• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस की 5 खासियतें जो बनाती है इसे सेगमेंट में सबसे अलग

    जर्मन की ऑटो इंजीनियरिंग पूरी दुनिया में मशहूर है और वहां के प्रोडक्ट्स की भी दुनियाभर में अच्छी डिमांड है। क्या होता अगर इस इंजीनियरिंग को लुक्स के साथ कम्बाइन करने का कुछ तरीका अपनाया जाता? अब सिट्रोएन कंपनी ने अपनी नई सी5 एयरक्रॉस एसयूवी कार को भारत में लॉन्च कर दिया है। सिट्रॉएन सी5 एयरक्रॉस एसयूवी में क्या कुछ है ख़ास इसके बारे में जानेंगे यहां:-  

    प्रायोजित
    प्रायोजित
    published on सितंबर 09, 2021 16:35 ist
    info icon
    published onSep 09, 2021 16:35 IST
    last updated onSep 09, 2021 16:35 IST
    352 Views
    • Write a कमेंट

    जर्मन की ऑटो इंजीनियरिंग पूरी दुनिया में मशहूर है और वहां के प्रोडक्ट्स की भी दुनियाभर में अच्छी डिमांड है। क्या होता अगर इस इंजीनियरिंग को लुक्स के साथ कम्बाइन करने का कुछ तरीका अपनाया जाता? अब सिट्रोएन कंपनी ने अपनी नई सी5 एयरक्रॉस एसयूवी कार को भारत में लॉन्च कर दिया है। सिट्रॉएन सी5 एयरक्रॉस एसयूवी में क्या कुछ है ख़ास इसके बारे में जानेंगे यहां:-

    1. आकर्षक लुक्स

    सिट्रॉएन सी5 एसयूवी हर एंगल से बेहद आकर्षक लगती है। कंपनी की डिज़ाइनिंग टीम ने इस कार के एक्सटीरियर पर बोल्ड के साथ-साथ मॉडर्न टच भी दिया है। फ्रंट पर इसमें डबल शेवरॉन डिज़ाइन दी गई है। साथ ही इसमें फ्लोइंग कर्व्ड साइड पैनल्स भी मिलते हैं जिसके चलते यह कार बेहद आकर्षित करने वाली लगती है। इस गाड़ी में 18-इंच के अलॉय व्हील्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं जो सी5 के लुक्स को दमदार दिखाते हैं। 

    रियर साइड पर इसमें सिग्नेचर 3डी एलईडी मॉड्यूल दिए गए हैं। जर्मन कारों से इसका कंपेरिजन करें तो सिट्रोएन कंपनी ने भी अपनी इस कार में वही डिज़ाइन अप्रोच अपनाई है।   

    2. दमदार राइड क्वालिटी

    यह एसयूवी कार लुक्स के मामले में भी बेहद खूबसूरत है।  भारत की सड़कों पर चलाने के हिसाब से यह बेहद अच्छी है। इस कार का ना केवल एक्सटीरियर अच्छा है बल्कि इसे टूटी फूटी गांवों की सड़कों से लेकर शहरों और स्मूद हाइवे पर भी आसानी से हैंडल किया जा सकता है। इसमें प्रोग्रेसिव हाइड्रॉलिक कुशन सस्पेंशन दिए गए हैं। वहीं, जर्मन कंपनियों ने अपनी कारों में फ्रंट पर पुराने मैकफर्सन स्ट्रट और रियर साइड पर 4-लिंक एक्सेल सेटअप देकर पुरानी अप्रोच को ही अपनाया है।

    कम्फर्ट की बात करें तो सी5 एयरक्रॉस कार 6 फ़ीट पैसेंजर्स के लिए बेहद कम्फर्टेबल साबित होती है। इस 5-सीटर कार में अच्छा खासा हेडरूम, शोल्डर रूम, नीरूम और लेगरूम स्पेस मिलता है जिसके चलते यह लंबे रोड ट्रिप पर ले जाने के हिसाब से बेहद अच्छी कार साबित होती है। 

    3.  स्पेशियस कार

    किसी भी रोड ट्रिप को प्लान करते समय लगेज स्पेस पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जाता है। सी5 एयरक्रॉस में 580 लीटर का बूट स्पेस मिलता है जो एंट्री-लेवल जर्मन एसयूवी से 25 परसेंट ज्यादा है। इस बूट कैपेसिटी के साथ आपको इस कार में किसी तरह ही कोई समस्या नहीं आएगी। यदि आपको ज्यादा स्पेस चाहिए तो इसकी तीनों रियर सीटों को आगे की तरफ रेक्लाइन भी किया जा सकता है। रेक्लाइन करने के बाद इसके केबिन में 140-लीटर की अतिरिक्त स्पेस मिलती है। 

    इस गाड़ी में 6-वे मैनुअली एडजस्टेबल रियर सीटें दी गई हैं, ऐसे में पैसेंजर्स को लंबे रोड ट्रिप्स के दौरान बिलकुल भी परेशानी नहीं आती है। सी5 एयरक्रॉस कार में रिमोट ट्रंक ओपनर, हैंड्स फ्री फ़ंक्शनैलिटी के साथ दिया गया है जो इस सेगमेंट की दूसरी कारों में नहीं मिलता है।

    4. दमदार फीचर्स से लैस

    सी5 एयरक्रॉस एसयूवी कार में लैदर रैप्ड स्टीयरिंग व्हील, क्रूज़ कंट्रोल और ऑटो हेडलैंप्स/वाइपर्स स्टैंडर्ड दिए गए हैं। इसमें 8-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम को डैशबोर्ड के मिडल पर पोज़िशन किया गया है। यह  एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को भी सपोर्ट करता है। यह फीचर जर्मन कारों में नहीं मिलता है। इसके जरिये आप इसमें दिए गए छह स्पीकर्स को कंट्रोल कर सकते हैं। सी5 एयरक्रॉस में अपने प्रतिद्वंदियों से दो ज्यादा स्पीकर मिलते हैं। इस गाड़ी में ड्राइवर सीट पर हाइट एस्जटेबल सेटिंग भी मिलती है। इस फीचर का दूसरी प्रतिद्वंदी कारों में अभाव है।  

    इसके अलावा इसमें पार्क असिस्ट, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं जो ड्राइविंग को आसान बनाते हैं। इस कार में बार हिल कंट्रोल और रियर पार्क असिस्ट फीचर भी दिया गया है। यह फीचर्स सेगमेंट से ऊपर वाली एसयूवी कार में नहीं मिलते हैं।

    5. किफायती कार

    जैसा कि आप जानते हैं फ्यूल की कीमतें बढ़ती जा रही है, ऐसे में यह संभावनाएं हैं कि आप अपने एक हफ्ते के ट्रिप को थोड़ा छोटा कर दें। अगर बात सी5 की करें तो इस कार के साथ बिलकुल ऐसा नहीं है। एआरएआई के अनुसार, यह एसयूवी 18.6 किलोमीटर/लीटर का माइलेज देने में सक्षम है। वहीं, इसकी सबसे नज़दीकी प्रतिद्वंदी कार 15.38 किलोमीटर/लीटर का माइलेज देती है। 

    सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस एसयूवी (शाइन) में कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं जो एंट्री लेवल जर्मन व्हीकल्स में भी नहीं मिलते हैं। भारत में सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस की कीमत 31.90 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) है।

    इस स्पेशियस कार में कई दमदार फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी की अभी देशभर में दस 'ला मैसन' डीलरशिप्स है। अगर आप इस कार में दिलचस्पी रखते हैं तो नज़दीकी सिट्रोएन शोरूम पर संपर्क करें।

    was this article helpful ?

    सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस 2021-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस 2021-2022

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है