• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    हुंडई अल्कजार एसयूवी भारत में कल होगी लॉन्च

    हुंडई अल्कजार एसयूवी (Hyundai Alcazar SUV) भारत में कल लॉन्च होने जा रही है। कंपनी की योजना इसे दो महीने पहले ही उतारने की थी लेकि कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते इसकी लॉन्चिंग का टालना पड़ा था।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जून 17, 2021 10:55 ist
    info icon
    published onJun 17, 2021 10:55 IST
    last updated onJun 17, 2021 10:55 IST
    3.4K Views
    • Write a कमेंट

    • हुंडई अल्कजार कार 6 और 7-सीटर कॉन्फ़िग्रेशन में उपलब्ध होगी। 
    • यह एसयूवी कुल आठ वेरिएंट प्रेस्टीज, प्रेस्टीज (ओ), प्लेटिनम, प्लेटिनम (ओ), सिग्नेचर, सिग्नेचर ड्यूल टोन, सिग्नेचर (ओ) और सिग्नेचर (ओ) ड्यूल टोन  में मिलेगी।
    • इस गाड़ी में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, फ्रंट और रियर पार्किंग और 6 एयरबैग्स जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।
    • इस अपकमिंग कार में 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन (159 पीएस) और 1.5-लीटर डीजल इंजन (115 पीएस) दिए जाएंगे। इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा।
    • भारत में इसकी प्राइस 13 लाख से 20 लाख रुपये के बीच रखी जा सकती है। 

    हुंडई अल्कजार एसयूवी (Hyundai Alcazar SUV) भारत में कल लॉन्च होने जा रही है। कंपनी की योजना इसे दो महीने पहले ही उतारने की थी लेकि कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते इसकी लॉन्चिंग का टालना पड़ा था।

    हुंडई की यह एसयूवी कार 5-सीटर क्रेटा पर बेस्ड है। इसके व्हीलबेस का साइज़ क्रेटा से 150 मिलीमीटर (2760 मिलीमीटर) ज्यादा बड़ा है। यह अपकमिंग कार 6 और 7-सीटर कॉन्फ़िग्रेशन में उपलब्ध होगी। हुंडई अल्कजार कार कुल आठ वेरिएंट प्रेस्टीज, प्रेस्टीज (ओ), प्लेटिनम, प्लेटिनम (ओ), सिग्नेचर, सिग्नेचर ड्यूल टोन, सिग्नेचर (ओ) और सिग्नेचर (ओ) ड्यूल टोन  में मिलेगी।  

    यहां देखिए इसके वेरिएंट वाइज सीटिंग ऑप्शन:-

    वेरिएंट्स 

    पेट्रोल एमटी 

    पेट्रोल एटी 

    डीजल एमटी 

    डीजल एटी 

    प्रेस्टीज 

    7-सीटर/6- सीटर

     

    7- सीटर /6- सीटर

     

    प्रेस्टीज (ओ)

     

    6- सीटर

     

    7- सीटर

    प्लेटिनम 

    7- सीटर

     

    7- सीटर

     

    प्लेटिनम (ओ)

     

    6-सीटर

     

    6- सीटर

    सिग्नेचर 

    6- सीटर /6- सीटर  ड्यूल टोन

     

    6- सीटर /6- सीटर ड्यूल टोन

     

    सिग्नेचर (ओ) 

     

    6- सीटर /6- सीटर ड्यूल टोन 

     

    6- सीटर /6- सीटर ड्यूल टोन 

    इस हुंडई कार में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमेटिक एसी, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, 8-स्पीकर बोस साउंड सिस्टम, 64 कलर एम्बिएंट लाइटिंग, वॉइस-ऑपरेटेड पैनोरमिक सनरूफ, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और वायरलैस चार्जिंग जैसे फीचर्स दिए जाएंगे।

    Hyundai Alcazar Official Pre-launch Bookings Open; Interior And Features Revealed

    पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग,  फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर्स, रियर पार्किंग कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे।  

    इस गाड़ी में दो इंजन ऑप्शन: 2.0-लीटर पेट्रोल (159 पीएस) और 1.5-लीटर डीजल (115 पीएस) की चॉइस मिलेगी। इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा। इसके पेट्रोल मैनुअल और ऑटोमेटिक दोनों वेरिएंट्स लगभग 14 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देंगे। कंपनी का दावा है कि इसका डीजल मैनुअल वेरिएंट सबसे ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट होगा और यह 20 किलोमीटर प्रति लीटर से ज्यादा माइलेज देगा। 

    भारत में हुंडई अल्कजार की प्राइस क्रेटा से ज्यादा रखी जा सकती है। इस अपकमिंग कार की कीमत 13 लाख से 20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी जा सकती है। सेगमेंट में इसका मुकाबला टाटा सफारी, एमजी हेक्टर प्लस और अपकमिंग महिंद्रा एक्सयूवी 700 से होगा।

    यह भी पढ़ें : हुंडई अल्कजार का करें इंतजार या चुनें सेगमेंट की दूसरी कार?

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    हुंडई अल्कजार 2021-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    D
    dr nagesh jaiswal
    Jun 17, 2021, 3:09:40 PM

    Wow... Beautiful... Excellent ...

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on हुंडई अल्कजार 2021-2024

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है