• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    वजिरानी इकोंक: भारत की सबसे तेज और दुनिया की सबसे लाइटवेटेड इलेक्ट्रिक हायपर कार

    ये शानदार रूफलेस सिंगल सीटर कार 700 पीएस की पावर के साथ मात्र 2.54 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ लगाएगी।

    भानु
    भानु
    Published On अक्टूबर 26, 2021 18:38 ist
    info icon
    published onOct 26, 2021 17:44 IST
    last updated onOct 26, 2021 18:38 IST
    2.7K Views
    • Write a कमेंट

    Vazirani Ekonk: India's Fastest, and World’s Lightest, Electric Hypercar

    मुंबई बेस्ड इंडिपेंडेंट कारमेकर वजिरानी ऑटोमेटिव ने अपनी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार इकोंक हायपर से पर्दा उठाया है। ये देश की इतने शानदार एक्सलरेशन पावर वाली पहली कार होगी। अभी इस कार को लॉन्च किए जाने की समय सीमा और प्राइस से पर्दा नहीं उठाया गया है। मगर इस स्टार्टअप ऑटो मैन्युफैक्चरिंग कंपनी का कहना है कि वो अपनी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल शल सुपरकार में भी करेगी। वहीं कंपनी का दावा है कि वो हल्की और एनर्जी एफिशिएंट इलेक्ट्रिक कारें भी तैयार कर सकती है। 

    2018 में वजिरानी की पहली स्पोर्ट्स कार सामने आई थी जो यूके में शल हाइब्रिड हायपर कार के तौर पर पेश की गई थी। इस कार को भारत में 2021 तक लॉन्च किया जाना था, मगर दूसरी कंपनियों की तरह इस कंपनी के प्लान पर भी कोरोना वायरस ने पानी फेर डाला। अब कंपनी का कहना है कि वो अगले साल तक शल को भारत में उतार सकती है। 

    Vazirani Ekonk: India's Fastest, and World’s Lightest, Electric Hypercar

    शल से अलग इकोंक पूरी तरह से इलेक्ट्रिक कार है जिसकी बॉडी स्टाइल स्पोर्ट्स कार जैसी है। कंपनी का कहना है कि इस कार को उन्होंने एनएटीआरएक्स टेस्ट ट्रेक पर 309 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड के साथ टेस्ट किया है। दूसरी इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार और सुपरकार्स के मुकाबले इसकी टॉप स्पीड ज्यादा है और ये इस मोर्चे पर 260 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड वाली पोर्श टायकेन पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है।

    वजिरानी के अनुसार इकोंक का वजन 738 किलो है जो मारुति सुजुकी ऑल्टो से 20 किलो हल्की है। इसमें 732 पीएस की पावर वाली इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। 2.54 सेकंड्स में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की दावाकृत रफ्तार पकड़ने वाली ये कार लेंबॉर्गिनी हराकेन इवो से भी तेज बताई गई है। 

    यह भी पढ़ें: ओडिशा की रहने वाली दो बहनों ने फसलों के वेस्ट से तैयार की नई ईवी बैट्री टेक्नोलॉजी, जानिए इसकी खासियत

    Vazirani Ekonk: India's Fastest, and World’s Lightest, Electric Hypercar

    वजिरानी की इंजीनियरिंग टीम ने इसके लिए एक खास बैट्री टेक्नोलॉजी तैयार की है जिसे मॉडर्न इलेक्ट्रिक कारों की तरह लिक्विड कूल सिस्टम की जरूरत नहीं पड़ती है। इसमें वेंट्स के जरिए एंटर होने वाली एयर बैट्री के लिए जरूरी टेंपरेचर मेंटेन करने में सक्षम रहती है। सॉलिड स्टेट डायरेक्ट कूलिंग टेक्नोलॉजी बैट्री का वजन कम रखने में मदद करती है और कार को सेफ, कॉस्ट इफेक्टिव और अच्छी परफॉर्मेंस और लंबी रेंज देने लायक भी बनाती है। अभी कंपनी ने इस कार की रेंज से जुड़ा आंकड़ा नहीं बताया है। 

    यह भी पढ़ें: ऐसी होगी भारत की पहली फ्लाइंग कार, विनाता एयरोमोबिलिटी ने वीडियो जारी कर दिखाई इसकी झलक

    Vazirani Ekonk: India's Fastest, and World’s Lightest, Electric Hypercar

    शुल की लॉन्चिंग के बाद इकोंक के लिमिटेड प्रोडक्शन यूनिट्स बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। वाजिरानी इकोंक को कुछ महीने पहले ही शोकेस किया गया था। उसी दौरान मीन मेटल मोटर्स ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक सूपरकार अजानी शोकेस की थी जिसमें 120 केडब्ल्यूएच का बैट्री पैक लगा है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    2 कमेंट्स
    1
    R
    rajesh shrirang jadhav
    Jun 22, 2025, 7:04:58 PM

    Good evening sir/madam,nice indian car congrulations,thank you

    और देखें...
      जवाब
      Write a Reply
      1
      J
      jit mukherjee
      Oct 26, 2021, 4:19:16 PM

      Is it Ferrari ? It looks like Ferrari. What will be the price at Indian market?

      और देखें...
      जवाब
      Write a Reply
      2
      C
      cardekho
      Oct 26, 2021, 5:41:43 PM

      The Ekonk hypercar is designed by Vazirani Automotive, a Mumbai-based independent carmaker. We can’t tell you when it’ll go on sale or how much it might cost yet. Stay tuned.

      और देखें...
        जवाब
        Write a Reply

        कार न्यूज़

        • ट्रेंडिंग न्यूज़
        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग इलेक्ट्रिक कारें

        • पॉपुलर
        • अपकमिंग
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है