• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जीप मेरिडियन और रैंगलर को खरीदना हुआ महंगा, 1.2 लाख रुपये तक बढ़ी कीमत

    जीप ने कंपास की प्राइस में इजाफा नहीं किया है, आखिरी बार नवंबर में इसकी कीमत बढ़ी थी।

    सोनू
    सोनू
    published on जनवरी 03, 2023 18:44 ist
    info icon
    published onJan 03, 2023 18:44 IST
    last updated onJan 03, 2023 18:44 IST
    1.2K Views
    • Write a कमेंट

    • मेरिडियन थ्री-रो एसयूवी 20,000 रुपये महंगी हो गई है।
    • इसकी कीमत अब 30.10 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
    • रैंगलर की प्राइस में सबसे ज्यादा 1.2 लाख रुपये तक का इजाफा हुआ है।
    • इसकी कीमत अब 59.05 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।

    नया साल शुरू हो गया है और इसी के साथ अब कारों की प्राइस में इजाफा होने की सिलसिला भी शुरू हो गया है। सिट्रोएन और किया मोटर्स के बाद अब जीप ने भी अपनी कारों की प्राइस में इजाफा किया है। जीप ने अपने दो मॉडल्स - मेरिडियन और रैंगलर के दाम बढ़ाए हैं। वहीं कंपास की कीमत कंपनी पिछले साल नवंबर में ही बढ़ा चुकी है। 

    यहां देखिए जीप मॉडल्स की नई प्राइस लिस्ट:

    मेरिडियन

    Jeep Meridian

    वेरिएंट

    पुरानी प्राइस

    नई प्राइस

    अंतर

    लिमिटेड

    29.90 लाख रुपये

    30.10 लाख रुपये

    20,000 रुपये 

    लिमिटेड एटी

    31.80 लाख रुपये

    32.00 लाख रुपये

    20,000 रुपये

    लिमिटेड (ओ)

    32.40 लाख रुपये

    32.60 लाख रुपये

    20,000 रुपये

    लिमिटेड (ओ) एटी

    34.30 लाख रुपये

    34.50 लाख रुपये

    20,000 रुपये

    लिमिटेड (ओ) एटी 4X4

    36.95 लाख रुपये

    37.15 लाख रुपये

    20,000 रुपये

    • जीप मेरिडियन की कीमत में 20,000 रुपये तक का इजाफा हुआ है।
    • इसकी प्राइस अब 30.10 लाख रुपये से शुरू होती है जो 37.15 लाख रुपये तक जाती है।

    यह भी पढ़ें: किया सोनेट, सेल्टोस, कैरेंस और ईवी6 की प्राइस में हुआ इजाफा, एक लाख रुपये तक बढ़ी कीमत

    रैंगलर

    Jeep Wrangler

    वेरिएंट

    पुरानी प्राइस

    नई प्राइस

    अंतर

    अनलिमिटेड

    57.85 लाख रुपये

    59.05 लाख रुपये

    1.20 लाख रुपये

    रूबिकॉन

    61.85 लाख रुपये

    63.05 लाख रुपये

    1.20 लाख रुपये

    • रैंगलर की प्राइस में 1.2 लाख रुपये तक का इजाफा हुआ है।
    • इसकी कीमत अब 59.05 लाख रुपये से 63.05 लाख रुपये के बीच है।

    जीप ने ग्रैंड चेरोकी की लॉन्च के बाद से कीमत नहीं बढ़ाई है। आने वाले दिनों में दूसरी कार कंपनियां भी अपनी गाड़ियों की नई प्राइस लिस्ट जारी करेंगी। ज्यादा जानकारी के लिए कारदेखो से जुड़े रहे।

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार है।

    यह भी पढ़ें: सिट्रोएन सी3 और सी5 एयरक्रॉस की प्राइस में हुआ इजाफा, 50,000 रुपये तक बढ़ी कीमत

    was this article helpful ?

    जीप रैंगलर 2023-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on जीप रैंगलर 2023-2024

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है