• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मिलिये मर्सिडीज़ के पहले पिकअप ट्रक एक्स-क्लास से...

    एक्स-क्लास पिकअप तीन वेरिएंट प्योर, प्रोग्रेसिव और पावर में मिलेगी

    रचित शैड
    रचित शैड
    Published On जुलाई 19, 2017 13:10 ist
    info icon
    published onJul 19, 2017 13:10 IST
    last updated onJul 19, 2017 13:10 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    मर्सिडीज़-बेंज़ ने अपने पहले पिकअप ट्रक एक्स-क्लास के प्रोडक्शन वर्जन से पर्दा उठाया है, कंपनी ने इसका कॉन्सेप्ट पिछले साल अक्टूबर में पेश किया था। एक्स-क्लास को अगले साल दक्षिण अफ्रिका और आस्ट्रेलिया में उतारा जाएगा, इसके बाद इसे दक्षिण अमेरिका, यूरोप, अर्जेंटिना और ब्राजील समेत कई दूसरे देशों में भी उतारा जाएगा।

    मर्सिडीज़ एक्स-क्लास दुनिया का पहला लग्ज़री पिकअप ट्रक होगा, यह तीन वेरिएंट प्योर, प्रोग्रेसिव और पावर में मिलेगा। शुरूआत में इस में एक पेट्रोल और दो डीज़ल इंजन का विकल्प आएगा। पेट्रोल वेरिंएट में 2.0 लीटर का 4-सिलेंडर इंजन आएगा, जो 165 पीएस की पावर और 237 एनएम का टॉर्क देगा। डीज़ल वेरिएंट में 2.3 लीटर का 4-सिलेंडर इंजन दो पावर ट्यूनिंग के साथ आएगा, इस में एक की पावर 163 पीएस और टॉर्क 403 एनएम होगा, जबकि दूसरे की पावर 190 पीएस और टॉर्क 450 एनएम होगा।

    आने वाले समय में कंपनी इस में वी6 इंजन का विकल्प भी शामिल करेगी, यह इंजन 190 पीएस की पावर और 550 एनएम का टॉर्क देगा। कंपनी का कहना है कि इस में 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। इस में रियर-व्हील-ड्राइव स्टैंडर्ड रहेगा, वहीं ऑल-व्हील-ड्राइव 4मैटिक का विकल्प भी मिलेगा।

    यह भी पढें : 21 जुलाई को लॉन्च होगी मर्सिडीज़ जीएलसी 43 4मैटिक कूपे

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है