• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    15 जनवरी को सामने आएगी ये शानदार मर्सिडीज़ कार

    नई जी-क्लास पहले से ज्यादा एडवांस और प्रीमियम होगी

    रौनक
    रौनक
    Published On जनवरी 04, 2018 17:25 ist
    info icon
    published onJan 04, 2018 17:25 IST
    last updated onJan 04, 2018 17:25 IST
    28 Views
    • Write a कमेंट

    Mercedes-Benz G-Class

    मर्सिडीज़-बेंज इन दिनों नई जी-क्लास पर काम कर रही है। कंपनी ने घोषणा की है कि इसे डेट्रॉयट मोटर शो-2018 के पहले दिन यानी 15 जनवरी को दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। भारत में इसकी लॉन्चिंग साल के आखिर तक हो सकती है।

    नई जी-क्लास में मौजूदा मॉडल वाले डिजायन को बरकरार रखा गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे रफ बॉडी-ऑन-फ्रेम पर तैयार किया जाएगा। वज़न को कम रखने के लिए इस में एल्यूमिनियम का इस्तेमाल किया जाएगा।

    New-gen Mercedes-Benz G-Class

    नई जी-क्लास का केबिन नया और पहले से ज्यादा जगहदार होगा। केबिन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए इसके डैशबोर्ड पर बटनों की संख्या कम की गई है। इस में ई-क्लास और एस-क्लास से प्रेरित 12.3 इंच डिस्प्ले आएगी, जो सभी का ध्यान खींचेगी। केबिन को प्रीमियम बनाने के लिए मैटालिक फिनिशिंग वाले सर्कुलर एसी वेंट दिए गए हैं।

    New-gen Mercedes-Benz G-Class

    इंजन से जुड़ी आधिकारिक जानकारी अभी तक नहीं मिली है, कयास लगाए जा रहे हैं कि इस में एस-क्लास फेसलिफ्ट वाले इंजन दिए जा सकते हैं।

    यह भी पढें : मर्सिडीज़ लाई सीएलए 45 एएमजी और जीएलए 45 एएमजी फेसलिफ्ट

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    मर्सिडीज जी क्लास 2011-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है