• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सुपरकारों को हराने की ताकत रखती है यह छोटी सी कार

    जिस छोटी सी कार की तस्वीर आप देख रहे हैं यह हकीकत में बहुत ही पावरफुल है और बड़ी-बड़ी सुपरकारों को हराने की ताकत रखती है। पावर के मामले में यह बेज़ोड़ है। इस कार का नाम है फ्लाइं मियाता, यह दो दरवाजों वाली कन्वर्टेबल कार है। 

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    published on अगस्त 01, 2016 19:34 ist
    info icon
    published onAug 01, 2016 19:34 IST
    last updated onAug 01, 2016 19:34 IST
    41 Views
    • Write a कमेंट

    जिस छोटी सी कार की तस्वीर आप देख रहे हैं यह हकीकत में बहुत ही पावरफुल है और बड़ी-बड़ी सुपरकारों को हराने की ताकत रखती है। पावर के मामले में यह बेज़ोड़ है। इस कार का नाम है फ्लाइं मियाता, यह दो दरवाजों वाली कन्वर्टेबल कार है। दरअसल मियाता एमएक्स-5, जापानी कंपनी माज़दा मोटर्स की स्पोर्ट्स कार है। जिसे परफॉर्मेंस ट्यूनिंग कंपनी फ्लाइं ने बेहद ही दमदार इंजन के साथ उतारा है।

    फ्लाइं मियाता में एलएस-3 वी-8 इंजन लगा है। यह इंजन शेवरले कॉर्वेट से लिया गया है। इस इंजन को फ्लाइं मियाता में फिट किया गया है। इस इंजन की पावर 525 पीएस और टॉर्क 663एनएम है। इस में शेवरले कैमारो एसएस का रियर डिफ्रेंशियल और ट्रिमेक टी-56 का नया 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया गया है। इनके अलावा सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम में भी इस ताकत के मुताबिक बदलाव किए गए हैं।

    इन सारे बदलावों के बाद मियाता के वजन में केवल 119 किलोग्राम की बढ़ोतरी हुई है और इसकी ताकत में शानदार 370 पीएस की एक्सट्रा पावर जुड़ गई है। अब आते हैं इसकी कीमत पर तो बता दें कि सुपरकारों को पछाड़ देने वाली इस स्पोर्ट्स कार के लिए पहले स्टैंडर्ड मियाता खरीदनी होगी, उसके बाद फ्लाइं टीम को करीब 33.36 लाख रूपए (50 हजार डॉलर) देने होंगे।

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है