हमर एच2 एसयूवी से ऑफ रोडिंग करते हुए फंसे सद्गुरू, देखें वीडियो
सद्गुरू का कहना था कि उनकी ये हमर एच2 18 साल पुरानी है जो कि 2003 मॉडल है। काफी सालों तक इस लाइफस्टाइल पिकअप को ग्राहकों द्वारा काफी पसंद किया जाता रहा है। आज भी यदि ये अच्छी कंडीशन में मिल जाए तो ये भारतीय मुल्य के अनुसार करीब 12.5 लाख रुपये से लेकर 18 लाख रुपये के बीच में मिल जाएगा।
- Write a कमेंट

ईशा फाउंडेशन के संस्थापक और योगी सद्दगुरू जग्गी वासुदेव हाल ही में संस्था के अमेरिका स्थित सेंटर पर पहुंचे हैं। सेंटर के अलग-अलग हिस्सों का ऑफ रोडिंंग ट्रैक्स से होकर दौरा करने के लिए योगी वासुदेव ने हमर एच2 एसयूवी का इस्तेमाल किया और इसी बीच वो फंस गए। ऐसे में उन्होनें खुद को किस तरह किया रेस्क्यू ये आप जानेंगे आगे।

ऑफ रोडिंग करते हुए सद्गुरू की हमर एसयूवी पानी की एक नहर में फंस गई। ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम की मदद से उनकी कार के टायरों को ट्रैक्शन तो मिला मगर बाद में वो रूक गए। इसके बाद उन्होनें विंच को एक पेड़ से बांध दिया जिसके बाद उनकी हमर पानी से बाहर निकल पाई। इसके बाद उनकी इस बड़ी सी एसयूवी को रेस्क्यू करने के लिए फोर्ड एफ-150 पिकअप से टो किया गया।
यह भी पढ़ें: मुंबई पुलिस के बेड़े में शामिल हुई 10 पोलरिस एटीवी, बीच पर पेट्रोलिंग के आएंगी काम
हमर एच2 में एक ओपन फ्रंट डिफ्रेंशियल दिया गया है। इसके रियर डिफ्रेंशियल पर इलेक्ट्रॉनिक लॉकर का फीचर भी दिया गया है ट्रांसफर लिवर केस के '4 लो पोजिशन' पर होने के बाद ही काम में आता है। इस वीडियो से इस बात की पुष्टि नहीं होती है कि सद्गुरू ने लो-ट्रांसफर केस रेशो एक्टिव किया भी था कि नहीं।

इस गाड़ी में वजन कम रखने और प्रोडक्शन कॉस्ट को भी कम रखने के लिए जनरल मोटर्स ने इसके सेकंड जनरेशन मॉडल में मैकेनिकल लॉकिन्ग डिफ्रेंशियल के बजाए बोश कंपनी का ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम दिया है। इस सिस्टम में व्हील स्पीड सेंसर लगे हैं जो ये बताते हैं कि आखिर किस व्हील का ट्रैक्शन कम आ रहा है और फिर उस व्हील पर ब्रेक अप्लाय हो जाते हैं। आप उपर देख सकते हैं कि किस तरह इस कार का फ्रंट व्हील किस तरह से पानी फेंक रहा है।

पानी से बाहर निकल जाने के बाद सद्गुरू की हमर एसयूवी के रियर को एफ-150 से बांध दिया गया। इस दौरान फोर्ड एफ-150 में भी ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम को एक्टिवेट किया गया था। एफ-150 से भारी हमर को बड़े आराम से इस लाइफस्टाइल पिकअप ने खींच लिया। इसके बाद सद्गुरू एक बेहद ही खूबसूरत तालाब वाली अपनी मंजिल तक पहुंच गए।

ये तो हमें मालूम है कि जनरल मोटर्स की हमर एच2 पिकअप एसयूवी में ऑफ रोडिंग की काफी क्षमता है। मगर वीडियो में देखा जा सकता है कि ये एक मॉर्डन पिकअप के आगे अब थोड़ा फीका पड़ चुका है। 2022 में लॉन्च होने जा रही जनरल मोटर्स की हमर इलेक्ट्रिक की ऑफ रोडिंग क्षमता काफी तगड़ी होगी। इसका टॉप वेरिएंट 1000 पीएस की पावर,4 व्हील स्टीयरिंग और अडेप्टिव एयर सस्पेंशन से लैस होगा जिसमें 400 मिलीमीटर का शानदार ग्राउंड क्लीयरेंस भी मिलेगा।
यह भी पढ़ें: मॉडिफाई कराकर कर्नाटक पुलिस ने अपने बेड़े में शामिल किया इसुजु डी मैक्स पिकअप,देखें इसकी सॉलिड तस्वीरें
बता दें कि योगी सद्गुरू बाइकों और कारों का काफी ज्यादा शौक रखते हैं। इन्हें कई बार भारत में मर्सिडीज बेंज एएमजी जी63 ड्राइव करते हुए देखा जा चुका है। इनका एक वीडियो भी काफी वायरल हुआ था जिसमें ये 1000 पीएस की पावर वाली मॉडिफाइड सिअन टीसी कूपे कार चलाते हुए देखे गए थे। इसके अलावा सद्गुरू को महिंद्रा स्कॉर्पियो,हमर एच2 और जे40 सीरीज टोयोटा लैंड क्रूजर भी ड्राइव करते हुए कई बार स्पॉट किया जा चुका है।











