'द फैमिली मैन' वेब सीरीज की अभिनेत्री प्रियामणि राज ने खरीदी नई मर्सिडीज-बेंज जीएलसी एसयूवी
जीएलसी एसयूवी दो वेरिएंट जीएलसी 300 और जीएलसी 220डी में उपलब्ध है, और भारत में इसकी कीमत 74.20 लाख रुपए (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) से शुरू होती है
- Write a कमेंट

'द फैमिली मैन' वेब सीरीज के मुख्य कलाकारों में से एक प्रियामणि राज ने नई मर्सिडीज एसयूवी कार खरीदी है। उन्होंने व्हाइट पेंट कलर ऑप्शन वाली सेकंड जनरेशन मर्सिडीज-बेंज जीएलसी को अपने गैरेज में शामिल किया गया है।
मर्सिडीज-बेंज जीएलसी से जुड़ी ज्यादा जानकारी

सेकंड जनरेशन मर्सिडीज-बेंज जीएलसी कार को भारत में अगस्त 2023 में लॉन्च किया गया था। यह गाड़ी दो वेरिएंट: जीएलसी 300 और जीएलसी 220डी में उपलब्ध है। भारत में इस एसयूवी कार की प्राइस 74.20 लाख रुपये (एक्स-शोरूम पैन इंडिया) से शुरू होती है।
इंजन ऑप्शन
नई मर्सिडीज-बेंज जीएलसी एसयूवी में पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन दिए गए हैं जो इस प्रकार हैं:
| स्पेसिफिकेशन |
जीएलसी 300 |
जीएलसी 220डी |
| इंजन |
2-लीटर टर्बो पेट्रोल 4-सिलेंडर |
2-लीटर डीजल 4-सिलेंडर |
| पावर |
258 पीएस |
197 पीएस |
| टॉर्क |
400 एनएम |
440 एनएम |
| ट्रांसमिशन |
9-स्पीड एटी |
9-स्पीड एटी |
इस गाड़ी के साथ '4मैटिक' ऑल-व्हील-ड्राइव ऑप्शन और कई ड्राइव मोड दिए गए हैं, जिनमें ऑफ-रोडिंग भी शामिल है।
फीचर

मर्सिडीज-बेंज जीएलसी में वर्टिकल लेआउट वाला 11.9-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, 12.3-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हीटेड और पावर्ड फ्रंट सीटें, और 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर दिए गए हैं।
सुरक्षा के लिए इसमें सात एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस) और कुछ एडीएएस फीचर (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) ऑप्शनल दिए गए हैं।
कंपेरिजन

मर्सिडीज-बेंज जीएलसी का मुकाबला ऑडी क्यू5, वोल्वो एक्ससी60 और बीएमडब्ल्यू एक्स3 से है।









