• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अगले साल नए अवतार में आएगी यह हाइब्रिड बीएमडब्ल्यू कार

    बीएमडब्ल्यू की छोटी ईको फ्रैंडली कार यानी आई-3 को अगले साल नए अवतार में पेश किया जाएगा।

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    published on नवंबर 29, 2016 16:13 ist
    info icon
    published onNov 29, 2016 16:13 IST
    last updated onNov 29, 2016 16:13 IST
    38 Views
    • Write a कमेंट

    इस मामले में वैसे तो जर्मन लग्ज़री कार कंपनी चुप्पी साधे हुए है लेकिन इस लग्जरी इलेक्ट्रिक हैचबैक कार के अपडेट्स को लेकर अटकलों का बाज़ार काफी गरम है।

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में मौजूद आई-3, 125 किलोवॉट की इलेक्ट्रिक मोटर से लैस है, जो 170 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देती है। 0 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पाने में इसे 3.2 सेकंड का समय लगता है, सात सेकंड में यह कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर पहुंच जाती है। फुल चार्ज होने पर यह इलेक्ट्रिक मोड में 160 किलोमीटर का सफर तय कर सकती है, वहीं इलेक्ट्रिक और पेट्रोल इंजन के कॉम्बिनेशन मोड में यह 300 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। संभावना है फेसलिफ्ट आई-3 में अपडेट इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगी। इसमें इंजन के कई विकल्प भी मिल सकते हैं।

    मौजूदा आई-3 का डिजायन काफी फ्यूचरस्टिक यानी भविष्य की कारों की झलक देने वाला है। इस वजह से यह कार ज्यादातर लोगों नहीं पसंद आयी है। जर्मनी की एक मैग्जीन की मानें तो लोगों से मिली नकारात्मक प्रतिक्रियाओं के बाद बीएमडब्ल्यू आई-3 के डिजायन में कई बदलाव होंगे, जिससे यह कार सभी को पसंद आ सके। संभावना है कि इसके केबिन में भी बदलाव होंगे।

    बीएमडब्ल्यू की हाइब्रिड रेंज में आई-3 के अलावा आई-8 हाइब्रिड सुपरकार भी शामिल है। आई-8 हाइब्रिड भारत में भी बिक्री के लिए उपलब्ध है। आई-3 को कंपनी यहां भी उतारेगी या नहीं यह कहना मुश्किल है। हालांकि बदलते वक्त के साथ देश में भी हाइब्रिड टेक्नोलॉज़ी वाली कारों की मांग धीरे-धीरे ही सही लेकिन बढ़ रही है। ऐसे में प्रयोग के तौर बीएमडब्ल्यू चाहे तो आई-3 को यहां उतार सकती है।

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    BMW i3 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है