• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    विंटेज व्हीकल्स के लिए नई रजिस्ट्रेशन पॉलिसी की हुई घोषणा

    इस नई पॉलिसी के तहत अब विंटेज कार ओनर्स बिना किसी परेशानी के अपने पुराने व्हीकल्स को रजिस्टर करा सकेंगे।

    भानु
    भानु
    Published On जुलाई 19, 2021 18:51 ist
    info icon
    published onJul 19, 2021 18:51 IST
    last updated onJul 19, 2021 18:51 IST
    2.1K Views
    • Write a कमेंट

    सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से विंटेज व्हीकल्स को लेकर एक नई पॉलिसी की घोषणा की गई है। हालांकि ये नए नियम केवल 50 साल से ज्यादा पुराने व्हीकल्स के लिए ही मान्य होंगे। 

    नए नियमों के तहत विंटेज कार ओनर्स को अपने विंटेज व्हीकल के पुराने नंबर को री रजिस्टर कराने या फिर नए नंबर के लिए आवेदन करने की चॉइस दी जाएगी। नए नंबर XX VA YY AAAA फॉर्मेट में मिलेंगे जहां XX का मतलब स्टेट कोड,VA का मतलब विंटेज व्हीकल और YY की जगह दो लैटर की सीरीज होगी। इनके साथ AAAA की जगह  0001 और 9999 के बीच 4 नंबरों की सीरीज दी जाएगी। 

    विंटेज कार या बाइक के लिए नया नंबर लेने के इच्छुक ओनर्स को 20,000 रुपये फीस के तौर पर भरने होंगे। जबकि पुराने नंबर को ही री रजिस्टर कराने के लिए ओनर्स को महज 5000 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। नंबर पाने या री रजिस्टर कराने के लिए ओनर्स को गाड़ी का इंश्योरेंस दिखाना होगा और यदि किसी ओनर ने अपनी कार को भारत में इंपोर्ट कराया है तो उसे एंट्री बिल भी दिखाना होगा। इसके साथ ही आपको पुरानी आरसी के साथ एक आवेदन पत्र भी भरना होगा। 

    यह भी देखें: भारत में लेटेस्ट कारें

    सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से किसी व्हीकल को विंटेज कैटेगरी में शामिल करने के लिए कुछ शर्ते भी रखी गई है। गाइडलाइन के हिसाब से ऐसा व्हीकल जो 50 साल से पुराना है और उसे उसकी ओरिजनल कंडीशन में बिना किसी छेड़छाड़ के मेंटेन किया गया है तो वहीं व्हीकल विंटेज माना जाएगा। 

    ये भी देखें:भारत में अपकमिंग कारें

    रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विंटेज व्हीकल ओनर्स को 60 के अंतराल में उनके रीजनल ट्रांसपोर्ट  ऑफिस से आरसी दे दी जाएगी। हालांकि पहले की तरह अब भी इन व्हीकल्स को आम सड़कों पर रोजाना चलाए जाने की इजाजत नहीं दी गई है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    1 कमेंट
    1
    A
    ajit singh
    Feb 27, 2023, 8:28:00 AM

    Excellent, the article enlightens one on how to register and own a vintage vehicle. Thank you.

      जवाब
      Write a Reply

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है