• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पिछले सप्ताह ऑटोमोबाइल सेक्टर में क्या कुछ रहा खास, जानिए यहां

    पिछले सप्ताह किआ ईवी6 के साथ सााि लैंड रोवर डिफेंडर ऑक्टा को लॉन्च किया गया। पिछले ही सप्ताह दो अपकमिंग कारों, न्यू जनरेशन किआ सेल्टोस और टाटा अल्ट्रोज के स्पाय शॉट्स ऑनलाइल सामने आए।

    भानु
    भानु
    published on मार्च 31, 2025 11:49 ist
    info icon
    published onMar 31, 2025 11:49 IST
    last updated onMar 31, 2025 11:49 IST
    110 Views
    • Write a कमेंट

    पिछले सप्ताह भारत के ऑटोमोबाइल सेक्टर में और क्या कुछ रहा खास? जानिए आगे:

    2025 लैंड रोवर डिफेंडर ऑक्टा हुई लॉन्च

    Land Rover Defender Octa

    लैंड रोवर ने डिफेंडर ऑक्टा को लॉन्च कर दिया है जो कि अब तक कि सबसे पावरफुल डिफेंडर है। इसे 5 डोर अवतार मेें पेश किया गया है और इसे स्टैंडर्ड डिफेंडर से काफी ज्यादा अपग्रेड किया गया है। 


    किआ ईवी6 फेसलिफ्ट हुई लॉन्च

    पिछले सप्ताह किआ ईवी6 फेसलिफ्ट को भी लॉन्च किया गया जो जिसके डिजाइन,पावरट्रेन और फीचर लिस्ट में बदलाव किए गए हैं। इस इलेक्ट्रिक कार के फेसलिफ्ट मॉडल की कीमत भी इसके पिछले मॉडल के बराबर ही रखी गई है। 

    निसान के नए मॉडल्स के टीजर हुए जारी 

    Renault Triber-based Nissan MPV teased

    निसान ने इंडियन मार्केट के लिए दो नए मॉडल्स के टीजर जारी किए हैं जो कि इस जापानी कारमेकर के भारत में 2026 तक 4 कारें उतारने की प्लानिंग का हिस्सा है। जिन दो नए मॉडल्स के टीजर जारी हुए हैं उनमें रेनो ट्राइबर बेस्ड एमपीवी और एक कॉम्पैक्ट एसयूवी शामिल है जो कि अपकमिंग न्यू जनरेशन रेनो डस्टर पर बेस्ड होगी। 

    टाटा अल्ट्रोज फेसलिफ्ट हुई स्पॉट 

    हाल ही में 2025 टाटा अल्ट्रोज को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है जिसके एक्सटीरियर को नए डिजाइन का अपडेट दिया गया है और इसमें कुछ ऐसे फीचर्स भी दिए गए हैं जो प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट कि किसी कार को अब तक नहीं मिले हैं। 

    न्यू जनरेशन किआ सेल्टोस हुई स्पॉट

    पिछले सप्ताह 2025 किआ सेल्टोस का इंटीरियर कोरिया में टेस्टिंग के दौरान नजर आया है। इससे पहले इसका एक्सटीरियर भी नजर आया है और इसबार इसका केबिन भी नजर आ गया है जिसका डिजाइन किआ की भारत में सबसे पॉपुलर कार से इंस्पायर्ड लग रहा है। 

    फोक्सवैगन टिग्वान आर-लाइन की डीटेल्स से उठा पर्दा 

    Volkswagen Tiguan R-Line side profile

    फोक्सवैगन ने अपकमिंग टिग्वान आर-लाइन के पावरट्रेन और कलर ऑप्शंस से पर्दा उठा दिया है। इसके अलावा जर्मन कारमेकर ने इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी है। साथ ही कंपनी ने आर-लाइन में दिए जाने वाले फीचर्स से भी पर्दा उठाया है। 

    महराष्ट्र ने हाई सिक्योटिरी नंबर प्लेट लगवाने की समय सीमा बढ़वाई

    HSRP deadline extended

    महराष्ट्र ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने जिसने पहले फाइनेंशियल ईयर 2025-26 की शुरुआत से पहले हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (एचएसआरपी) को अनिवार्य करने की घोषणा की थी और अब विभाग ने तीसरी बार इसकी समय सीमा को बढ़ा दिया है। यह फैसला एचएसआरपी लगाने के लिए वाहनों की अपेक्षित संख्या में कमी के कारण लिया गया।

    भारतीय सुरक्षाबलों को गुरखा सप्लाय करेगी फोर्स 

    Force gurkha

    फोर्स मोटर्स को हाल ही में भारतीय सुरक्षाबलों को एक बड़ी संख्या में गुरखा एसयूवी को सप्लाय करने का कॉन्ट्रेक्ट मिला है। इसकी यूनिट्स भारतीय सेना और एयर फोर्स दोनों ही इस्तेमाल में लेंगी। 

    स्कोडा कुशाक और स्लाविया की कीमत मे हुआ बदलाव

    स्कोडा ने स्लाविया ओर कुशाक के कलर ऑप्शंस में बदलाव किया है। इस बदलाव में नया एक्सटीरियर शेड शामिल है ​मगर फिर भी वेरिएंट अनुसार इनमें काफी रोचक कलर के ऑप्शन दिए गए हैं। ये नए कलर ऑप्शन थोड़ी महंगी कीमत में उपलब्ध रहेंगे। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

    • अपकमिंग
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है