• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कोरोना संकट: इन शर्तों पर सुप्रीम कोर्ट ने बीएस4 रजिस्ट्रेशन की समय सीमा को बढ़ाया आगे

    बीएस4 वाहन जो पहले ही बेचे जा चुके हैं, लेकिन लॉकडाउन के कारण पंजीकृत नहीं हो सके हैं, उन्हें भी इस अवधि में रजिस्टर्ड किया जाएगा। 

    भानु
    भानु
    Published On मार्च 30, 2020 15:49 ist
    info icon
    published onMar 30, 2020 15:43 IST
    last updated onMar 30, 2020 15:49 IST
    2.9K Views
    • Write a कमेंट

    Supreme Court Extends BS4 Registration Deadline Amid Coronavirus Lockdown

    कोरोना वायरस संकट को देखते हुए देश के सर्वोच्च न्यायालय ने बीएस4 वाहनों के रजिस्ट्रेशन की समय सीमा को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। कार डीलर पहले अपने बीएस 4 स्टॉक को खाली करने के लिए भारी छूट की पेशकश कर रहे थे, लेकिन अब यह योजना लॉकडाउन के कारण बंद है। कोरोनेवायरस लॉकडाउन हटने पर डीलरशिप को बीएस 4 वाहनों की अनसोल्ड इन्वेंट्री को बेचने की अनुमति दी जाएगी। 

    हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने कुछ शर्तें भी रखी हैं। पहली शर्त यह रखी गई है कि  डीलर्स को लॉकडाउन खत्म होने के बाद केवल 10 दिनों के अंदर बीएस4 व्हीकल्स की इंवेट्री बेचनी होगी। 

    बीएस4 वाहन जो पहले ही बेचे जा चुके हैं, लेकिन लॉकडाउन के कारण पंजीकृत नहीं हो सके हैं, उन्हें भी इस अवधि में रजिस्टर्ड किया जाएगा। दूसरी शर्त यह है कि  अनसोल्ड इन्वेंट्री का केवल 10 प्रतिशत उस अवधि में बेचा जा सकता है और यह समय सीमा दिल्ली / एनसीआर क्षेत्र पर लागू नहीं होगी। 

    यह भी पढ़ें: संकट की घड़ी में देश की ऑटो इंडस्ट्री को नहीं मिली सरकारी मदद

    इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने फरवरी 2020 में इसी मामले में सुनवाई की थी। तब ऑटोमोबाइल सेक्टर में मंदी के कारण बीएस4 वाहनों की बिक्री नहीं होने के कारण फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) ने देश की शीर्ष न्यायपालिका निकाय से एक महीने की समय सीमा बढ़ाने का आग्रह किया था। लेकिन, सुप्रीम कोर्ट ने डेडलाइन को आगे बढ़ाने के आग्रह को खारिज कर दिया था। हालांकि, जब FADA ने कोरोनोवायरस लॉकडाउन के आधार पर उसी अनुरोध को फिर से दोहराया तो सुप्रीम कोर्ट ने कुछ राहत दी। समय सीमा बढ़ाने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले से कार मैन्यूफैक्चरर्स और डीलरों को अस्थायी राहत मिल सकती है, लेकिन इस फैसले में कई सवाल भी उठ रहे हैं। पहला तो यह कि केवल 10 प्रतिशत वाहन ही बेचे जाने पर सहमति क्यों प्रदान की गई है जबकि डीलर्स के पास इंवेट्री का स्टॉक ज्यादा है? और दूसरा कि डेडलाइन बढने की अवधि दिल्ली एनसीआर में क्यों लागू नहीं की जा रही है? हम भी ऐसे तमाम सवालों के जवाब मिलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं और जब इसे लेकर कोई सकारात्मक जवाब मिलेगा तो इस बारे में हम आपको जरूर अपडेट करेंगे। 

    कोरोना से जंग: मुश्किल की इस घड़ी में कार मैन्यूफैक्चरर्स के ये मैसेज देंगे हौंसला

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    1 कमेंट
    1
    J
    jeevan nagareddy
    May 20, 2020, 9:12:56 AM

    Sir can we register Bs4 bike after lockdown

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है