• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कैमरे में कैद हुई मर्सिडीज़ जीएलसी फेसलिफ्ट

    बीएमडब्ल्यू एक्स3, ऑडी क्यू5, वोल्वो एक्ससी60 और रेंज रोवर इवोक को देगी टक्कर

    दिनेश
    दिनेश
    Published On जुलाई 02, 2018 15:15 ist
    info icon
    published onJul 02, 2018 15:15 IST
    last updated onJul 02, 2018 15:15 IST
    29 Views
    • Write a कमेंट

    Mercedes-Benz Facelift

    मर्सिडीज़-बेंज की नई जीएलसी एसयूवी एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखी गई है। इसे अक्टूबर में आयोजित होने वाले पेरिस मोटर शो-2018 में दुनिया के सामने पेश किया जा सकता है। भारत में इसे 2019 में लॉन्च किया जा सकता है। इसका मुकाबला बीएमडब्ल्यू एक्स3, ऑडी क्यू5, वोल्वो एक्ससी60 और रेंज रोवर इवोक से होगा।

    Current Mercedes-Benz GLC

    तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस में सी शेप वाली नई डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें दी जा सकती है। इस में नए टेल लैंप्स भी मिलेंगे। इसके आगे वाले बंपर, पीछे वाले बंपर और फ्रंट ग्रिल में भी बदलाव नज़र आएगा।

    2018 C-Class Facelift

    कयास लगाए जा रहे हैं कि फेसलिफ्ट जीएलसी का केबिन अपडेट सी-क्लास से मिलता-जुलता हो सकता है। 2019 जीएलसी में 10.25 इंच इंफोटेंमेंट सिस्टम और 12.3 इंच ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी मिलेगा। अपडेट जीएलसी का स्टीयरिंग व्हील भी नया होगा। इस पर टच-बेस कंट्रोल मिलेंगे, जिससे इंफोटेंमेंट सिस्टम और क्रूज़ कंट्रोल के फंक्शन को संचालित किया जाएगा।

    Mercedes-Benz GLC facelift

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में लॉन्च होने वाली अपडेट जीएलसी में नए पेट्रोल और नए डीज़ल इंजन का विकल्प मिलेगा। पेट्रोल वेरिएंट में नया 2.0 लीटर इंजन दिया जा सकता है, जो 258 पीएस की पावर और 370 एनएम का टॉर्क देगा। डीज़ल वेरिएंट में नया 2.0 लीटर इंजन दिया जा सकता है, जो 194 पीएस की पावर और 400 एनएम का टॉर्क देगा। दोनों इंजन 9-स्पीड 9जी-ट्रॉनिक गियरबॉक्स से जुड़े होंगे। भारत आने वाली अपडेट जीएलसी में 2.0 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, इसकी पावर 245 पीएस और टॉर्क 370 एनएम होगा। डीज़ल वेरिएंट में 2.2 लीटर का इंजन दिया जा सकता है, इसकी पावर 170 पीएस और टॉर्क 400 एनएम होगा।

    यह भी पढें : कैमरे में कैद हुआ 2019 मर्सिडीज़ जीएलई का केबिन

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    मर्सिडीज जीएलसी 2016-2019 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है