• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई जीप रैंग्लर में आ सकता है 2.2 लीटर डीज़ल इंजन

    भारत में त्योहारी सीज़न के आसपास नई रैंग्लर को लॉन्च किया जाएगा

    रौनक
    रौनक
    Published On जुलाई 09, 2018 18:52 ist
    info icon
    published onJul 09, 2018 18:52 IST
    last updated onJul 09, 2018 18:52 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    2018 Jeep Wrangler Unlimited

    जीप ने पिछले साल यूरोप में लॉन्च होने वाली चौथी जनरेशन की जेएल सीरीज रैंग्लर से पर्दा उठाया था। यूरोप में लॉन्च होने वाली रैंग्लर में नया 2.2 लीटर डीज़ल इंजन मिलेगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि यही इंजन भारत आने वाली नई रैंग्लर में भी दिया जा सकता है।

    2018 Jeep Wrangler Unlimited

    जीप ने साल 2015 में यूरोप में लॉन्च हुई चेरोकी से 2.2 लीटर मल्टीजेट2 इंजन की शुरूआत की थी। भारत में उपलब्ध चेरोकी में यह इंजन नहीं लगा है। इसे फिएट ने तैयार किया है। पावर के मामले में यह पुराने 2.8 लीटर डीज़ल इंजन से भी ज्यादा पावरफुल है।

    जीप रैंग्लर डीज़ल

      2.2 लीटर मल्टीजेट2 (नया) 2.8 लीटर सीआरडी (पुराना)
    सिलेंडर 1-4 1-4
    पावर 200 पीएस 200 पीएस
    टॉर्क 450 एनएम 460 एनएम
    गियरबॉक्स 8-स्पीड एटी 5-स्पीड एटी

     

    2018 Jeep Wrangler

    अब बात करते हैं पेट्रोल वेरिएंट के बारे में... कंपनी का कहना है कि चुनिंदा देशों में नई रैंग्लर को 3.0 लीटर पेंटास्टार वी6 पेट्रोल इंजन के साथ उतारा जायेगा। भारत आने वाली नई रैंग्लर की बात करें तो इस में नया 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह 3.0 लीटर इंजन से कम पावरफुल है।

    2018 Jeep Wrangler
     

    जीप रैंग्लर पेट्रोल

      2.0 लीटर 3.0 लीटर पेंटास्टार वी6
    सिलेंडर 1-4 (टर्बोचार्ज्ड) वी6
    पावर 272 पीएस 248 पीएस
    टॉर्क 400 एनएम 347 एनएम
    गियरबॉक्स 8-स्पीड एटी 5-स्पीड एटी

    भारत में चौथी जनरेशन की रैंग्लर को त्योहारी सीज़न के आसपास लॉन्च किया जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी भारत में इसका 3-डोर वर्जन भी पेश कर सकती है। कुछ समय पहले 3-डोर वर्जन को भारत में टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। भारत में इसे मौजूदा रैंग्लर की तरह इंपोर्ट करके बेचा जाएगा। मौजूदा रैंग्लर की कीमत 58 लाख रूपए से शुरू होती है।

    यह भी पढें : मिलिये जीप रेनेगेड के फेसलिफ्ट अवतार से...

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    जीप रैंगलर 2023-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है