• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अपडेट जगुआर एफ-पेस की बुकिंग शुरू

    अपडेट एफ-पेस पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन में उपलब्ध है

    दिनेश
    दिनेश
    Published On अक्टूबर 11, 2018 12:45 ist
    info icon
    published onOct 11, 2018 12:45 IST
    last updated onOct 11, 2018 12:45 IST
    28 Views
    • Write a कमेंट

    Jaguar F-Pace

    जगुआर ने अपडेट एफ-पेस की बुकिंग शुरू कर दी है। यह केवल एक वेरिएंट प्रेस्टिज़ में उपलब्ध है। इस में पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन का विकल्प रखा गया है। पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 63.17 लाख रूपए और डीज़ल वेरिएंट की कीमत 63.57 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। इसका मुकाबला मर्सिडीज़-बेंज जीएलसी, बीएमडब्ल्यू एक्स3, ऑडी क्यू5, रेंज रोवर ईवोक, वोल्वो एक्ससी60 और लेक्सस एनएक्स 300एच से है।

    Jaguar F-Pace

    अपडेट एफ-पेस के पेट्रोल वेरिएंट में नया 2.0 लीटर इंजन लगा है, जो 250 पीएस की पावर और 365 एनएम का टॉर्क देता है। डीज़ल वेरिएंट में भी 2.0 लीटर का इंजन लगा है, इसकी पावर 180 पीएस और टॉर्क 430 एनएम है। यह इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है, जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करता है।

    जगुआर एफ-पेस की फीचर लिस्ट भी अपडेट हुई है। इस में पार्क असिस्ट, लैन कीप असिस्ट, ड्राइवर कंडिशन मॉनिटर और 360 डिग्री पार्किंग सेंसर जैसे फीचर भी शामिल किए गए हैं।

    Jaguar  F-Pace

    अपडेट एफ-पेस में छह एयरबैग, ऑल सरफेस प्रोग्रेस कंट्रोल, हिल लॉन्च असिस्ट, डायनामिक स्टेबिलिटी और ट्रेक्शन कंट्रोल, अडेप्टिव एलईडी हैडलाइटें, डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें, पैनारोमिक सनरूफ, 10 तरह से इलेक्ट्रिक एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, पार्किंग कैमरा, एक्टिव की, एम्बिएंट लाइटिंग, 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, नेविगेशन सपोर्ट करने वाला 10.2 इंच टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम और 380 वॉट का मेरिडियन साउंड सिस्टम जैसे फीचर स्टैंडर्ड दिए गए हैं।

    यह भी पढें : जगुआर एफ-टायप में जुड़ा नया वेरिएंट, कीमत 90.93 लाख रूपए

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    जगुआर एफ-पेस 2016-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है