चीन में टेस्टिंग के दौरान नज़र आई न्यू जनरेशन फोर्ड एंडेवर, जानिए भारत में कब तक होगी लॉन्च
चीन में टेस्टिंग के दौरान देखी गई नेक्सट जनरेशन फोर्ड एंडेवर (Next-gen Endeavour ) पूरी तरह से कवर की गई थी।
- Write a कमेंट

- चीन में पूरी तरह से कवर किए हुए नज़र आई नई एंडेवर
- कंपनी ने फिलहाल फाइनल नहीं किया इसका डिज़ाइन, टेस्टिंग मॉडल पर अधूरा दिखा ग्रिल का डिज़ाइन
- 2021 तक ग्लोबल मार्केट में आ सकती है ये कार
फोर्ड ने 2016 में एंडेवर एसयूवी को भारत में लॉन्च किया था। इसके एक साल पहले कंपनी ने एशिया के बाकी मार्केट में इसे फोर्ड एवरेस्ट नाम से पेश किया था। अब चीन में फोर्ड एंडेवर के न्यू जनरेशन मॉडल को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

इसके साइड प्रोफाइल को देखकर अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि कार का यह हिस्सा मौजूदा मॉडल जैसा ही है। कवर होने के बावजूद ऐसा लग रहा है कि कंपनी ने इसके फ्रंट और रियर प्रोफाइल को नया डिज़ाइन दिया है। माना जा रहा है कि स्टाइलिश डीआरएल एवं बोनट लाइन और एक स्पोर्टी लुक वाले फ्रंट एयरडैम के साथ हेडलैंप को बंपर पर पोजिशन कर दिया गया है। हालांकि, कंपनी ने इसके डिज़ाइन को फाइनल नहीं किया है और हमारे द्वारा अब तक बताई गई जानकारी केवल एक आंकलन है।
यह भी पढ़ें: टोयोटा ने लॉन्च किया इनोवा क्रिस्टा का लीडरशिप एडिशन, जानिए क्या है इसमें खास
टेस्टिंग के दौरान नज़र आए मॉडल के इंटीरियर में नए डैशबोर्ड लेआउट और अपडेट इंटीरियर देखा गया है। इसमें डिजिटल इंस्टरुमेंट क्लस्टर के साथ सेंट्रल एयर वेंट्स को सेंट्रल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के नीचे पोजिशन कर दिया गया है। इसके अलावा नई एंडेवर में नया स्टीयरिंग व्हील भी दिया गया है। कार का सेंट्रल कंसोल फिलहाल तैयार किया जा रहा है और कंपनी इसमें शायद ही ड्राइव सलेक्ट लिवर का फीचर देगी।

नई एंडेवर में कंपनी मौजूदा मॉडल की तरह 10-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस 2.0 लीटर ईकोब्लू डीज़ल इंजन दे सकती है। इसके अलावा नई एंडेवर में टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी दिया जा सकता है जो फोर्ड द्वारा भारत में पहली बार किसी एसयूवी में दिया जाएगा। न्यू जनरेशन फोर्ड एंडेवर को इंटरनेशनल मार्केट में 2021 तक लॉन्च किया जा सकता है वहीं,इसे भारत में 2022 तक उतारा जा सकता है।
यह भी पढ़ें: 2020 बीएस6 फोर्ड एंडेवर का कौनसा वेरिएंट रहेगा बेहतर, जानिए यहां














