• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में लॉन्च हुई पोर्श कयेन कूपे, कीमत 1.31 करोड़ रुपये से शुरू

    यह रेग्यूलर कयेन एसयूवी का स्पोर्टी वर्जन है। यह दो वेरिएंट कयेन कूपे स्टैंडर्ड और टर्बो में उपलब्ध है। इसकी कीमत 1.31 करोड़ रुपये से शुरू होती है।

    सोनू
    सोनू
    Published On दिसंबर 13, 2019 17:05 ist
    info icon
    published onDec 13, 2019 17:00 IST
    last updated onDec 13, 2019 17:05 IST
    1.5K Views
    • Write a कमेंट

    पोर्श कयेन कूपे भारत में लॉन्च हो गई है। यह रेग्यूलर कयेन एसयूवी का स्पोर्टी वर्जन है। इसे दो वेरिएंट कयेन कूपे स्टैंडर्ड और टर्बो में पेश किया गया है। पोर्श कयेन कूपे की कीमत 1.31 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इसका मुकाबला मर्सिडीज-बेंज जीएलई कूपे से है।

    वेरिएंट और प्राइस (एक्स-शोरूम)

     

    कयेन कूपे

    कयेन

    अंतर

    स्टैंडर्ड

    1.31 करोड़ रुपये

    1.19 करोड़ रुपये

    12 लाख रुपये

    टर्बो

    1.97 करोड़ रुपये

    1.92 करोड़ रुपये

    5 लाख रुपये

    पोर्श कयेन कूपे को स्पोर्टी बनाने के लिए कंपनी ने इस में स्लोपिंग रूफलाइन और पीछे की तरफ दो स्पोइलर दिए हैं, जिससे इसका ड्राइविंग एक्सपीरियंस भी पहले से बेहतर हुआ है। पोर्श कयेन कूपे में कंपनी का स्पोर्ट क्रोनो पैकेज स्टैंडर्ड दिया गया है। वहीं स्पोर्ट डिजाइन पैकेज को इसके टर्बो वेरिएंट में ऑप्शन रखा गया है। इसके दोनों वेरिएंट में अडेप्टिव सस्पेंशन स्टैंडर्ड दिए गए हैं, वहीं एयर सस्पेंशन को ऑप्शनल रखा गया है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस भी बढ़ाया गया है। रेग्यूलर कयेन का ग्राउंड क्लीयरेंस 190 मिलीमीटर है, जबकि कयेन कूपे का ग्राउंड क्लीयरेंस 245 मिलीमीटर है। 

    यह भी पढें : पोर्श 911 का आंठवा जनरेशन मॉडल हुआ लॉन्च, कीमत 1.82 करोड़ रुपए से शुरू

    कयेन कूपे का इंटीरियर रेग्यूलर कयेन जैसा ही है। इसमें बड़ी फिक्स ग्लास पैनोरमिक रूफ, 12.0 इंच एचडी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, टच पैनल सेंट्रल कंसोल और सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर दिए गए हैं। 2019 पोर्श कयेन कूपे में 8 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली फ्रंट सीटें दोनों वेरिएंट में स्टैंडर्ड दी गई है, वहीं टर्बो वेरिएंट में 18 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली फ्रंट सीट को ऑप्शनल रखा गया है। इस में आगे और पीछे वाली सीटों के साथ हीटेड और वेंटिलेटेड फंक्शन का विकल्प भी मिलेगा। 

    स्लोपिंग रूफलाइन के चलते कयेन कूपे की पीछे वाली सीटों को रेग्यूलर मॉडल से 30 मिलीमीटर नीचे पोजिशन किया गया है। सीटों की पोजिशन को नीचा करने से इसमें हेडरूम स्पेस भी अच्छा मिलता है। इसका बूट स्पेस भी काफी बड़ा है। इसके स्टैंडर्ड वेरिएंट में 625 लीटर और टर्बो वेरिएंट में 600 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। 

    कयेन कूपे के फीचर्स की बात करें तो इसमें टू-जोन क्लाइमेट कंट्रोल स्टैंडर्ड दिया गया है, वहीं फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल को टर्बो वेरिएंट में ऑप्शनल रखा गया है। इस में एचयूडी, नाइट विज़न कैमरा, 360 डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, और रियर व्हील स्टीयरिंग जैसे फीचर भी ऑप्शनल दिए गए हैं। ऑप्शनल फीचर पैकेज में कार्बन रूफ को भी शामिल किया गया है, कार्बन रूफ से कार का वजन कम हो जाता है। 

    पोर्श कयेन कूपे दो पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। स्टैंडर्ड वेरिएंट में 3.0 लीटर वी6 टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है, जो 340 पीएस की पावर और 450 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे 6 सेकंड लगते हैं। टर्बो वेरिएंट में 4.0 लीटर वी8 ट्विन-टर्बो इंजन दिया गया है। इसकी पावर 550 पीएस और टॉर्क 770 एनएम है। 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पाने में इसे 3.9 सेकंड का समय लगता है। दोनों इंजन के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है, जो चारों पहियों पर पावर सप्लाई करता है।

    यह भी पढें : भारत में लॉन्च हुई पोर्श मैकन फेसलिफ्ट, कीमत 69.98 लाख रुपये

    was this article helpful ?

    पोर्श क्यान कूपे 2019-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है