बीएमडब्ल्यू एक्स3 जनरेशन 4 मॉडल से उठा पर्दा: नया प्लग इन हाइब्रिड पावरट्रेन मिलेगा इसमें, भारत में इस साल के आखिर तक हो सकती है लॉन्च
डीजल पावर्ड 20डी एक्सड्राइव और पेट्रोल पावर्ड 20 एक्सड्राइव और एम50 एक्सड्राइव में 48 वोल्ट माइल्ड हाइब्रिड पावरट्रेन दिया गया है।
- Write a कमेंट

- एक्स3 मॉडल में पहली बार दिया गया प्लग इन हाइब्रिड वेरिएंट
- नए डिजाइन की ग्रिल और शार्प लाइटिंग सेटअप दिया गया है नई एक्स3
- फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील और ड्युअल कार्व्ड स्क्रींस दी गई है इसमें
- 14.9 इंच टचस्क्रीन,3 जोन एसी और एडीएएस का दिया गया है फीचर
- बीएमडब्ल्यू ने इसमें पेश किया है ज्यादा दमदार इनलाइन 6 सिलेंडर डीजल इंजन
- भारत में 2024 के आखिर तक या फिर 2025 की शुरूआत तक लॉन्च किया जा सकता है बीएमडब्ल्यू एक्स3 के जनरेशन 4 मॉडल को
- 70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम). से शुरू हो सकती है कीमत
2023 में बीएमडब्ल्यू की बेस्ट सेलिंग कार रही बीएमडब्ल्यू एक्स3 के जनरेशन 4 मॉडल से इंटरनेशनल मार्केट में पर्दा उठा दिया गया है। इसके डिजाइन में काफी बदलाव किए गए हैं और इसके नए 30ई एक्सड्राइव वेरिएंट में प्लग इन हाइब्रिड पावरट्रेन का ऑप्शन भी दिया गया है। 2024 बीएमडब्ल्यू एक्स3 एसयूवी में क्या कुछ दिया गया है खास जानिए आगे
एक्सटीरियर

2024 बीएमडब्ल्यू एक्स3 में नए स्ट्रक्चर वाली किडनी ग्रिल के साथ वेरिएंट अनुसार कई तरह के इंसर्ट्स दिए गए हैं। बीएमडब्ल्यू ने कस्टमर्स के लिए ऑप्शनल इल्यूमिनेटेड ग्रिल दी गई है। इसकी स्वैप्ट बैक अडेप्टिव मेट्रिक्स एलईडी हेडलाइट्स को भी नए सिरे से डिजाइन किया गया है और साथ ही इसमें एल शेप्ड एलईडी डेटाइम रनिंग लैंप्स दिए गए हैं जो कि टर्न इंडिकेटर्स का भी काम करते हैं। साइड प्रोफाइल की बात करें तो इसमें वेरिएंट के अनुसार 18 से लेकर 21 इंच के अलॉय व्हील्स के ऑप्शंस दिए गए हैं।
इसका बैक पोर्शन काफी हद तक नई बीएमडब्ल्यू एक्सएम एसयूवी जैसा नजर आता है जिसमें वाय शेप्ड एलईडी टेललाइट्स दी गई है। इसके एम50 एक्सड्राइव वेरिएंट में ट्विन एग्जॉस्ट टिप्स दी गई है।

न्यू जनरेशन बीएमडब्ल्यू एक्स3 का अपडेटेड डायमेंशन इस प्रकार से है:
| डायमेंशन |
मौजूदा बीएमडब्ल्यू एक्स3 |
नई बीएमडब्ल्यू एक्स3 |
अंतर |
| लंबाई |
4721 मिमी |
4755 मिमी |
34 मिमी |
| चौड़ाई |
1891 मिमी |
1920 मिमी |
29 मिमी |
| ऊंचाई |
1685 मिमी |
1660 मिमी |
25 मिमी |
| व्हीलबेस |
2865 मिमी |
2865 मिमी |
कोई परिवर्तन नहीं होता है |
इंटीरियर
नई बीएमडब्ल्यू एक्स3 में फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील,नया गियर सलेक्टर और कर्व्ड डिस्प्ले सेटअप दिया गया है जिसमें 12.3 इंच की डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और 14.9 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है जो एक सिंगल ग्लास पेन में लगा है। इसमें कॉन्ट्रास्ट कलर वाले एंबिएंट लाइटिंग एलिमेंट्स भी दिए गए हैं जो कि डोर पैड्स और सेंटर कंसोल के लोअर पोर्शन में एक यू शेप्ड पैटर्न फॉर्म कर रहा है। ये लाइटिंग एलिमेंट्स डोर पैड्स और वायरलेस फोन चार्जिंग डैक में भी दिए गए हैं।

फीचर्स और सेफ्टी
बीएमडब्ल्यू एक्स3 में 3 जोन क्लाइमेट कंट्रोल,पावर्ड टेलगेट और वेलकम एंड गुडबाय एनिमेशन के साथ एंबिएंट लाइटिंग दी गई है। इसके अलावा इसमें कनेक्टेड कार फीचर भी दिया गया है। साथ ही इसमें हेड्स अप डिस्प्ले,15 स्पीकर वाला हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम,वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और हीटेड रियर सीट्स भी दी गई है। कस्टमर्स चाहे तो इसमें फिक्स्ड पैनोरमिक सनरूफ और हीटेड स्टीयरिंग व्हील का भी ऑप्शन चुन सकते हैं।

सेफ्टी के लिए इसमें मल्टीपल एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम दिया गया है जिसमें फॉरवर्ड कॉलिजन वॉर्निंग, लेन चेंजिंग वॉर्निंग,लेन डिपार्चर वॉर्निंग, और रिवर्सिंग असिस्ट के साथ पार्क असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
इंजन और ट्रांसमिशन
| स्पेसिफिकेशन |
20 एक्सड्राइव |
20डी एक्सड्राइव |
30ई एक्सड्राइवप्लग-इन हाइब्रिड |
एम50 एक्सड्राइव |
| इंजन |
माइल्ड-हाइब्रिड 48 वोल्ट इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 2-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन |
माइल्ड-हाइब्रिड 48 वोल्ट इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 2-लीटर 4-सिलेंडर डीजल इंजन |
प्लग-इन हाइब्रिड सिस्टम के साथ 2-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन |
माइल्ड-हाइब्रिड 48 वोल्ट इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 3-लीटर ट्विन-टर्बो 6-सिलेंडर पेट्रोल इंजन |
| पावर |
208 पीएस |
197 पी.एस |
299 पीएस |
398 पीएस |
| टॉर्क |
330 एनएम |
400 एनएम |
450 एनएम |
540 एनएम |
| ट्रांसमिशन |
8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक |
8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक |
8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक |
8-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक |
| 0-100 किमी प्रति घंटा |
7.8 सेकंड |
7.7 सेकंड |
6.2 सेकंड |
4.6 सेकंड |
| टॉप स्पीड |
215 किमी प्रति घंटा |
215 किमी प्रति घंटा |
215 किमी प्रति घंटा |
250 किमी प्रति घंटा (परफॉर्मेंस टायर के साथ) |
30ई एक्सड्राइव में दिया गया प्लग इन हाइब्रिड सिस्टम की डब्ल्यूएलटीपी क्लेम्ड इलेक्ट्रिक ओनली रेंज 81 से 90 किलोमीटर है और ये 11 केडब्ल्यू के एसी चार्जर से चार्ज हो सकती है। इसके अलावा इसके पूरे लाइनअप में ऑल व्हील ड्राइव ड्राइवट्रेन स्टैंडर्ड दिया गया है। बीएमडबल्यू ने ये भी कंफर्म किया है कि 2025 तक वो इसके लाइनअप में इन लाइन 6 सिलेंडर डीजल इंजन भी पेश करेगी।

संभावित लॉन्च
जनरेशन 4 बीएमडब्ल्यू एक्स3 को भारत में 2024 के आखिर तक या फिर 2025 तक की शुरूआत तक लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 70 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। इसका मुकाबला मर्सिडीज बेंज जीएलसी और ऑडी क्यू5 से रहेगा।















