• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी vs टाटा नेक्सन ईवी: पहाड़ों में किस इलेक्ट्रिक कार की परफॉर्मेंस है ज्यादा बेहतर? देखिए यहां

    इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की पॉपुलैरिटी के बाद एक चीज जो इनकी ड्राइविंग के विषय में चिंतनीय रही वो ये कि आखिर ये पहाड़ी इलाकों में सीधी चढ़ाई चढ़ सकने में उतने सक्षम होंगे कि नहीं।

    भानु
    भानु
    Published On जून 21, 2024 18:15 ist
    info icon
    published onJun 21, 2024 18:15 IST
    last updated onJun 21, 2024 18:15 IST
    1.5K Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra XUV400 and Tata Nexon EV: Hill-hold Assist Test

    इसका उदाहरण देखने के लिए हमनें यहां  महिंद्रा एक्सयूवी400 और टाटा नेक्सन ईवी को एक टेस्ट में शामिल किया और ये पता किया कि आखिर कौन खड़ी चढ़ाई चढ़ने में है ज्यादा सक्षम?

    इंप्लीमेंटेशन

    हमारे इस टेस्ट में हमनें एक ऑफ रोड रास्ते की ढ़लान पर इनमें दिए गए हिल होल्ड असिस्ट फंक्शन का इवेल्यूएशन किया। इस दौरान इन दोनों इलेक्ट्रिक कारों की परफॉर्मेंस एक जैसी ही रही। इसे और भी चैलेंजिंग बनाने के लिए हमनें ऑटो होल्ड को एंगेज करते हुए खड़ी चढ़ाई के बीच में ही ब्रेक लगा दिए। बता दें कि नेक्सन ईवी में हिल होल्ड का फीचर इसके हर वेरिएंट में दिया गया है जबकि एक्सयूवी400 में ये फीचर केवल टॉप वेरिएंट में ही दिया गया है। 

    यह भी पढ़ें:इस जून टाटा नेक्सन ईवी के मुकाबले महिंद्रा एक्सयूवी400 पर कितना चल रहा है वेटिंग पीरियड,जानिए यहां

    ब्रेक से पैर हटाने के बाद आगे बढ़ने पर एक्सयूवी400 ने ढलान का सामना आराम से कर लिया मगर शुरूआत में नेक्सन ईवी को ट्रैक्शन हासिल करने में थोड़ी परेशानी आई। इसलिए हमनें इसे थोड़ा पीछे लिया जिसके बाद इसने चढ़ाई चढ़ ली। 

    महिंद्रा एक्सयूवी अपने ज्यादा पावरफुल और टॉर्क देने वाले पावरट्रेन के कारण खड़ी चढ़ाई में स्पीड और हैंडलिंग मेंटेन करने में ज्यादा आसान लगती है। ढलान पर भी महिंद्रा की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी की स्पीड मेंटेन रहती है और ये बिल्कुल स्ट्रगल करती दिखाई नहीं देती है। हालांकि दूसरी तरफ टाटा नेक्सन कम पावर और टॉर्क के कारण एकबार में सीधी चढ़ाई नहीं चढ़ पाती है। 

    पावरट्रेन

    स्पेसिफिकेशन

    टाटा नेक्सन ईवी लॉन्ग रेंज

    महिंद्रा एक्सयूवी400 ईएल प्रो

    बैटरी पैक

    40.5 केडब्ल्यूएच

    39.4 केडब्ल्यूएच

    इलेक्ट्रिक मोटर

    1

    1

    पावर

    145 पीएस

    150 पीएस

    टॉर्क

    215 एनएम

    310 एनएम

    एमआईडीसी सर्टिफाइड रेंज

    465 किलोमीटर

    456 किलोमीटर

    Tata Nexon EV

    दोनों इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के फुल लोडेड वेरिएंट्स में एक जैसे बैटरी पैक्स दिए गए हैं। परफॉर्मेंस के मोर्चे पर एक्सयूवी400 यहां विजेता साबित होती है जो कि नेक्सन ईवी से 6 पीएस ज्यादा पावरफुल और 100 एनएम का ज्यादा टॉर्क आउटपुट देती है। 

    Tata Nexon EV

    दूसरी तरफ नेक्सन ईवी के लोअर वेरिएंट्स में 30 केडब्ल्यूएच की बैटरी दी गई है जिसका पावर एवं टॉर्क आउटपुट क्रमश: 130 पीएस और 215 एनएम है और इसकी क्लेम्ड रेंज 325 किलोमीटर है। इसके कंपेरिजन में एक्सयूवी400 के लोअर वेरिएंट में34.5 केडब्ल्यूएच का बैटरी पैक दिया गया है जो 150 पीएस की पावर और 310 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है और इसकी क्लेम्ड रेंज 375 किलोमीटर है। 

    टाटा नेक्सन ईवी

    महिंद्रा एक्सयूवी400

    14.49 लाख रुपये से लेकर   19.49 लाख रुपये

    15.49 लाख रुपये से लेकर 19.39 लाख रुपये

    कीमत एक्सशोरूम पैन इंडिया के अनुसार

    महिंद्रा एक्सयूवी400 के एंट्री लेवल वेरिएंट के मुकाबले टाटा नेक्सन ईवी का एंट्री लेवल वेरिएंट 1 लाख रुपये सस्ता है। वहीं टाटा नेक्सन ईवी का टॉप वेरिएंट ज्यादा महंगा है। ये दोनों ही इलेक्ट्रिक कारें एमजी जेडएस ईवी और हुंडई कोना इलेक्ट्रिक से ज्यादा अफोर्डेबल है। 

    ज्यादा ऑटोमोटिव अपडेट्स पाने के लिए कारदेखो के व्हाट्सऐप चैनल को फॉलो करें

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी400 ईवी पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है