• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रेनो कैप्चर की कीमत में हुई भारी कटौती

    रेनो कैप्चर के दाम 81,000 रूपए तक कम हुए हैं

    cardekho
    cardekho
    Published On जनवरी 15, 2019 18:34 ist
    info icon
    published onJan 15, 2019 18:34 IST
    last updated onJan 15, 2019 18:34 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    Renault Captur RXT Dual Tone Petrol

    अगर आप रेनो कैप्चर को खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आपके लिए ये काम की खबर साबित हो सकती है। रेनो ने ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपनी ओर खींचने के लिए कैप्चर एसयूवी की कीमतों में भारी कटौती की है। आरएक्सटी और प्लेटिन वेरिएंट की कीमत में  कटौती हुई है।

    Renault Captur Platine

    वेरिएंट नई कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली) पुरानी कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली) अंतर
    आरएक्सटी ड्यूल-टोन पेट्रोल 11.46 लाख रूपए 11.87 लाख रूपए 41,000 रूपए
    आरएक्सटी ड्यूल-टोन डीज़ल 12.67 लाख रूपए 13.27 लाख रूपए 60,000 रूपए
    प्लेटिन डीज़ल 13.25 लाख रूपए 14.06 लाख रूपए 81,000 रूपए

    सबसे ज्यादा फायदा टॉप वेरिएंट प्लेटिन पर मिल रहा है। इस वेरिएंट के दाम 81,000 रूपए तक कम हुए हैं। आरएक्सटी ड्यूल-टोन डीज़ल की कीमत में 60,000 रूपए और आरएक्सटी ड्यूल-टोन पेट्रोल की कीमत में 41,000 रूपए की कटौती हुई है। शुरूआती वेरिएंट आरएक्सअई और आरएक्सएल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

    Renault Captur RXT Dual Tone Petrol

    कीमत कटौती के अलावा रेनो का माई 2018 डिस्काउंट ऑफर भी अभी चल रहा है। इस ऑफर के तहत कैप्चर एसयूवी के पुराने स्टॉक पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। इस ऑफर में कैप्चर का बेस वेरिएंट आरएक्सई पेट्रोल और डीज़ल भी शामिल है। इस ऑफर के तहत आरएक्सई वेरिएंट पर 1.2 लाख रूपए और आरएक्सएल वेरिएंट पर 2 लाख रूपए तक के फायदे मिल रहे हैं। वहीं आरएक्सटी ड्यूल-टोन पेट्रोल-डीज़ल और प्लेटिन डीज़ल पर 1.7 लाख रूपए तक की छूट मिल रही है।

    यह भी पढें : टाटा लाई डिस्काउंट ऑफर, इन कारों पर मिल रही है भारी छूट

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    रेनॉल्ट कैप्चर पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है