• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अगले तीन महीनों में लॉन्च होंगी ये पांच पॉपुलर कारें

    मारूति सज़ुकी डिजायर, जीप कंपास और बीट के साथ ही लॉन्च होगी टोयोटा की…

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    published on मई 01, 2017 15:09 ist
    info icon
    published onMay 01, 2017 15:09 IST
    last updated onMay 01, 2017 15:09 IST
    40 Views
    • Write a कमेंट

    साल के शुरूआती चार महीने भारतीय कार बाजार के लिए काफी अच्छे साबित हुए हैं, इस दौरान यहां कंपनियों ने ना केवल नई और अपडेट कारें उतारी, बल्कि बिक्री के अच्छे आंकड़े भी जुटाए हैं।

    यहां हम लाए हैं उन पांच कारों की जानकारी जो काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं और अगले तीन महीनों में लॉन्च भी हो जाएंगी, इन कारों के बारे में जानने के लिए बढ़ते हैं आगे…

    1. टोयोटा इनोवा क्रिस्टा टूरिंग स्पोर्ट, लॉन्चिंग 4 मई

    टोयोटा 4 मई को इनोवा क्रिस्टा टूरिंग स्पोर्ट लॉन्च करेगी, यह क्रिस्टा का स्पोर्टी वर्जन है। पहले से महंगी होने के बावजूद इनोवा क्रिस्टा को बिक्री के अच्छे आंकड़े मिल रहे हैं, संभावना है कि टूरिंग स्पोर्ट वर्जन आने के बाद इसकी बिक्री और बढ़ेगी। इसे इंडोनेशिया में उपलब्ध टोयोटा वेंचरर पर तैयार किया गया है, इस में आगे और पीछे की तरफ नए डिजायन वाले बम्पर के साथ साइड मोल्डिंग और क्रोम फिनिशिंग देखने को मिलेगी। फ्रंट ग्रिल और रियर लाइसेंस प्लेट समेत कई जगह क्रोम का इस्तेमाल होगा। इनोवा क्रिस्टा में 16 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं, ये ही व्हील टूरिंग स्पोर्ट में ब्लैक कलर में मिलेंगे। टूरिंग स्पोर्ट के केबिन में ब्लैक लैदर अपहोल्स्ट्री मिलेगी, जबकि मौजूदा मॉडल में ड्यूल-टोन कलर वाली अपहोल्स्ट्री दी गई है।

    टूरिंग स्पोर्ट में मौजूदा क्रिस्टा वाले इंजनों का विकल्प मिलेगा, इसे टॉप वेरिएंट से ऊपर पोजिशन किया जा सकता है, संभावना है कि इसकी कीमत मौजूदा मॉडल से 30-40 हजार रूपए ज्यादा होगी।

    2. इसुज़ु एमयू-एक्स, लॉन्चिंग 11 मई

    इसुज़ु, एमयू-एक्स के साथ फिर से भारत के एसयूवी सेगमेंट में वापसी करेगी, इसे 11 मई को लॉन्च किया जाएगा। यह इसुज़ु के लोकप्रिय लाइफस्टाइल पिकअप ट्रक डी-मैक्स वी-क्रॉस पर बेस है, संभावना है कि डी-मैक्स वी-क्रॉस की तरह इसे भी ग्राहकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिलेगी।

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह दो डीज़ल इंजन में उपलब्ध है, पहला 1.9 लीटर का डीडीआई इंजन है, जो 150 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देता है, दूसरा 3.0 लीटर का डीडीआई इंजन है जो 177 पीएस की पावर और 380 एनएम का टॉर्क देता है। संभावना है कि भारत आने वाली एमयू-एक्स में 3.0 लीटर का डीज़ल इंजन दिया जा सकता है। इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। इस में रियर-व्हील-ड्राइव और फोर-व्हील-ड्राइव का विकल्प भी मिलेगा। इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर और फोर्ड एंडेवर से होगा।

    3. मारूति सुज़ुकी डिजायर, लॉन्चिंग 16 मई

    इस साल सबसे ज्यादा इंतज़ार हो रहा है नई मारूति डिजायर का, इसे 16 मई को लॉन्च किया जाएगा। मारूति ने 24 अप्रैल को इस कॉम्पैक्ट सेडान से पर्दा उठाया था, दिलचस्प बात ये है कि इसे नई स्विफ्ट हैचबैक से पहले लॉन्च किया जाएगा। इस बार ये स्विफ्ट डिजायर के बजाय केवल डिजायर नाम से आएगी। इसके केबिन और बाहर की तरफ कई बदलाव हुए हैं, इस में आगे की तरफ बड़ी ग्रिल के साथ क्रोम स्लेट्स, नए फॉग लैंप्स, एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइटें, प्रोजेक्टर हैडलैंप्स और पीछे की तरफ भी एलईडी ट्रीटमेंट दिया गया है। केबिन में एपल कारप्ले, एंड्रॉयड ऑटो, मिररलिंक और नेविगेशन सपोर्ट करने वाला टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, रियर एसी वेंट्स, क्लाइमेट कंट्रोल और रिवर्स पार्किंग कैमरा दिया गया है। इसकी चौड़ाई को बढ़ाया गया है, इस वजह से इसके केबिन में पहले से ज्यादा जगह मिलेगी।

    4. नई शेवरले बीट, लॉन्चिंग जून में

    जनरल मोटर्स कारों की रेंज में बीट एक सफल कार रही है, नई बीट को जून महीने में लॉन्च किया जाएगा। इसका डिजायन पहले से ज्यादा ट्रेंडी और आकर्षक होगा। इस में आगे की तरफ शेवरले की नई ग्रिल, हैडलैंप्स और नए बम्पर आएंगे जो इसे पुराने मॉडल से अलग बनाएंगे। इस में एपल कारप्ले, एंड्रॉयड ऑटो और वॉइस कमांड सपोर्ट करने वाला शेवरले का माइलिंक इफोटेंमेंट सिस्टम मिलेगा, संभावना है कि यह सिस्टम 7 इंच का होगा।

    नई बीट में मौजूदा मॉडल वाले इंजन मिलने की संभावना है, हालांकि माइलेज और परफॉर्मेंस को बढ़ाने के लिए इनकी पावर ट्यूनिंग में बदलाव हो सकता है।

    5. जीप कंपास, लॉन्चिंग जुलाई महीने में

    यह जीप की पहली मेड-इन-इंडिया एसयूवी है, इसका प्रोडक्शन जून महीने में शुरू होगा। भारत में इसे जुलाई महीने में लॉन्च किया जा सकता है। यह पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन में आएगी। पेट्रोल वर्जन में 1.4 लीटर का इंजन आएगा, जो 162 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देगा। डीज़ल वर्जन में 2.0 लीटर का इंजन मिलेगा, जो 170 पीएस की पावर और 350 एनएम का टॉर्क देगा। कंपास में फ्रंट-व्हील-ड्राइव की सुविधा स्टैंडर्ड मिलेगी, वहीं ऑफ-रोडिंग वालों के लिए इस में 4-व्हील-ड्राइव का विकल्प भी मिलेगा। ऑल-व्हील-ड्राइव वर्जन में जीप का सिलेक्-टेरेन फीचर मिलेगा, जो रास्ते के मुताबिक एसयूवी के इंजन, पावर और दूसरी सेटिंग को बदलेगा।

    यह भी पढें : ये रही जीप की कंपास, अगस्त में हो सकती है लॉन्च

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है