• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पेरिस मोटर शो में ऑडी आरएस3 सेडान से उठा पर्दा, भारत में भी होनी है लॉन्च

    पेरिस मोटर शो में ऑडी ने ए3 सेडान के पावरफुल अवतार आरएस3 से पर्दा उठाया है। ब्रिटेन में इसकी बिक्री अगले साल के मध्य से शुरू होने की संभावना है। भारत में इसे 2017 के अंत तक या फिर 2018 की शुरूआत में लॉन्च किए जाने की चर्चाएं हैं।

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    published on अक्टूबर 03, 2016 16:29 ist
    info icon
    published onOct 03, 2016 16:29 IST
    last updated onOct 03, 2016 16:29 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    पेरिस मोटर शो में ऑडी ने ए3 सेडान के पावरफुल अवतार आरएस3 से पर्दा उठाया है। ब्रिटेन में इसकी बिक्री अगले साल के मध्य से शुरू होने की संभावना है। भारत में इसे अगले साल के अंत तक या फिर 2018 की शुरूआत में लॉन्च किए जाने की चर्चाएं हैं।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो आरएस3 में अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध ऑडी टीटी आरएस वाला 2.5 लीटर का 5-सिलेन्डर टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया जाएगा। हालांकि इस इंजन की पावर को बढ़ाया गया है। टीटी आरएस में इसकी पावर 360 पीएस है। जबकि आरएस3 में यह 45 पीएस ज्यादा पावर देगा। इसका टॉर्क 480 एनएम का होगा। इसमें 7-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलेगा।

    इसकी टॉप स्पीड वैसे तो 280 किलोमीटर प्रति घंटा है, लेकिन इसकी टॉप स्पीड को इलेक्ट्रॉनिक्ली 250 किलोमीटर प्रति घंटे पर लिमिट किया गया है। 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पाने में इसे 4.1 सेकंड का समय लगता है।

    डिजायन के मामले यह मौजूदा ए3 सेडान जैसी है। हालांकि इसके डिजायन में थोड़े-बहुत बदलाव हुए हैं। इन में नया हैडलैंप्स क्लस्टर, आगे की तरफ नई हैक्सागोनल ग्रिल और पीछे की तरफ नए टेललैंप्स दिए गए हैं। स्पोर्ट कार जैसा अहसास देने के लिए इसमें उभरे हुए चौड़े व्हील आर्च, बड़ा एयर इनटेक सेक्शन, कूलिंग वेंट्स, फ्रंट स्पॉइलर, बूट स्पॉइलर और ओवल शेप में पावर-स्क्रीमिंग ड्यूल एग्जॉस्ट दिए गए हैं। इसमें 19 इंच के अलॉय व्हील लगे हैं।  

    मुकाबले की बात करें तो यह प्रमुख तौर पर मर्सिडीज़ एएमजी सीएलए45 को टक्कर देगी।

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है