नई फोर्ड रेंजर बेस्ड एंडेवर एसयूवी की अलग अलग कलर्स के साथ देखिए ये रेंडर फोटोज़
अब से कुछ समय पहले तक ये कार भारत में फोर्ड एंडेवर नाम से बिक रही थी जो अब बंद हो चुकी है।
- Write a कमेंट

फोर्ड अपनी एवरेस्ट एसयूवी के रिप्लेसमेंट पर काम कर रही है जिसे इंटरनेशनल मार्केट में 2022 में लॉन्च किया जाएगा। एसआरके डिजाइन ने हाल ही में शोकेस किए गए फोर्ड रेंजर पिकअप ट्रक को विजुअलाइज कर इस अपकमिंग एसयूवी की रेंडरिंग की है। इसका पुरा ट्रांसफॉर्मेशन आप नीचे दिए गए वीडियो में देख सकते हैं।

ये रेंडरिंग ब्लैक कलर की ग्रिल के साथ अलग अलग कलर्स में की गई है।

रेंडर की गई एवरेस्ट का फ्रंट काफी बॉक्सी शेप का नजर आ रहा है जिसमें बड़े साइज के हेडलैंप्स और रेंजर लाइफस्टाइल पिकअप की तरह सी शेप्ड एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स और क्रोम वाली ग्रिल दी गई है। फोटोज़ को देखकर तो नहीं कहा जा सकता है मगर अपकमिंग एवरेस्ट,एंडेवर के पिछले मॉडल से साइज में बड़ी होगी। उदाहरण के तौर पर रेंजर पिकअप ट्रक पर बेस्ड एवरेस्ट पहले से 50 मिलीमीटर ज्यादा चौड़ी और 50 मिलीमीटर ज्यादा लंबी होगी।
यह भी पढ़ें:फोर्ड एंडेवर की बिक्री जारी रखना चाहती थी कंपनी मगर दूसरी कंपनियों से डील हुई फेल
इसके इंटीरियर की तो रेंडरिंग नहीं की गई है मगर न्यू जनरेशन एवरेस्ट में रेंज का पोट्रेट स्टाइल्ड सिंक4 इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन और पूरी तरह से डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दी जाएगी। इसके अलावा रेंजर में 360 डिग्री कैमरा,वायरलेस फोन चार्जर और फोर्ड पास ऑपरेटेड एक्सटीरियर लाइटिंग सिस्टम दिया गया है जो इस एसयूवी में भी दिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें:कुछ ऐसी रही फोर्ड के भारत में पतन की शुरूआत,दूसरी कंपनियों के लिए बड़ा सबक

2022 फोर्ड एवरेस्ट में पहले की तरह 2 लीटर टर्बो और 2 लीटर ट्विन टर्बो के ऑप्शन दिए जा सकते हैं। इसके अलावा फोर्ड इसमें 3 लीटर डीजल इंजन भी दे सकती है जो 250 पीएस की पावर और 600 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा। इन इंजन के साथ 10 स्पीड और 6 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स की चॉइस दी जा सकती है। इसके अलावा पहले की ही तरह ये एसयूवी 4X2 और 4X4 ड्राइवट्रेंस में उपलब्ध रहेगी।

चूंकि फोर्ड ने भारत में अपने प्लांट्स को बंद किया है ऐसे में ये कार भारत में पूरी तरह से इंपोर्ट कर बेची जा सकती है। यदि इसे एंडेवर नाम से ही यहां लाया गया तो ये टोयोटा फॉर्च्यूनर और एमजी ग्लोस्टर से ज्यादा महंगी पड़ेगी।














