• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पोर्श की 718 बॉक्स्टर और 718 केमैन, इस साल भारत में होंगी लॉन्च

    स्पोर्ट्स कारों के लिए मशहूर पोर्श भारत में इसी साल 718 बॉक्स्टर और 718 केमैन को उतारने जा रही है। इस बारे में कंपनी ने घोषणा कर दी है। सबसे पहले 718 बॉक्सर को उतारा जाएगा, उसके बाद 718 केमैन को लॉन्च किया जाएगा।

    tdk
    tdk
    Published On जुलाई 22, 2016 19:18 ist
    info icon
    published onJul 22, 2016 17:35 IST
    last updated onJul 22, 2016 19:18 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    स्पोर्ट्स कारों के लिए मशहूर पोर्श भारत में इसी साल 718 बॉक्स्टर और 718 केमैन को उतारने जा रही है। इस बारे में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है। सबसे पहले 718 बॉक्सर को उतारा जाएगा, उसके बाद 718 केमैन को लॉन्च किया जाएगा। दोनों कारों की डिलिवरी साल के अंत तक शुरू हो जाएगी।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो दोनों कारों में 2.0 लीटर का 4-सिलेन्डर टर्बोचार्ज्ड इंजन मिलेगा। इसकी पावर 300 पीएस और टॉर्क 380 एनएम होगा। दोनों में ही 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड रहेगा। इसके अलावा 7-स्पीड (पीडीके) ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलेगा। कारों की टॉप स्पीड 275 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। कंपनी का दावा है कि मैनुअल गियरबॉक्स वाले वर्जन को 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पाने में 5.1 सेकंड का समय लगेगा। ऑटोमैटिक वर्जन यह रफ्तार 4.7 सेकंड में हासिल कर लेगा।

    इन दोनों मॉडलों के अलावा इनके हाई परफॉर्मेंस ‘एस’ वर्जन को भी यहां उतारे जाने की उम्मीद है। इसमें 2.5 लीटर इंजन मिलेगा। इसकी पावर 350 पीएस और टॉर्क 420 एनएम होगा। इस वर्जन की टॉप स्पीड 285 किलोमीटर प्रति घंटा है। 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पाने में इसे 4.2 सेकंड का समय लगेगा।

    नए इंजन के अलावा दोनों कारों में अपडेट चेसिस, बड़ी फ्रंट प्रोफाइल, साइड एयर इनटेक और पोर्श 918 स्टाइल का स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। इसके अलावा कार में बाइ-जेनन हैडलैंप्स के साथ एलईडी डीआरएल, ऑप्शनल फुल एलईडी हैडलाइटें और नई एलईडी टेललाइटें जैसे फीचर्स मिलेंगे।

    was this article helpful ?

    tdk
    Tushar Kamath is the Editor-In-Chief with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 14 years of experience in the automotive industry. While he specialises in cars, he’s also a motorcycle enthusiast with experience in covering cars, motorcycles, trucks, buses, and hopes to have tractors added to that list as well. A Bachelor of Mass Media graduate, he specialises in vehicle testing, personalised buyer guidance, monitoring industry trends and new technology assessments, while making automotive content on all of this and more. His love for cars is superseded by his love of communication. While his experience is vast, he derives true joy from simplifying the car-buying/owning journey for others. और देखें

    पोर्श बोक्स्टर पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कन्वर्टेबल कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है