• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    16 जून से थर्ड पार्टी कार इंश्योरेंस कराना पड़ेगा महंगा

    भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (आईआरडीए) ने निजी वाहनों के थर्ड पार्टी इंश्योरेंस प्रमियम की दरें बढ़ाने का फैसला किया है।

    भानु
    भानु
    modified on जून 12, 2019 22:43 ist
    info icon
    published onJun 12, 2019 19:28 IST
    last updated onJun 12, 2019 22:43 IST
    453 Views
    • Write a कमेंट

    car insurance

    यदि आप नई कार खरीदने की योजना बना रहे हैं या अपनी कार के इंश्येारेंस कवर को रिन्यू कराने जा रहे हैं तो ये खबर आपके लिए काम की साबित हो सकती है। 16 जून 2019 से थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के प्रीमियम की दरें बढ़ जाएंगी।

    कार इंश्येारेंस में थर्ड पार्टी प्रीमियम का भाग एकदम स्थाई होता है और ये बदलती आईडीवी यानी इंश्योर्ड डिक्लेयर्ड वेल्यू के साथ नहीं बदलता। वर्तमान में 1000 सीसी तक के इंजन वाली कारों के थर्ड पार्टी प्रीमियम की दर 1,850 रुपये है। 16 जून से इस में 222 रुपये की बढ़ोतरी होने जा रही है, जिससे इसकी दर 2,072 रुपये हो जाएगी।

    Renault Kwid

    इसी तरह, 1000 सीसी से लेकर 1500 सीसी तक के इंजन वाली कारों पर थर्ड पार्टी इंश्योरेंस प्रीमियम अमाउंट 358 रुपये बढ़ गया है। वर्तमान में इन कारों के इंश्योरेंस का प्रीमियम अमांउट 2863 रुपये है जो बढ़कर 3221 रुपये हो जाएगा।

    Toyota Glanza

    बता दें कि 1500 सीसी से ज्यादा इंजन क्षमता वाली कारों का थर्ड पार्टी प्रीमियम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वर्तमान में इसका 7890 रुपये फिक्स अमाउंट है।

    निजी कारों के लिए इंश्योरेंस

    वर्तमान थर्ड पार्टी प्रीमियम

    16 जून 2019 से लागू प्रीमियम की नई दरें

    1000 सीसी तक इंजन क्षमता

    1,850 रुपये

    2,072 रुपये

    1000 सीसी से 1500 सीसी तक

    2,863 रुपये

    3,221रुपये

    1500 सीसी से ज्यादा

    7,890 रुपये

    7,890 रुपये

    नई कार खरीदने वाले ग्राहकों को अब अनिवार्य रुप से कम से कम तीन साल का थर्ड पार्टी इंश्योरेंस कवर लेना होगा। ऐसे में 1000 सीसी तक की इंजन क्षमता वाली नई कार के इंश्योरेंस प्रीमियम पर 666 रुपये की न्यूनतम वृद्धि की जाएगी। ऐसे ही 1000 सीसी से लेकर 1500 सीसी तक की इंजन क्षमता वाली नई कारों के इंश्योरेंस प्रीमियम में 1074 रुपये की वृद्धि की जाएगी।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है