• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    वोल्वो ने 89 साल में पहली बार दर्ज की रिकॉर्ड बिक्री

    स्वीडिश कार कंपनी वोल्वो लग्ज़री के साथ-साथ मजबूत और सुरक्षित कारें बनाने के लिए जानी जाती है। लेकिन बिक्री के मामले में वोल्वो लंबे वक्त से कड़ा संघर्ष कर रही थी। 89 साल बाद अब जाकर कंपनी ने खाते में रिकॉर्ड सेल का आंकड़ा दर्ज  हुआ है। साल 2015 में वोल्वो ने दुनियाभर में पांच लाख से ज्यादा कारें बेचने में सफलता हासिल की है। कई कड़े दौर से गुजर चुकी वोल्वो के लिए यह किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। 

    साद
    साद
    Published On जनवरी 11, 2016 13:46 ist
    info icon
    published onJan 11, 2016 13:43 IST
    last updated onJan 11, 2016 13:46 IST
    46 Views
    • Write a कमेंट

    वोल्वो साल 2015 में 5.03 लाख कारें बेचने में सफल रही। इसकी लग्ज़री एसयूवी एक्ससी-90  की मांग सबसे ज्यादा मांग देखने को मिली। इसके साथ ही वित्तीय और बिक्री के मोर्चे पर  बदली हुई रणनीति ने भी वोल्वो को काफी मदद की है। वोल्वो को खासतौर पर अमेरिका, यूरोप और चीन के बाजारों से अच्छे नतीजे देखने को मिले हैं। अमेरिका में कंपनी की बिक्री में 24.3 फीसदी का इजाफा हुआ है। यूरोप में 10.6 प्रतिशत के इजाफे के साथ कंपनी ने 2.69 लाख कारें बेचीं। यह वैश्विक बिक्री का 53.5 फीसदी है। चीन के बाजार में भी स्थिति कड़े मुकाबले वाली रही लेकिन यहां भी बिक्री में 11.4 फीसदी का बढ़ोतरी देखी गई है। 

    वोल्वो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैकन सैमुअलसन के मुताबिक ' साल 2015 में हमें मिले बिक्री के आंकड़े काफी उत्साहजनक हैं। बीते साल मिली सफलता के साथ वोल्वो  खुद में एक बड़े बदलाव के साथ एक नए चरण में कदम रखने जा रही है। हमने छोटे-छोटे कदमों से शुरुआत की और आज हम दुनिया की प्रीमियम कार कंपनी के तौर पर जाने जाते हैं। आने वाले वक्त में और कई रिकॉर्ड हमारी झोली में होंगे।'

    वोल्वो की रणनीति की बात करें तो आने वाले वक्त में कंपनी की योजना कई नए मॉडल बाजार में उतारने की है। जो नई टेक्नोलॉज़ी और हाईब्रिड इंजन से लैस होंगे।  कंपनी ने वैश्विक तौर पर सालाना आठ लाख कारें बेचने का लक्ष्य रखा है। वोल्वो पहली बार इलेक्ट्रिक कार भी बनाएगी। कंपनी ने लक्ष्य रखा है कि वैश्विक बिक्री में इस कार की भागीदारी 10 फीसदी होगी। वोल्वो इस साल एस-90 प्रीमियम सेडान को भी नॉर्थ अमेरिकन इंटरनेशनल ऑटो शो में उतारेगी। यह लग्ज़री सेडान भारत में साल 2016 के अंत तक लॉन्च की जाएगी।

    यह भी पढ़ें : 

    was this article helpful ?

    साद
    <p><span>As a technology enthusiast, Saad has plenty of strings to his bow. An ardent follower of knowledge, he loves to devote himself to the trending technologies in the market. The curiosity to gain knowledge, which cannot be stolen, made him dive into the field of writing. Never thought he would join the bandwagon of automobile journalists. But as he has entered this stream, chasing inside stories from Tata Nano to German luxuries and British supercars, has now become his passion. Besides honing his writing skills, his job at Cardekho is to maintain the integrity of news and articles.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है