• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    क्या सही रहेगा जीएसटी से पहले कार खरीदने का फैसला ?

    जानिये क्या फर्क पड़ेगा जीएसटी का कारों के बाजार पर

    जगदेव
    जगदेव
    published on जून 16, 2017 13:58 ist
    info icon
    published onJun 16, 2017 13:58 IST
    last updated onJun 16, 2017 13:58 IST
    75 Views
    • Write a कमेंट

    भारत में त्योहारी सीज़न को कार कंपनियों और बाजार के लिहाज से सबसे अच्छा माना जाता है। इस दौरान कंपनियां कई अच्छे-खासे डिस्काउंट और दूसरे ऑफर लेकर आती हैं, लेकिन इस बार 1 जुलाई को लागू हो रहे जीएसटी की वजह से कंपनियां मानसून से पहले ही ऑफर्स की बारिश करने में जुट गई हैं।

    10 लाख रूपए से कम कीमत वाली कारों पर भी एक लाख रूपए तक का डिस्काउंट मिल रहा है, ऐसे में कार खरीदने का विचार बना रहे ग्राहक कंफ्यूज हो गए हैं कि उन्हें अभी कार खरीदनी चाहिए या फिर जीएसटी लागू होने का इंतजार करना चाहिए, इसी उलझन को सुलझाने के लिए यहां हम लेकर आएं हैं कुछ जरूरी बातें जो कार खरीदने के फैसला लेने को थोड़ा आसान बना देंगी, आइए जानते हैं इनके बारे...

     

    अगर आप छोटी कार खरीदने का विचार बना रहे हैं तो

    छोटी कार खरीदने का विचार बना रहे ग्राहकों के लिए यह सही समय है, इस समय कंपनियां और डीलरशिप अच्छा-खासा डिस्काउंट दे रही हैं, ध्यान रहें कि यह डिस्काउंट मौजूदा स्टॉक को निपटाने के लिए दिया जा रहा है, इसलिए स्टॉक खत्म होने से पहले इसका फायदा उठा लें।

    जो ग्राहक त्यौहारी सीज़न में कार खरीदने की सोच रहे हैं वे अभी इस अवसर का फायदा ले सकते हैं क्योंकि जीएसटी लागू होने के बाद छोटी कारों की कीमत 3 फीसदी से 5 फीसदी तक बढ़ सकती है, यानी की जो कार अभी 5 लाख रूपए में आती है जीएसटी लागू होने के बाद उस कार के लिए आपको 15,000 से 25,000 रूपए एक्स्ट्रा देने पड़ सकते हैं।

    अगर आप पुरानी कार को एक्सचेंज कर नई कार लेने का विचार बना रहे हैं, तो भी यह अच्छा मौका है, जीएसटी का यूज्ड कार मार्केट पर क्या प्रभाव पड़ेगा इसके बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता, संभावना है कि जीएसटी के बाद पुरानी कारें भी ज्यादा टैक्स के दायरे में आ जाएंगी, लिहाजा अभी आपकी पुरानी कार अच्छी कीमत देकर जाएगी।

     

    अगर बड़ी और लग्ज़री कार खरीदने का मन है तो

    जीएसटी लागू होने के बाद लग्ज़री कारों और एसयूवी की कीमतें 1.5 फीसदी से 4.5 फीसदी तक घटेंगी, यानी जो कार अभी 50 लाख रूपए की है वो जीएसटी के बाद 50,000 से लेकर 2.5 लाख रूपए तक सस्ती होगी। अगर आपको इससे अच्छी डील कहीं मिल रही है तो उसका फायदा लेने में कतई देरी ना करें।

    अगर सोच रहे हैं कि डिस्काउंट की इस बारिश के पीछे की वजह क्या है तो आपको बता दें कि कंपनियां अपने मौजूदा स्टॉक को निपटा कर बैलेंस सीट को साफ-सुथरा करने के लिए ऐसा कर रही हैं। अगर आप डीलरशिप पर मोल-भाव कर अच्छा डिस्काउंट लें सकते हैं तो यह समय आपके लिए सही साबित हो सकता है।

    यह भी पढें : जीएसटी का कार बाज़ार पर पड़ेगा क्या असर, कारें महंगी होंगी या सस्ती ?

    was this article helpful ?

    जगदेव
    <p><span>Unlike a lot of enthusiasts, Jagdev Kalsi does not judge cars on their outright performance, but on their VFM factor. He speaks less but understands the languages that cars speak.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है