a कमेंट

    Lotus Eletre Electric SUV

    • लोटस एलेट्रे एसयूवी में 15.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

    • एलेट्रे एसयूवी तीन पावरट्रेन में मिलेगी और सभी में 112केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है।

    • लोटस एलेट्रे की फुल चार्ज में रेंज 600 किलोमीटर तक है।

    ब्रिटिश कार कंपनी लोटस भी अब भारत आ गई है। भारत में कंपनी ने लोटस एलेट्रे इलेक्ट्रिक एसयूवी को लॉन्च किया है। यह तीन वेरिएंट में मिलेगी और इसकी शुरुआती कीमत 2.55 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) रखी गई है। लोटस ने नई दिल्ली में अपना पहला आउटलेट खोल दिया है।

    प्राइस

    वेरिएंट

    एक्स-शोरूम प्राइस

    एलेट्रे

    2.55 करोड़ रुपये

    एलेट्रे एस

    2.75 करोड़ रुपये

    एलेट्रे आर

    2.99 करोड़ रुपये

    लोटस एलेट्रे ने भारत में टॉप मॉडल आर के साथ एंट्री की है।

    अग्रेसिव लुक

    Lotus Eletre SUV front

    एलेट्रे इलेक्ट्रिक एसयूवी को काफी अग्रेसिव लुक दिया गया है। आगे की तरफ इसमें एल शेप मैट्रिक्स एलईडी हेडलाइटें दी गई है जो इसकी एक्टिव ग्रिल और बड़े एयरडैम पर काफी अच्छी लग रही है। साइड वाले हिस्से की बात करें तो यहां इसमें स्टाइलिश 22-इंच 10-स्पोक अलॉय व्हील दिए गए है, जबकि 20-इंच और 23-इंच अलॉय व्हील ऑप्शनल रखे गए हैं। साइड से इसका ओवरऑल डिजाइन लैम्बॉर्गिनी यूरूस और फेरारी पुरोसोंग जैसी हाई-परफॉर्मेंस एसयूवी कारों जैसा है।

    Lotus Eletre SUV Rear

    पीछे की तरफ इसमें स्लोपिंग रूफलाइन दी गई है जो इसके टेलगेट पर लगे एक्टिव रियर स्पॉइलर में जाकर मिलती है। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी कार में कनेक्टेड एलईडी टेललैंप्स और ब्लैक रियर बंपर दिया गया है जो इसके डिजाइन को बोल्ड लुक दे रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: नई किआ कार्निवल के इंटीरियर, फीचर और इंजन से उठा पर्दा, भारत में 2024 में हो सकती है लॉन्च

    स्पोर्टी इंटीरियर

    Lotus Eletre SUV Cabin

    लॉटस एलेट्रे एसयूवी के केबिन में ऑल-ब्लैक थीम के साथ ब्लैक सीट अपहोल्स्ट्री दी गई है। इसके केबिन का हाइलाइट फीचर 15.1-इंच फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है जिससे सभी फंक्शन को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा डैशबोर्ड पर ड्राइवर व को-ड्राइवर डिस्प्ले भी इंटीग्रेटेड है। पीछे वाले पैसेंजर के लिए अलग से इंफोटेनमेंट डिस्प्ले भी दी गई है।

    Lotus Eletre SUV Cabin

    इसमें 1380वॉट 15-स्पीकर केईएफ साउंड सिस्टम दिया है, वहीं टॉप मॉडल में 2160वॉट 23-स्पीकर सेटअप दिया गया है जो 3डी सराउंड साउंड एक्सपीरियंस देता है। एलेट्रे में लिडर सेंसर और ऑटोनॉमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी भी दी गई है।

    लोटस एलेट्रे में दो एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम पैकः पार्किंग पैक और हाईवे असिस्ट पैक दिए गए हैं। एलेट्रे आर में लोटस डायनामिक हेंडलिंग पैक, कार्बन फाइबर पैक, हाई-परफॉर्मेंस ग्लोस ब्लैक टायर और स्टेनलेस स्टील पेडल भी मिलता है।

    बैटरी पैक, मोटर और रेंज

    लॉटस इलेक्ट्रिक एसयूवी को तीन पावरट्रेन में पेश किया गया है और सभी में 112केडब्ल्यूएच बैटरी पैक दिया गया है। इसके स्पेसिफिकेशन कुछ इस प्रकार हैः

     

    लोटस एलेट्रे

    लोटस एलेट्रे एस

    लोटस एलेट्रे आर

    पावर (पीएस)

    611 पीएस

    611 पीएस

    918 पीएस

    टॉर्क (एनएम)

    710 एनएम

    710 एनएम

    985 एनएम

    बैटरी पैक

    112 केडब्ल्यूएच

    112 केडब्ल्यूएच

    112 केडब्ल्यूएच

    डब्ल्यूएलटीपी सर्टिफाइड रेंज

    600 किलोमीटर

    600 किलोमीटर

    490 किलोमीटर

    0-100 किलोमीटर प्रति घंटा

    4.5 सेकंड

    4.5 सेकंड

    2.95 सेकंड

    टॉप स्पीड

    258 किलोमीटर प्रति घंटा

    258 किलोमीटर प्रति घंटा

    265 किलोमीटर प्रति घंटा

    कंपेरिजन

    Lotus Eletre SUV

    लोटस इलेक्ट्रिक एसयूवी का मुकाबला जगुआर आई-पेस और बीएमडब्ल्यू आईएक्स से है। इसे लैम्बॉर्गिनी यूरूस एस के विकल्प में भी चुना जा सकता है।

    यह भी देखेंः लोटस एलेट्रे ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है