English | हिंदी
बीएमडब्ल्यू एम2 कूपे 4.3 सैकेण्ड में पार करेगी 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार
जर्मन लग्ज़री कार कंपनी बीएमडब्ल्यू अपने नए माॅडल एम2 कूपे को दिखा चुकी है। एम2 कूपे में 3.0-लीटर 6-सिलेण्डर इनलाइन इंजन के साथ एम-ट्विनपावर टर्बो टेकनोलाॅजी का इस्तेमाल किया गया है जो केवल 4.3 सैकेण्ड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड को पार करने में सक्षम है। इस नई कार की टाॅप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा है जो 370 बीएचपी पावर 6500 आरपीएम पर और 465 एनएम टाॅर्क जनरेट करता है जिसे 500 एनएम तक बढ़ाया जा सकता है। इस कार में ऑप्शनल 7-स्पीड एम ड्बल क्लच ट्रांसमिशन और लाॅन्च कंट्रोल दिए गए हैं।
30 Views
- Write a कमेंट

अधिक पढ़ें : BMW X6M व X5M, 15 अक्टूबर को होगी लाॅन्च

एम2 कूपे में एम स्टाइलिंग के साथ लो फ्रंट एप्रोन के साथ बड़ा एयर इनटेक सेक्शन, एम ग्रिल, 19-इंच के स्टाइलिश एलूमिनियम व्हील, के साथ ट्विनटेलपाइप एक्जाॅस्ट सिस्टम दिया गया है। स्पोर्ट्स लुक देने के लिए बीएमडब्ल्यू के माॅडल एम3/एम4 की तरह हल्का एलूमिनियम फ्रंट और रियर एक्सल दिए गए हैं।
बीएमडब्लयू एम कूपे में कई स्टैण्डर्ड फीचर है जिनमें 7-स्पीड एम डबल क्लच ट्रांसमिशन व ड्राईवर असिस्टेंट सिस्टम के साथ कनेक्टड्राइव सर्विस टेकनोलाॅजी शामिल हैं।

अधिक पढ़ें : भारत में आई BMW की लग्ज़री नई एम-6 ग्रैन कूपे, कीमत 1.71 करोड़ रूप
was this article helpful ?

Choosing a career that is also his passion, Balasubramaniam switched over to automobile journalism after getting tired of monotonous BPO profiles. He began his new livelihood as an automobile and gadget columnist with few online publication houses and now looks to explore exciting new boundaries with CarDekho. As a freelancer, Bala has written articles for publications like The Hindu RetailPlus, Business Enterprise, Define etc. For him, driving is another form of meditation to rejuvenate, not just traveling from one place to another.
और देखें