मर्सिडीज़ जीएलई 43 और एसएलसी 43 के लिमिटेड एडिशन लॉन्च
भारत में इनकी केवल 25 यूनिट बेची जाएगी
- Write a कमेंट

मर्सिडीज़-एएमजी ने जीएलई 43 4मैटिक और एसएलसी 43 के लिमिटेड एडिशन लॉन्च किये हैं। लिमिटेड एडिशन मॉडल को क्रमशः ऑरेंजआर्ट और रेडआर्ट नाम से पेश किया गया है। इनकी कीमत क्रमशः 1.02 करोड़ रूपए और 87.48 लाख रूपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। ।
ऑरेंजआर्ट एडिशन के आगे और पीछे वाले बंपर के नीचे की तरफ ऑरेंज कलर के हाइलाइटर दिए गए हैं। साइड में ध्यान दें तो यहां 21 इंच के ब्लैक अलॉय व्हील, ऑरेंज हाइलाइटर के साथ दिए गए हैं। इस में एलईडी हैडलैंप्स, ब्लैक एलईडी रिंग के साथ दिए गए हैं। केबिन में ध्यान दें तो यहां भी ऑरेंज कलर के हाइलाइटर दिए गए हैं। सीटों पर नप्पा लैदर अपहोल्स्ट्री, ग्रे क्रॉस-स्टीचिंग के साथ दी गई है। फ्लोर मैट और डोर पैनल पर भी ऑरेंज फिनिशिंग दी गई है।
अब बात करते हैं रेडआर्ट के बारे में... ऑरेंजआर्ट में जिस जगह ऑरेंज हाइलाइटर दिए गए हैं, रेडआर्ट में उसी जगह पर रेड हाइलाइटर दिए गए हैं। रेडआर्ट में 18 इंच के अलॉय व्हील, रेड हाइलाइटर के साथ दिए गए हैं। आगे वाले बंपर, पीछे वाले बंपर और ब्रेक क्लिपर्स पर भी रेड हाइलाइटर देखे जा सकते हैं। केबिन में भी रेड टच दिया गया है।
दोनों कारों में 3.0 लीटर का वी6 टर्बो पेट्रोल इंजन लगा है, जो 367 पीएस की पावर और 520 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है। रेग्यूलर मॉडल से तुलना की जाये तो जीएलई 43 लिमिटेड एडिशन करीब 15 लाख रूपए और एसएलसी 43 लिमिटेड एडिशन करीब 8.4 लाख रूपए महंगे हैं।
यह भी पढें : मर्सिडीज़-एएमजी ई 63 एस लॉन्च, कीमत 1.50 करोड़ रूपए









