
किआ केरेंस का ये पार्ट तो और भी ज्यादा खास है।जैसा कि किआ इसे एक रीक्रीएिशनल मॉडल कहती आ रही थी उसे देखते हुए हमें उम्मीद थी कि ये एक 5+2 सीटर कार होगी जिसकी थर्ड रो पर केवल बच्चे ही बैठ सकेंगे। मगर यहां तो 6 फुट तक की हाइट वाले लंबे पैसेंजर्स के बैठने जितना स्पेस दिया गया है। हमारी टीम के एक 6.5 फीट के अच्छी खासी बॉडी बिल्ड वाले मेंबर फ्रंट रो पर बैठे जबकि 6 फीट तक के मेंबर्स पीछे आराम से बैठ पाए और इसके बाद भी नीरूम स्पेस बचा हुआ था।
इसकी आखिरी रो में भी लंबे कद के पैसेंजर्स को हेडरूम स्पेस की कोई कमी महसूस नहीं होगी और इसमें बड़े ग्लास एरिया होने के कारण आपको बाहर का व्यू भी अच्छा मिलता है। इसकी सीट बेस टिप को भी रेज किया गया है जिससे अच्छा अंडरथाई सपोर्ट मिलता है और आपको अपने घुटने ऊपर रखकर नहीं बैठना पड़ता है। इसकी सीटों का बैकरेस्ट भी ठीक से रिक्लाइन हो जाता है जिससे एक कंफर्टेबल पोस्चर मिलता है और इससे लगेज रखने में भी आसानी रहती है।
बड़े रियर डोर, ऊंची रूफ, फ्लोर की भी अच्छी पोजिशनिंग और वन टच टंबल का फीचर होने से इसकी थर्ड रो में जाना काफी आसान रहता है। इस कार की लेफ्ट हैंंड साइड सेकंड रो सीट में इलेक्ट्रिक रिलीज का फीचर दिया गया है जिससे सीट आगे की ओर फोल्ड हो जाती है। इससे थर्ड रो से बाहर आना आसान बन जाता है।
थर्ड रो फीचर्स

| 2 x यूएसबी टाइप-सी चार्जर्स |
टेबलेट/फोन स्लॉट्स |
| रूफ माउंटेड एसी वेंट्स |
एडजस्टेबल हेडरेस्ट के साथ रिक्लाइनिंग बेकरेस्ट्स |
इसकी सेकंड रो का सीटिंग एक्सपीरियंस काफी इंप्रेसिव लगा। आखिरी रो की तरह इसकी सेकंड रो का सीट बेस भी रेज्ड किया गया है जिससे अच्छा खासा अंडरथाई सपोर्ट मिलता है। ये सीटें स्लाइड/रिक्लाइन हो सकती है और इनपर किसी भी आकार का व्यक्ति आराम से बैठ सकता है। अल्कजार की जैसे थर्ड रो पर बैठने वालों को बाहर का क्लीयर व्यू देने के लिए सेकंड रो की सीट बैक हाइट को कम रखा गया है जो सेल्टोस से भी कम है। ऐसे में ऊंची हाइट वाले पैसेंजर्स को अच्छा शोल्डर सपोर्ट नहीं मिलता है।
हालांकि बड़ी विंडो होने के कारण सेकंड रो से बाहर का नजारा काफी अच्छा मिलता है।
सेकंड रो फीचर्स

| ब्लोअर स्पीड कंट्रोल के साथ रूफ माउंटेड एसी वेंट्स |
2 x यूएसबी टाइप सी चार्जर्स |
| कूलिंग वेंट के साथ 500 मिलीलीटर की बॉटल रखने के लिए दो स्लॉट |
लेफ्ट पेसेंजर साइड पर टेबलेट/फोन और कपहोल्डर के साथ ट्रे टेबल |
| अलग से आर्मरेस्ट (6-सीटर) /दो कपहोल्डर के साथ आर्मरेस्ट (7-सीटर) |
रोलर सनब्लाइंड्स |
इसमें मिडिल रो पैसेंजर्स के लिए केबल होल्डर का फीचर दिया गया है ताकि वो चार्ज पॉइन्ट्स में चार्जर लगाकर मोबाइल चार्ज कर सकें। चूंकि इस कार की ड्राइवर सीट के पीछे एयर प्योरिफायर मशीन रखी गई है, इसलिए इसमें केवल एक ही सीट पर ट्रे टेबल दी गई है। ये एयर प्योरिफायर एक्यूआई लेवल को 30 मिनट में 999 से 45 पर कर सकता है। ये फीचर तो काफी काम का है मगर ये नीरूम को कुछ मिलीमीटर कम कर देता है।

इस एमपीवी का फ्रंट सीट एक्सपीरियंस सबसे कमाल का है। यहां आपको हाई सीटिंग पोजिशन मिलती है, मगर आप यहां से बोनट को नहीं देख सकते हैं जो आपको सेल्टोस या सोनेट में दिख जाएगा। इसमें बड़े साइज का रैपअराउंड डिजाइन वाला डैशबोर्ड दिया गया है जो किआ कार्निवल जैसा एक्सपीरियंस देता है।
इस कार का केबिन काफी प्रीमियम नजर आता है जिसमें स्मूद प्लास्टिक पैनल्स का इस्तेमाल किया गया है और अच्छी क्वालिटी की अपहोल्स्ट्री भी दी गई है। हालांकि ये सेल्टोस जितनी रिच नजर नहीं आती है।
स्टोरेज

- सभी सीटों की रो को काम में लेते हुए आप इस कार के बूट में मीडियम साइज ट्रॉली बैग और दो सॉफ्ट बैग्स रख सकते हैं। इन्हें फोल्ड करने के बाद आप अपनी फैमिली का काफी सारा लगेज इसमें फिट कर सकते हैं। इसमें अंडरफ्लोर स्टोरेज एरिया भी मौजूद है जहां आप फुटवेयर या छोटो मोटे आइटम रख सकते हैं।
- इसकी सभी डोर पॉकेट्स में बड़ी बॉटल्स रखी जा सकती है, वहीं फ्रंट डोर पॉकेट्स में अंब्रेला होल्डर भी दिया गया है जहां ड्रेन होल का फीचर नहीं रखा गया है जिससे छाते में लगे पानी की निकासी हो सके।
- इसके अलावा इसमें फ्रंट पैसेंजर के लिए पॉपआउट कपहोल्डर्स, ड्राइवर के लिए पॉप आउट कॉइन/टिकट होल्डर, फ्रंट पैसेंजर के लिए अंडरसीट स्टोरेज ट्रे और डोर आर्मरेस्ट के अंदर सेकंड स्टोरेज जैसे प्रैक्टिकल फीचर्स भी दिए गए हैं। यहां आप ईयरफोन/सेनिटाइजर बॉटल या छोटो मोटे आइटम रख सकते हैं।
टेक्नोलॉजी फीचर्स

फुल लोडेड किआ केरेंस की फीचर लिस्ट इस प्रकार से है:
| फीचर्स |
नोट्स |
| 10.25 इंच टचस्क्रीन |
यूजर फ्रेंडली इंटरफेस के साथ यूज़ करने में आसान मगर हर किसी को पसंद नहीं आएगा पर्पल फॉन्ट कलर |
| 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम |
केरेंस का केबिन बड़ा होने के कारण सराउंड साउंड इफेक्ट उतनी बेहतर नहीं मगर साउंड क्वालिटी अच्छी |
| इलेक्ट्रिक सनरूफ |
केवल फ्रंट रो को ही कवर करती है इसमें दी गई रेगुलर साइज की सनरूफ जबकि अल्कजार में पेनोरमिक सनरूफ का फीचर मौजूद जहां फुल लेंथ सनरूफ देना बेहतर हो सकता था, मगर बावजूद इसके अल्कजार के मुकाबले भी इसके केबिन में ज्यादा खुलेपन का अहसास |
| वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स |
- |
| 64 कलर एंबिएंट लाइटिंग |
- |
| ड्राइव मोड्स |
ऑटोमैटिक वेरिएंट्स में इको/स्पोर्ट/नॉर्मल ड्राइव मोड्स का दिया गया है फीचर। हर ड्राइव मोड इंस्ट्रूमेंट पैनल की लाइट को कर देता है चेंज जैसे (स्पोर्ट) के लिए रेड, (इको) के लिए ग्रीन और (नॉर्मल) के लिए पर्पल लाइटिंग। मोड्स इंजन और ट्रांसमिशन पर डालते हैं प्रभाव स्टीयरिंग पर नहीं |
| फ्रंट वायरलेस फोन चार्जर |
चार्जिंग पैड्स पर आईफोन 13 जैसे रखे जा सकते हैं फोन इसमें दिया गया 8 इंच टचस्क्रीन वायरलेस एंड्रॉयड और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी को करेगा सपोर्ट मगर 10.25 इंच यूनिट में नहीं मिलेगा ये फीचर |
इसके अलावा इसमें कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी, क्रूज कंट्रोल, एक ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम, पैडल-शिफ्टर्स और पुश-बटन स्टार्ट के साथ स्मार्ट-की जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। हालांकि अल्कजार के कंपेरिजन में किआ कारेंस में पावर्ड-ड्राइवर सीट, 360-डिग्री कैमरा, पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स नहीं दिए गए हैं।