• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस का फेसलिफ्ट मॉडल सितंबर में होगा लॉन्च

    सिट्रोएन ने जनवरी 2022 में यूरोप में फेसलिफ्ट सी5 एयरक्रॉस से पर्दा उठाया था। अब कंपनी ने कंफर्म किया है कि वह सितंबर में इस अपडेट एसयूवी को भारत में पेश करेगी।

    सोनू
    सोनू
    Published On जून 20, 2022 18:38 ist
    info icon
    published onJun 20, 2022 18:38 IST
    last updated onJun 20, 2022 18:38 IST
    3.8K Views
    • Write a कमेंट

    2022 Citroen C5 Aircross

    सिट्रोएन ने जनवरी 2022 में यूरोप में फेसलिफ्ट सी5 एयरक्रॉस से पर्दा उठाया था। अब कंपनी ने कंफर्म किया है कि वह सितंबर में इस अपडेट एसयूवी को भारत में पेश करेगी।

    फेसलिफ्ट एसयूवी को प्री-फेसलिफ्ट मॉडल से ज्यादा शार्प रखा गया है। इसमें नई एलईडी हेडलाइटें दी गई हैं जो नई ग्लोस ब्लैक ग्रिल से कनेक्टेड हैं। इसके अलावा इसमें नए अलॉय व्हील, नया बंपर और एलईडी टेललाइट भी दी गई है।

    2022 Citroen C5 Aircross cabin

    फेसलिफ्ट सी5 एयरक्रॉस के केबिन में भी अपडेट हुआ है। इसमें नया 10-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और नया सेंटर कंसोल दिया गया है। इसमें एसी वेंट्स, गियर लेअर और ट्रेक्शन कंट्रोल मोड नोब को नई जगह पोजिशन किया गया है। 

    यूरोप में फेसलिफ्ट सी5 एयरक्रॉस में एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) और 360 डिग्री कैमरा फीचर भी दिया गया है। 12.3 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल फीचर को पहले की तरह इसमें बरकरार रखा गया है।

    Citroen C5 Aircross engine

    भारत में इसमें मौजूदा मॉडल वाला 2.0 लीटर डीजल इंजन दिया जा सकता है जो 177पीएस की पावर और 400एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ इसमें 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया गया है।

    यह भी पढ़ें : सिट्रोएन का भारत में चौथा मॉडल 2023 तक होगा लॉन्च

    2022 Citroen C5 Aircross rear

    फेसलिफ्ट सी5 एयरक्रॉस की प्राइस मौजूदा मॉडल से ज्यादा हो सकती है। वर्तमान में इस सिट्रोएन कार की कीमत 32.24 लाख से 33.78 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। सेगमेंट में इसका कंपेरिजन पहले की तरह फोक्सवैगन टिग्वान, जीप कंपास और हुंडई ट्यूसॉन से होगा।

    यह भी देखें: सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है