• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एयर पॉल्यूशन का अच्छा सॉल्यूशन बनेगी यह कार

    इलेक्ट्रिक कारों की दुनिया में टेस्ला एक अलग मुकाम रखती है। टेस्ला की इलेक्ट्रिक कारें पारंपरिक लग्जरी कारों जैसी रफ्तार और कंफर्ट देने के लिए जानी जाती हैं। अब जल्द ही इन इलेक्ट्रिक कारों में एक और नायाब खूबी जुड़ने जा रही है। यह खूबी होगी एयर पॉल्यूशन यानी वायु प्रदूषण को कम करने की क्षमता।

    cardekho
    cardekho
    modified on मई 03, 2016 16:21 ist
    info icon
    published onMay 03, 2016 16:18 IST
    last updated onMay 03, 2016 16:21 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    टेस्ला की कारें वैसे तो सिर्फ बैटरी पर चलती हैं और इनसे किसी तरह की जहरीली या हानिकारक गैसें नहीं निकलती हैं। लेकिन बाकी लग्जरीं कारों की तरह कंपनी की योजना इन्हें भी एयर फिल्टरेशन सिस्टम से लैस करने की है। यह सिस्टम आपात स्थितियों जैसे जैविक या रासायनिक हमलों की स्थिति में हवा को फिल्टर करता रहता है और कारों के अंदर ताजा हवा मिलती रहती है। ऐसा फीचर मर्सिडीज़, ऑडी और बीएमडब्ल्यू की कुछ कारों में भी होता है। इसी कड़ी में टेस्ला ने हाल ही में मॉडल-एक्स सेडान में हेपा (एचईपीए) एयर फिल्ट्रेशन सिस्टम और बायोवेपन डिफेंस मोड (जैविक हमलों से बचाने वाला फीचर) का टेस्ट किया। टेस्ला के मुताबिक यह टेस्ट सफल रहा है।  

    ऐसे टेस्ट किया गया सिस्टम

    टेस्ट के लिए मॉडल एक्स को एक बड़े से प्लास्टिक के बैलून (गुब्बारे) में कैद कर दिया गया। इसके बाद बैलून के अंदर ऐसी गैसें छोड़ी गईं जिनसे हवा प्रदूषित होती है। इस दौरान कार के दरवाजे खुले रखे गए। इसके बाद कार के दरवाजों को बंद किया गया और फिर बायोवेपन डिफेंस मोड को ऑन कर दिया गया। इस सिस्टम ने दो मिनट में ही कार के केबिन में मौजूद प्रदूषित हवा को साफ कर सांस लेने लायक बना दिया (देखें ग्राफ)। सिर्फ केबिन ही नहीं इस सिस्टम ने बैलून में मौजूद प्रदूषित हवा को भी साफ कर पीएम 2.5 लेवल को 40 फीसदी तक घटा दिया। यह स्तर इतना था कि इस प्रयोग को अंजाम देने वाले टेस्ला के कर्मचारी बिना गैस मास्क पहने बैलून के अंदर आराम से सांस ले सकते थे।

    टेस्ला के मुताबिक यह नया सिस्टम जैविक या रासायनिक हमलों की स्थिति में कार को सुरक्षित बंकर की तरह बना सकता है। इस टेस्ट से पहले टेस्ला इस सिस्टम को कैलिफोर्निया और चीन के कई शहरों में टेस्ट कर चुकी है।

    मॉडल एक्स के बाद मॉडल एस में यह नया एयर फिल्ट्रेशन सिस्टम दिया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि टेस्ला की मॉडल-3 कार में भी हेपा एयर फिल्ट्रेशन फीचर देखने को मिलेगा। मॉडल-3 को भारत में भी लॉन्च किया जाना है। ऐसे में यह कार यहां वायु प्रदूषण को घटाने में मददगार साबित हो सकती है।

    यह भी पढ़ें : टेस्ला ने पेश की मॉडल-3, भारत आने वाली पहली टेस्ला कार होगी

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है