• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एयरबैग में खामी, टोयोटा वापस बुलाएगी 23 हजार से ज्यादा कोरोला एल्टिस

    इन में टकाता एयरबैग्स लगे हुए हैं

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    published on अप्रैल 10, 2017 11:56 ist
    info icon
    published onApr 10, 2017 11:56 IST
    last updated onApr 10, 2017 11:56 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    जापान कार कंपनी टोयोटा ने टकाता एयरबैग में खामी के चलते कोरोला एल्टिस की 23157 यूनिट का वापस बुलाने (रिकॉल) की घोषणा की है। कंपनी का कहना है कि जल्द ही प्रभावित कारों को रिकॉल करना शुरू किया जाएगा। कंपनी के अनुसार जनवरी 2010 से दिसम्बर 2012 के बीच बनी कोरोला एल्टिस के एयरबैग में समस्या का पता चला है।

    पिछले साल कई कारों में टकाता एयरबैग अपने आप ही फट गए थे, जिसकी वजह से दुनियाभर में 16 लोगों ने अपनी जान गंवाई थी। रिपोर्ट मिली है कि ज्यादा गर्मी की वजह से टकाता एयरबैग फट सकते हैं। इस समस्या के चलते कई कंपनियां पहले ही टकाता एयरबैग लगी कारों को रिकॉल कर चुकी हैं। ऑटो सेक्टर में यह समस्या किसी इतिहास से कम नहीं है, दुनियाभर में अब तक 10 करोड़  से ज्यादा वाहनों को रिकॉल किया जा चुका है।

    टोयाटा ने 15 मार्च को कोरोला एल्टिस का फेसलिफ्ट अवतार लॉन्च किया है। इस में बाय-बीम एलईडी प्रोजेक्टर हैडलैंप्स, एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट, नई ग्रिल और 16 इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। नई कोरोला एल्टिस के केबिन में नया इंस्ट्रूमेंट पेनल, डैशबोर्ड पर सॉफ्ट-टच प्लास्टिक और 7.0 इंच का अपडेट इंफोटेंमेंट सिस्टम दिया गया है। सुरक्षा के लिए इस में रिवर्स-लिंक्स ओआरवीएम और 7 एयरबैग समेत और भी कई सेफ्टी फीचर दिए गए है। इस में नए फैंटम ब्राउन कलर का विकल्प भी शामिल किया गया है।

    कोरोला एल्टिस के अलावा भारत में टोयोटा की इटियॉस लीवा, प्लेटिनम इटियॉस, इटियॉस क्रॉस, इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर, कैमरी, प्रियस हाइब्रिड और लैंड क्रूज़र भी मौजूद है।

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है