• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रोल्स रॉयस कलिनन हुयी भारत में लॉन्च, कीमत 6.95 करोड़ रुपए

    कलिनन को 'आर्किटेक्चर ऑफ लग्जरी' प्लेटफॉर्म पर बनाया गया है

    दिनेश
    दिनेश
    Published On दिसंबर 05, 2018 15:43 ist
    info icon
    published onDec 05, 2018 15:39 IST
    last updated onDec 05, 2018 15:43 IST
    39 Views
    • Write a कमेंट

    Rolls-Royce Cullinan

    ब्रिटिश कार निर्माता रोल्स रॉयस ने अपनी कलिनन एसयूवी को भारत लॉन्च कर दिया है। इसे मई 2018 में दुनिया के सामने पेश किया गया था। यह पहली बार है जब कंपनी ने एसयूवी सेगमेंट में कदम रखा है। साथ ही यह कंपनी की पहली ऑल-व्हील ड्राइव कार भी है। । यह एक स्पेस-फ्रेम आर्किटेक्चर है। इसी प्लेटफार्म पर रोल्स रॉयस फेंटम VIII भी बनी है। भारत में इसकी कीमत 6.95 करोड़ (एक्स-शोरूम इंडिया) है। इसका मुकाबला बेंटले बेंटाईगा से होगा। 

    Rolls-Royce Cullinan

    बात की जाए कार के डिज़ाइन की तो, कार की स्टाइलिंग अन्य रोल्स-रॉयस कारों के समान ही लगती है। इसके फ्रंट में रोल्स-रॉयस की सिग्नेचर ग्रिल और आयताकार हेडलैंप दिए गए है। इसमें मिलने वाले सुसाइड डोर (कारों में मिलने वाले डोर का प्रकार), फ्लैट शोल्डर लाइन और वर्टिकल टेल लैंप अन्य किसी रोल्स-रॉयस कार के जैसी ही है। वहीं, इसका उभरा हुआ बूट, रोल्स-रॉयस डी-बैक की याद दिलाता है।

    आइये एक नज़र डाले कार की कद-काठी पर भी :   

    लम्बाई 5341 मिलीमीटर
    चौड़ाई 2164 मिलीमीटर
    ऊँचाई 1835 मिलीमीटर
    व्हीलबेस 3295 मिलीमीटर

    रोल्स-रॉयस कलिनन एक विशाल एसयूवी है। इस लिहाज़ से यह अपनी प्रतिद्वंद्वी बेंटले बेंटाईगा से 200 मिलीमीटर लम्बी और 166 मिलीमीटर चौड़ी हैं। कार का व्हीलबेस भी बेंटाईगा से 303 मिलीमीटर ज्यादा है।

    Rolls-Royce Cullinan Bench Rear Seat

    कार का इंटीरियर भी किसी अन्य रोल्स-रॉयस कार के समान ही है। कार के केबिन में प्रीमियम लेदर अपहोल्स्टरी और बीस्पोक फेब्रिक इन्सर्ट दिए गए है। साथ ही कार के डैशबोर्ड, सेंट्रल कंसोल और डोर ट्रिम्स पर भी वुडेन इन्सर्ट मिलते है। इसके डैशबोर्ड पर रोल्स-रॉयस की पारम्परिक घड़ी भी दी गयी है। 

    Rolls-Royce Cullinan Individual Rear Seats

    जहां तक ​इसमें मिलने वाले फीचर का सवाल है, रोल्स-रॉयस का दावा है कि कलिनन दुनिया की सबसे एडवांस लक्जरी एसयूवी है। कार में कई ड्राइवर असिस्टेंस और सेफ्टी फीचर दिए गए है। इसमें नाईट-विज़न, विज़न-असिस्टेंट, डे-टाइम और नाईट टाइम पेडेस्ट्रियन और वाइल्डलाइफ अलर्ट, एक्टिव क्रूज कंट्रोल, 7x3 हाई-रेसोलुशन हेड्स-अप डिस्प्ले, कॉलिजन वार्निंग, क्रॉस-ट्रैफिक वार्निंग, लेन डिपार्चर और लेन चेंज वार्निंग, वाई-फाई हॉटस्पॉट जैसे फीचर शामिल हैं। कार में अलर्टनेस असिस्ट भी दिया गया है। यह 4-कैमरों के साथ आता है जो कि पैनोरमिक व्यू, हेलीकॉप्टर व्यू और ऑल-अराउंड विज़िबिलिटी दिखाता हैं। यही नहीं, कलिनन कंपनी की पहली कार है जिसमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, नेविगेशन जैसी सुविधाएं भी दी गयी हैं। 

    Rolls-Royce Cullinan

    कलिनन की सेकंड रो में बेंच सीट और कैप्टेन सीट का विकल्प मिलता हैं। चूंकि यह एक एसयूवी है अतः स्वाभाविक रूप से केबिन और लगेज कम्पार्टमेंट एक दूसरे से जुड़े हैं। हालांकि इन्हें अलग करने के लिए दोनों कम्पार्टमेंट के बीच में ग्लास पार्टीशन किया गया है। इसके अलावा कार में वन-टच व्यूिंग सूट (कॉकटेल टेबल) और पैनोरमिक सनरूफ भी मिलता हैं। 

    Rolls-Royce Cullinan

    रोल्स रॉयस कलिनन में 6.75-लीटर वी12 पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 571 पीएस की पावर और 850 एनएम का टॉर्क देता है। इस इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। इसके अलावा रोल्स रॉयस कलिनन में इलेक्ट्रिकली हाइट एडजस्टमेन्ट सुविधा वाले एयर सस्पेंशन दिए गए है। जिससे इसे किसी भी प्रकार के टेर्रिन पर चलाया जा सकता है। यही नहीं, इसके द्वारा कार को 540 मिलीमीटर जल भराव वाले क्षेत्र में भी चलने की सुविधा मिलती है। 

    यह भी पढें : जैगुआर एक्सजे50 लॉन्च, कीमत 1.11 करोड़ रुपए

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    रोल्स-रॉयस कलिनन 2018-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है