• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मर्सिडीज़ एएमजी जीएलसी43 से उठा पर्दा, भारत में भी आने की संभावना

    मर्सिडीज़-बेंज ने अपनी रेंज में जीएलसी कूपे का एएमजी वेरिएंट शामिल किया है। इसे मर्सिडीज़ एएमजी जीएलसी43 नाम दिया है। अटकलें है कि इसे भारत में भी उतारा जा सकता है।

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    modified on सितंबर 01, 2016 15:00 ist
    info icon
    published onSep 01, 2016 14:58 IST
    last updated onSep 01, 2016 15:00 IST
    33 Views
    • Write a कमेंट

    मर्सिडीज़-बेंज ने अपनी रेंज में जीएलसी कूपे का एएमजी वेरिएंट शामिल किया है। इसे मर्सिडीज़ एएमजी जीएलसी43 नाम दिया है। अटकलें है कि इसे भारत में भी उतारा जा सकता है। इसकी संभावित कीमत 70 से 75 लाख रूपए रहने की संभावना है।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो जीएलसी43 में 3.0 लीटर का ट्विन टर्बो वी6 इंजन दिया गया है। इसकी पावर 367 पीएस और टॉर्क 520 एनएम है। यह इंजन मर्सिडीज़ के नए 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है। 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पाने में इसे पांच सेकंड से भी कम समय लगेगा। ऑल व्हील ड्राइव के लिए इसमें 4मैटिक टेक्नोलॉज़ी दी गई है। ड्राइविंग के लिए इसमें ईको, कंफर्ट, स्पोर्ट और स्पोर्ट प्लस मोड दिए गए हैं।

    डिजायन की बात करें तो इसमें थोड़े-बहुत बदलाव किए गए हैं। इसके फ्रंट में नई ग्रिल, साइड में बड़े अलॉय व्हील और पीछे की तरफ सिग्नेचर क्वाड एग्जॉस्ट पाइप दिए गए हैं, जो इसे  एएमजी वाला लुक देते हैं। ऐसा ही मामला कार के केबिन में भी है। यहां फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील, लाल रंग की सिलाई और एएमजी डायल्स दिए गए हैं।

    एएमजी जीएलसी43 के अलावा मर्सिडीज़ यहां सी क्लास केब्रियोलेट और जीएलसी कूपे को भी लाने की योजना पर काम रही है। मर्सिडीज़ की इन कारों के अलावा और भी कई कारें हैं जो आने वाले महीनों में भारतीय सड़कों पर उतरेंगी, यहां क्लिक कर जानिये इन कारों के बारे में।

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है