
ऑडी ए6 का केबिन एकदम अलग ही अहसास दिलाता है। ड्राइवर इस में स्टीयरिंग व्हील और सीट को अपने हिसाब से एडजस्ट कर सकते हैं। नई ऑडी ए6 लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से लैस है। इसमें तीन बड़ी स्क्रीन 10-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, बड़े क्लाइमेट कंट्रोल स्क्रीन और 12.3-इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दी गई हैं। जिसके चलते कार के केबिन में आकर ऐसा लगता है कि जैसे किसी प्लेन के कॉकपिट में आ गए हों। इसमें दी गई एमआईडी स्क्रीन कार का दरवाजा खुले होने पर भी कोई सिग्नल नहीं देती। ऐसे में पैसेंजर को दरवाजा बंद करने के बाद उसे चेक जरूर करना पड़ता है।
गाडी का डैशबोर्ड एकदम सिंपल है। इसे हाइलाइट करने के लिए वुड की लेयर का इस्तेमाल किया गया है। यह सेंटर कंसोल तक फैली हुई है। इसकी डैशबोर्ड की फिनिशिंग एकदम प्रीमियम अहसास दिलाती है। डैशबोर्ड के नीचे की तरफ दिया गया पियानो ब्लैक एलिमेंट लाइट कलर के डैशबोर्ड को कॉन्ट्रास्ट देता नज़र आता है। पूरे केबिन की फिटिंग-फिनिशिंग ऑडी की दूसरी कारों की तरह ही एकदम प्रीमियम है।
यदि आप इस सेडान का स्टीयरिंग और सीट्स को मेमोरी फंक्शन में सेट करते हैं तो यह अपने आप इलेक्ट्रिकली एडजस्ट हो जाती हैं। गाड़ी की सीटें एकदम नीची व ऊंची आसानी से हो जाती है। ऐसे में छोटे व बड़े कद के पैसेंजर्स कम्फर्टेबल पोज़िशन में बैठ पाते हैं। इसमें सीट बेस पर अंडर थाई सपोर्ट के लिए पैसेंजर्स को मैनुअल एक्सटेंशन भी मिलता है, यानी की पैसेंजर्स अपने हिसाब से सीट को एडजस्ट भी कर सकते हैं। इसकी ड्राइवर सीट बेहद आरामदायक है। ऐसे में इसमें कई घंटे आराम से बिताए जा सकते हैं। वहीं, इसका स्टीयरिंग व्हील फ्लैट-बॉटम है और राइड्स के दौरान अच्छा रिस्पांस देता है।
स्टोरेज स्पेस की बात करें तो गाड़ी के दरवाजों में अच्छी खासी स्पेस मिलती है। ऐसे में 1-लीटर तक की बोतल और कई छोटे कैन्स को आसानी से रखा जा सकता है। सेंटर कंसोल पर भी दो कप होल्डर्स दिए गए हैं। लेकिन, आर्मरेस्ट के नीचे की तरफ दी गई स्टोरेज स्पेस वायरलैस फोन चार्जर से घिरी हुई है। ऐसे में यह स्पेस अन्य आइटम्स जैसे वॉलेट या चाबी के लिए थोड़ी छोटी पड़ती है। इसके अलावा इसमें कोई स्टोरेज स्पेस नहीं मिलती है।
टेक्नोलॉजी
ऑडी ए6 में वह सभी फीचर्स दिए गए हैं जो आप एक लग्जरी सेडान से उम्मीद करते हैं। यह मल्टी-ज़ोन एम्बिएंट लाइटिंग, 16-स्पीकर, 705 वॉट बैंग एन्ड ओल्यूफसन साउंड सिस्टम और फोर-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल से लैस है। इसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम पर ब्लैक बैकग्राउंड मिलता है। यह अलग-अलग मेन्यू को एक्सेस करने पर एप्पल 3डी टच की तरह फीडबैक देता है। इंफोटेनमेंट सिस्टम की साउंड क्वॉलिटी बेहद दमदार है, लेकिन इसकी आदत डालने के लिए पैसेंजर्स को थोड़ा सा प्रयास करना पड़ सकता है।
सेन्टर कंसोल के नीचे की तरफ दी गई स्क्रीन कार में लगी एसी को कंट्रोल करने में मदद करती है। इसके अलावा इसमें ऑटो पार्क असिस्ट और रियर सनब्लाइंड के लिए भी कई बटन दिए गए हैं। हमारे अनुसार ऑडी ए6 की बॉटम स्क्रीन को केवल क्लाइमेट कंट्रोल के लिए ही नहीं, बल्कि ऑडियो और परफॉर्मेंस डिस्प्ले के तौर पर भी दिया जा सकता है।
कुल मिलाकर, यह गाड़ी अच्छे-खासे फीचर्स से लैस है। मगर, अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में उपलब्ध ऑडी ए6 के वेरिएंट्स में अडेप्टिव सस्पेंशन, रियर व्हील स्टीयरिंग, क्वाट्रो ऑल-व्हील ड्राइव और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इन सभी फीचर्स की कमी इंडियन वर्जन में रखी गई है। ऐसे में यह गाड़ी टेक्नोलॉजी के मामले में ज्यादा अच्छी साबित नहीं होती।
रियर साइड की बात करें तो इस गाड़ी से हमें मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। पीछे की तरफ दिए गए दरवाजे थोड़े छोटे हैं, लेकिन इसके बावजूद भी इसमें अंदर जाने और बाहर निकलने में किसी तरह की कोई समस्या नहीं होती। इसकी रियर सीटें बैठने के लिहाज से कम्फर्टेबल हैं और अच्छा सपोर्ट भी देती हैं। लेकिन, लग्ज़री कार होने के बावजूद भी इसमें सीटों का रिक्लाइन एंगल थोड़ा अटपटा लगता है। फ्रंट सीट पर बैठे पैसेंजर्स अपने पैरों को आसानी से रख पाते हैं। इसमें लैगरूम स्पेस की कमी बिलकुल भी नहीं खलती है। लेकिन, अंडर थाई सपोर्ट इसमें थोड़ा कम मिलता है। हालांकि, कार में नीरूम, हैडरूम और शोल्डर रूम स्पेस फ्रंट व रियर साइड के पैसेंजर्स को अच्छी-खासी मिल पाती है।
फीचर्स की बात करें तो इसमें रियर साइड पर टू-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल, दो यूएसबी चार्जर और 12 वोल्ट सॉकेट दिए गए हैं। इसमें सनब्लाइंड को मैनुअल रूप से एडजस्ट किया जा सकता है। आर्मरेस्ट पर भी इसमें थोड़ी बहुत स्टोरेज स्पेस मिलती है। यह दो कप होल्डर्स के साथ आती है जिसे आर्मरेस्ट पर दिया गया है। मगर, इसमें रियर साइड पर मीडिया, नेविगेशन और इंफोटेनमेंट को ऑपरेट करने के लिए कोई कंट्रोल बटन नहीं दिए गए हैं।
केबिन में एम्बिएंट लाइटिंग को अच्छे से फिट किया गया है। दरवाजों, सेंटर कंसोल और फ्लोर पर भी इसमें लाल रंग की लाइटिंग का इस्तेमाल किया गया है। ऐसे में इसका केबिन बेहद प्रीमियम नज़र आता है। केबिन का इन्स्युलेशन लेवल भी बहुत अच्छा है, ऐसे में इसमें बाहर का शोर शराबा बहुत कम ही सुनाई पड़ता है।