• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    30 मार्च को उठेगा नई सैंग्यॉन्ग रेक्सटन से पर्दा

    नई रेक्सटन को सियोल मोटर शो-2017 के दौरान दुनिया के सामने पेश किया जाएगा

    रौनक
    रौनक
    Published On मार्च 27, 2017 12:41 ist
    info icon
    published onMar 27, 2017 12:41 IST
    last updated onMar 27, 2017 12:41 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    महिन्द्रा के स्वामित्व वाली दक्षिण कोरियाई कंपनी सैंग्यॉन्ग ने नई रेक्सटन एसयूवी की झलक दिखाई है, 30 मार्च को सियोल मोटर शो-2017 के दौरान इसे दुनिया के सामने पेश किया जाएगा।

    वाई400 कॉन्सेप्ट को पहली बार सियोल मोटर शो-2013 में दिखाया गया, उस दौरान इसे एलआईवी-1 नाम दिया गया। इसका आखिरी कॉन्सेप्ट पिछले साल सितम्बर महीने में हुए पेरिस मोटर शो-2016 में पेश किया गया, उस समय इसे एलआईवी-2 नाम दिया गया। सैंग्यॉन्ग से मिली जानकारी के अनुसार एलआईवी, लिमिटलेस इंटरफेस व्हीकल का ही शॉर्ट फॉर्म है। कंपनी ने अभी यह जानकारी नहीं दी है कि इसे रेक्सटन नाम से उतारा जाएगा या फिर किसी और नाम से, फिलहाल इसे कोडनेम वाई400 दिया गया है।

    इसे नए प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है, लेकिन इसे पहले की तरह बॉडी ऑन फ्रेम तकनीक पर ही तैयार किया जाएगा। यह मौजूदा रेक्सटन से ज्यादा लंबी, ज्यादा चौड़ी और ज्यादा ऊंची होगी, व्हीलबेस भी मौजूदा रेक्सटन से ज्यादा होगा।

    सैंग्यॉन्ग वाई400 की कद-काठी

    • लम्बाई: 4850 एमएम (रेक्सटन से 95 एमएम ज्यादा लम्बी)
    • चौड़ाई: 1920 एमएम (रेक्सटन से 20 एमएम ज्यादा चौड़ी)
    • ऊंचाई: 1800 एमएम (रेक्सटन से 15 एमएम ज्यादा चौड़ी)
    • व्हीलबेस: 2865 एमएम (रेक्सटन से 30 एमएम बड़ा व्हीलबेस)

    इसे पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन में उतारा जाएगा, पेट्रोल वर्जन में 2.0 लीटर का टर्बो इंजन मिलेगा, जबकि डीज़ल वर्जन में 2.2 लीटर का इंजन मिलेगा। दोनों ही इंजन में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड रहेगा, डीज़ल वर्जन में 7-स्पीड ऑटोमैटिक और पेट्रोल वर्जन में 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प भी मिलेगा।

    कंपनी के अनुसार वाई400/नई रेक्सटन को कोरियाई मार्केट में इसी साल के मध्य तक लॉन्च किया जाएगा। बात करें भारतीय कार बाजार की तो यहां वाई400 को सैंग्यॉन्ग के बजाय महिन्द्रा बैजिंग के साथ उतारा जा सकता है। अगर वाई400 भारत आती है तो यहां इसका मुकाबला फोर्ड एंडेवर और टोयोटा फॉर्च्यूनर से होगा।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    महिंद्रा सैंग्यॉन्ग रेक्सटन पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है