• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पोर्श ने उतारा बाॅक्सटर और 911 करेरा का स्पेशल ब्लैक एडिशन

    जर्मन स्पार्ट्स कार कंपनी पोर्श ने अपनी बाॅक्सटर और 911 करेरा की एक नई स्पेशल ब्लैक एडिशन सीरीज ग्राहकों के समाने पेश की है जिसमें फुल्ली ब्लैक पेंट और ब्लैक इंटिरियर डिजाइन दिया गया है। उपभोक्ताओं को लुभाने के लिए कंपनी ने इस स्पेशल ब्लैक एडिशन को लाॅन्च किया है जो न आकर्षक है बल्कि काफी ग्लाॅसी लुक भी देता है। इस कार में शाॅफ्ट टाॅप और रोलोवर प्रोटेक्शन दोनों ही ब्लैक कलर स्कीम में मौजूद है और इसका विंड डिफलेक्टर फंक्शन रूफ डाउन करने पर हवा का प्रभाव रोकता है। अन्य फीचर्स में 20 इंच के करेरा क्लासिक व्हील्स, बाई-जे़नन हैडलाइट्स के साथ पोर्श डायन्मिक लाइट सिस्टम (PDLS) हैं। वहीं टू-जाॅन एयर कंडिशनिंग और हीटेड सीट के साथ हाई क्वालिटी साउण्ड सिस्टम स्टैण्डर्ड हैं। पोर्श बाॅक्सटर के नए ब्लैक एडिशन मिड-इंजन माॅडल में 2.7 लीटर का फिएट इंजन लगा है जो 265bhp की पावर जेनरेट करेगा।

    सौरभ
    सौरभ
    Published On मई 21, 2015 15:43 ist
    info icon
    published onMay 21, 2015 15:43 IST
    last updated onMay 21, 2015 15:43 IST
    32 Views
    • Write a कमेंट

    इसी तरह, 911 करेरा के ब्लैक एडिशन को कूपे और कन्वर्टिबल बाॅडी स्टाइल के साथ रियर या आॅल व्हील ड्राइव लेआउट के साथ पेश किया है जिसमें 3.4 लीटर फिएट इंजन लगा है, जो 350bhp पावर जेनरेट करता है। इस स्पेशल एडिशन में 20 इंच के टर्बो व्हील्स और एईडी हैडलाइट्स के साथ पोर्श डायन्मिक लाइट सिस्टम प्लस (PDLS ) स्टैण्डर्ड हैं, वहीं अन्य फीचर्स में हीटेड स्पोर्ट्स सीट्स और स्टैण्डर्ड बोश साउण्ड सिस्टम, फ्रंट व रियर पार्क असिस्ट के साथ रिवर्सिंग कैमरा भी दिया गया है।

    फुल्ली ब्लैक कलर डिजाइन और इंटिरियर में आया यह स्पेशल ब्लैक एडिशन जितना आकर्षक है, उतना लुभावना भी है। दोनों की इस स्पेशल रेंज में पोर्श कम्यूनिकेशन मेनेज़मेंट (PCM) के साथ नेविगेशन मोड्यूल, रैन सेंसर, क्रूज़ कंट्रोल, आॅटोमेटिकली डिमिंग रियर व्यू मिरर और स्पोर्टी डिज़ाइन स्टेरिंग व्हील जैसे स्टैण्डर्ड फीचर्स शामिल हैं।

    was this article helpful ?

    सौरभ
    <p><span>Starting from a Stock Broker to an Investment Adviser to a News Reporter at CarDekho, Sourabh describes his journey so far to be full of twists and turns. His fascination towards cars actually led him to the automotive arena. In a car, besides the powertrain, he loves to explore the luxurious features integrated with some sophisticated electronic components. He holds a bachelor's degree in Electronics &amp; Communication Engineering, which further helps him explain the complex technical terminologies in a simple language to the users. He tends to explore the technological advancements found in the latest vehicles. He heads the comment moderation team at CarDekho Forum along with his contribution in News, Features and RoadTest.&nbsp;</span></p>और देखें

    पोर्श बोक्स्टर पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कन्वर्टेबल कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है