• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कैमरे में कैद हुई नई मर्सिडीज़ जीएलए

    ऑडी क्यू3, बीएमडब्ल्यू एक्स1 और वोल्वो एक्ससी40 को देगी टक्कर

    दिनेश
    दिनेश
    Published On जुलाई 04, 2018 11:49 ist
    info icon
    published onJul 04, 2018 11:49 IST
    last updated onJul 04, 2018 11:49 IST
    21 Views
    • Write a कमेंट

    Mercedes-Benz GLA

    मर्सिडीज़-बेंज इन दिनों दूसरी जनरेशन की जीएलए एसयूवी पर काम कर रही है। हाल ही में इस कार को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसे 2019 में पेश किया जाएगा। भारत में इसे 2019 के आखिर तक या फिर 2020 की शुरूआत में लॉन्च किया जा सकता है। इसका मुकाबला ऑडी क्यू3, बीएमडब्ल्यू एक्स1 और वोल्वो एक्ससी40 से होगा।

    Mercedes-Benz GLA facelift

    दूसरी जनरेशन की मर्सिडीज़ जीएलए को एमएफए2 प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। इसी प्लेटफार्म पर 2019 ए-क्लास भी बनेगी। दिलचस्प बात ये है कि नई जीएलए और नई ए-क्लास के आगे वाले हिस्से का डिजायन मिलता-जुलता होगा।

    Mercedes-Benz GLA facelift

    तस्वीरों पर गौर करें तो नई जीएलए में आगे की तरफ नई ग्रिल दी गई है। साइज के मामले में यह मौजूदा मॉडल से ज्यादा चौड़ी है। ग्रिल के दोनों और एंगुलर हैडलैंप्स, एल शेप वाले डे-टाइम रनिंग लैंप्स के साथ दिए गए हैं। पीछे की तरफ ध्यान दें तो यहां गोल आकार वाले टेल लैंप्स दिए गए हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस में मौजूदा मॉडल की तरह बॉडी क्लेडिंग भी दी जा सकती है।

    2019 Mercedes-Benz A-Class Hatchback

    चर्चाएं हैं कि इसका केबिन ए-क्लास से प्रेरित होगा। इस में ड्यूल स्क्रीन सेटअप, एयर टरबाइन जैसे सर्कुलर एसी वेंट और नया स्टीयरिंग व्हील, टच बेस कंट्रोल्स के साथ दिया जा सकता है। नई जीएलए में नया एमबीयूएक्स एआई बेस इंफोटेंमेंट सिस्टम भी दिया जा सकता है। यह सिस्टम सबसे पहले 2019 ए-क्लास में आयेगा।

    2019 Mercedes-Benz A-Class Hatchback

    नई जीएलए में दो पेट्रोल और एक डीज़ल इंजन का विकल्प दिया जा सकता है। पेट्रोल वेरिएंट में पहला है 1.4 लीटर इंजन, जो 163 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क देगा। दूसरा है 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन, इसकी पावर 224 पीएस और टॉर्क 350 एनएम है। डीज़ल वेरिएंट में 1.5 लीटर का इंजन दिया जा सकता है। इसकी पावर 116 पीएस और टॉर्क 260 एनएम होगा। सभी इंजनों के साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा। चर्चाएं हैं कि 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प भी रखा जा सकता है।

    Mercedes-Benz GLA

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    मर्सिडीज जीएलए क्लास पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है