• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    12 जुलाई को लॉन्च होगी वोल्वो वी90 क्रॉस कंट्री

    वी90 क्रॉस कंट्री में एस90 जैसा कंफर्ट और एक्ससी90 जैसी ऑफ-रोडिंग क्षमता मिलेगी

    रौनक
    रौनक
    Published On जुलाई 06, 2017 18:59 ist
    info icon
    published onJul 06, 2017 18:59 IST
    last updated onJul 06, 2017 18:59 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    2017 Volvo V90 Cross Country

    वोल्वो की वी90 क्रॉस कंट्री 12 जुलाई को भारत में लॉन्च होगी, वी90 क्रॉस कंट्री वैसे तो स्टेशन वैगन सेगमेंट में गिनी जाएगी लेकिन इसकी परफॉर्मेंस किसी लग्ज़री एसयूवी जैसी ही होगी, यह रेग्यूलर वी90 का ऑफ-रोड वर्जन है।

    2017 Volvo V90 Cross Country

    वी90 क्रॉस कंट्री को वोल्वो की 90 सीरीज रेंज में रखा जाएगा, वोल्वो कार रेंज में यह एस90 और एक्ससी90 के बीच पोजिशन होगी, यह केवल एक वेरिएंट में आएगी, इसकी कीमत करीब 60 लाख रूपए के आसपास हो सकती है।

    Volvo 90 Series models

    भारत में यह वोल्वो का तीसरा क्रॉस कंट्री मॉडल होगा, इससे पहले कंपनी ने दिसंबर 2016 में वी40 क्रॉस कंट्री और मार्च 2016 में एस60 क्रॉस कंट्री को लॉन्च किया था। वी90 क्रॉस कंट्री की फीचर लिस्ट काफी हद तक एस90 और एक्ससी90 से मिलती-जुलती है। इसके आगे का डिजायन एस90 जैसा है, जबकि पीछे की तरफ वॉटरफॉल टेललैंप्स दिए गए हैं। यह रेग्यूलर वी90 और एस90 से क्रमशः 210 एमएम और 50 एमएम ज्यादा ऊंची है, इस में वोल्वो का ऑल-व्हील-ड्राइव (एडब्ल्यूडी) सिस्टम दिया गया है।

    2017 Volvo V90 Cross Country

    वी90 क्रॉस कंट्री में एक्ससी90 वाला 2.0 लीटर का डीज़ल इंजन मिलेगा, इसकी पावर 235 पीएस और टॉर्क 480 एनएम होगा। यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा होगा। इस में ईको, कंफर्ट, डायनामिक और ऑफ-रोड ड्राइविंग मोड मिलेंगे।

    2017 Volvo V90 Cross Country

    यह भी पढें : वोल्वो एक्ससी90 और एस90 हुईं अपडेट

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    वोल्वो वी90 क्रॉस कंट्री पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग वैगन कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है