• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    महिंद्रा एक्सयूवी500 का नया वेरिएंट हुआ लॉन्च, कीमत 12.22 लाख रुपए

    महिंद्रा एक्सयूवी500 का यह नया बेस वेरिएंट टाटा हैरियर के बेस वेरिएंट से लगभग 48,000 रुपए सस्ता है। 

    निखिल
    निखिल
    Published On मई 10, 2019 17:20 ist
    info icon
    published onMay 10, 2019 16:54 IST
    last updated onMay 10, 2019 17:20 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    Note: image is not of the W3 variant

    महिंद्रा ने एक्सयूवी500 का नया बेस वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस वेरिएंट को 'डब्ल्यू3' नाम दिया है। इसकी कीमत 12.22 लाख रुपए (एक्स-शोरूम मुंबई) है। यह पुराने बेस वेरिएंट- डब्ल्यू5 से 60,000 रुपए सस्ता है। डब्ल्यू3 वेरिएंट में अन्य वेरिएंट के समान 2.2-लीटर का डीजल इंजन दिया गया है, जो 155 पीएस की पावर और 360 एनएम का टार्क जनरेट करता है। यह वेरिएंट केवल 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध होगा। 

    बात की जाए डब्ल्यू3 में मिलने वाले फीचर्स की तो, इसमें इलेक्ट्रिकली एडजस्ट होने वाले आउटसाइड रियर व्यू मिरर (ओआरवीएम), प्रोजेक्टर हैडलैंप, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक, 6-तरह से एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, 17-इंच के स्टील व्हील, फैब्रिक सीटें, रियर डिफॉगर, ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) और इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफाॅर्स डिस्ट्रीब्यूशन (ईबीडी) जैसे फीचर्स मिलेंगे। हालांकि इसमें ऑडियो सिस्टम, 6-इंच मोनोक्रोम डिस्प्ले, यूएबी और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स की कमी है। डब्ल्यू5 वेरिएंट की तुलना में डब्ल्यू3 वेरिएंट में मुख्य तौर पर 6-इंच मोनोक्रोम इंफोटेनमेंट सिस्टम, फुल-व्हील कैप और रियर वाइपर व वॉशर जैसे फीचर्स का आभाव है। 

    Note: image is not of the W3 variant

    12.22 लाख रुपए में 7-सीटर एक्सयूवी500 का यह वेरिएंट 5-सीटर टाटा हैरियर के बेस वेरिएंट एक्सई से लगभग 48,000 रुपए सस्ता है।   

    यह भी पढ़ें: 2019 महिंद्रा टीयूवी300 का कौन-सा वेरिएंट रहेगा आपके लिए सही, जानिए यहां

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी500 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है