• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कैमरे में कैद हुई नई सैंग्यॉन्ग रेक्सटन

    लंबे अरसे से सैंग्यॉन्ग रेक्सटन का नया अवतार चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में इसे कैमरे में कैद किया गया है। इसे अक्टूबर में होने वाले पेरिस मोटर शो में उतारा जाएगा। 

    रौनक
    रौनक
    Published On जुलाई 15, 2016 19:41 ist
    info icon
    published onJul 15, 2016 19:41 IST
    last updated onJul 15, 2016 19:41 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    अक्टूबर में होने वाला पेरिस मोटर शो कई मायनों में खास होगा। इस शो में कई कारें लॉन्च होंगी, इनमें से कुछ के भारत में भी आने की उम्मीद है। ऐसी ही एक एसयूवी है महिन्द्रा के स्वामित्व वाली कोरियाई कंपनी सैंग्यॉन्ग की नई रेक्सटन। नई रेक्सटन भी पेरिस मोटर शो-2017 से अपना सफर शुरू करेगी।

    लंबे अरसे से रेक्सटन का नया अवतार चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में इसे कैमरे में कैद किया गया है। रेक्सटन को साल 2001 में लॉन्च किया गया था। अब इसे पूरी तरह से नए रूप रंग में लाया जा रहा है।  सैंग्यॉन्ग के अधिग्रहण के बाद यह महिन्द्रा की देखरेख में चल रहा दूसरा प्रोजेक्ट है। इसके अलावा भारत आने वाली टिवोली एसयूवी पर भी काम चल रहा है।

     
    नई रेक्सटन की बात करें तो यह पूरी तरह से नए चेसिस पर बनी होगी। नए चेसिस की बदौलत यह 50 किलो तक कम वजनी होगी। इसकी राइड और हैंडलिंग भी सुधरेगी। इसके स्केच बताते हैं कि यह मौजूदा मॉडल की तरह बॉक्सी डिजायन की नहीं होगी। यह पहले से ज्यादा शार्प डिजायन में आएगी। इंजन के बारे में बात करें तो इस में 2.2 लीटर का डीज़ल इंजन आएगा।

    यूरोपीय मार्केट में मौजूदा रेक्सटन में यही इंजन पिछले साल दिया गया था। भारत में रेक्सटन में 2.7 लीटर का इंजन दिया गया है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल या फिर 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया जाएगा। पेट्रोल वेरिएंट में 2.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड इंजन आएगा, जिसे बाद में दिया जाएगा। नई रेक्सटन के अगले साल तक यूरोप और भारतीय बाजार में आने की उम्मीद है।    

    सोर्सः ऑटोहोम चीन और ऑटो एक्सप्रेस

    यह भी पढ़ेंः महिन्द्रा लाएगी सैंग्यॉन्ग टिवोली पर बनी एसयूवी

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    महिंद्रा सैंग्यॉन्ग रेक्सटन पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है